back to top
मंगलवार, अप्रैल 23, 2024
होमकिसान समाचारकिसान ऋण माफी योजना के दूसरे चरण में इन जिलों में किसानों...

किसान ऋण माफी योजना के दूसरे चरण में इन जिलों में किसानों के किये गए कर्ज माफ़

किसान कर्ज माफी दूसरा चरण ताजा जानकारी

किसानों  के लिए कृषि कर्ज माफी योजना चल रही है, सरकार के मंत्री आये दिन किसी न किसी तहसील या जिलें में जाकर किसानों को कर्ज माफी के प्रमाण पत्र वितरित कर रहे हैं | मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री सचिन यादव ने अभियान के रूप में विभिन्न जिलों की तहसीलों में किसान सम्मलेन आयोजित कर किसानों को कर्ज माफी प्रमाण पत्र दिए | कर्ज माफ़ी योजना में किसानों को पहले चरण में 50 हजार रूपये का लोन माफ़ किया गया है | अब लोन माफ़ी का दूसरा चरण पिछले 2 माह से चल रहा है | ऋण माफ़ी के दुसरे चरण में प्रदेश के सभी बैंकों के 1 लाख रुपये तक का लोन माफ़ किया जा रहा है |

कृषि मंत्री ने धार जिले में किसानों के किये गए कर्ज माफ़

इसी क्रम में मध्य प्रदेश “जय किसान फसल ऋण माफ़ी योजना” में धार जिले में कुक्षी तहसील के किसानों का लोन माफ़ किया गया है | कुछी तहसील के किसानों का प्रथम चरण में जय किसान ऋण माफ़ी के अंतर्गत 11 हजार किसानों को लोन माफ़ किया गया है | उन किसानों का 36 हजार 80 लाख रूपये का कृषि लोन माफ़ किया गया है |  तहसील के किसानों का दुसरे चरण में 3,749 किसानों के 26 करोड़ 32 लाख रूपये के फसल ऋण माफ़ किये जा रहे हैं | इस मौके पर कृषि तथा कल्याण मंत्री ने किसानों को लोन माफ़ी का प्रमाणपत्र दिया |

बुरहानपुर जिले के नेपानगर में किसानों के किये गए ऋण माफ़

कृषि मंत्री श्री सचिन यादव आज बुरहानपुर जिले की नेपानगर विधानसभा क्षेत्र के धूलकोट में आयोजित जय किसान फसल ऋण माफी योजना के कार्यक्रम में शामिल हुए। बुरहानपुर जिले के धूलकोट में आयोजित जय किसान फसल ऋण माफी समारोह मे किसानों को ऋणमाफी प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया |

खंडवा एवं सागर जिले में किसानों किये गए ऋण माफ

प्रदेश के खंडवा जिले की मूंदी में किसान सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है जिसमें किसान सम्मान पत्र एवं फसल ऋण माफी प्रमाण पत्र का वितरण किया गया | कृषि मंत्री यादव ने बताया कि देवरी तहसील में योजना के द्वितीय चरण में 2225 पात्र किसानों के 16 करोड़ के फसल ऋण माफ किये जा रहे हैं। सागर जिले में योजना के प्रथम चरण में 50 हजार 886 पात्र किसानों के 156 करोड़ के फसल ऋण माफ किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि योजना के द्वितीय चरण में जिले के 22 हजार किसानों के 158 करोड़ के ऋण माफ किए जा रहे हैं।

कृषि मंत्री सचिन यादव एवं ने मंत्रियों के द्वारा मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों में जाकर किसानों की कर्ज माफी के दुसरे चरण में किसानों को किसान सम्मान पत्र एवं किसान ऋण माफी प्रमाण पत्र दिए जा रहे हैं |

यह भी पढ़ें   सरकार ने लांच किया यूरिया गोल्ड, जानिए क्या है यूरिया गोल्ड और इसके फायदे

किसान समाधान के YouTube चेनल की सदस्यता लें (Subscribe)करें

4 टिप्पणी

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
यहाँ आपका नाम लिखें

ताजा खबरें

डाउनलोड एप