देश रत्न की तरह किसानों को 5 लाख रुपये के साथ दिया जायेगा “किसान रत्न”

किसान रत्न पुरस्कार

देश में देश के लिए किये गए बड़े योगदान के लिए भारत के राष्ट्रपति के द्वारा देशरत्न पुरुस्कार दिया जाता है | यह पुरस्कार देश के सर्वोच पुरुस्कार के रूप में दिया जाता है  | इसी की तर्ज पर हरियाणा सरकार ने अपने राज्य के किसान को “किसान रत्न” देने जा रही है | इस योजना के तहत किसानों को 5 लाख रुपये  नकद के साथ – साथ एक प्रशस्ति – पत्र प्रदान किया जायेगा | यह घोषणा हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री ओम प्रकाश धनखड़ ने हरियाणा पंचायत भवन, चंडीगढ़ में आयोजित एक समारोह में की |

कब और कैसे दिया जायेगा

दरअसल मोदी सरकार ने 12 किसानों को देश का सर्वोच सम्मान पद्ध्मश्री पुरस्कार के लिए चयनित किया है | इस चयन किसानों में से 5 किसान हरियाणा राज्य से हैं | इन पाचों किसानों के सम्मान के लिए हरियाणा के पंचायत भवन , चंडीगढ़ में एक समारोह बुलाया गया था | इस समारोह में ही कृषि मंत्री ने किसानों के लिए “किसान रत्न” की घोषणा की है| इसके आलावा हरियाणा में होने वाले कृषि शिखार  सम्मलेन की तारीख की घोषणा कर दी गइ है | जो 15 से 17 फरवरी 2019 तक सोनीपत में आयोजित किया जायेगा | इस आयोजन में किसानों को प्रदर्शनी के साथ – साथ बहुत से पुरस्कार दिया जायेगा |

और क्या पुरुस्कार दिए जाएंगे

इस शिखर सम्मेलन में अंतर्राष्ट्रीय फल एवं सब्जी टर्मिनस, गनौर, की प्रदर्शनी किया जायेगा | इन सभी में सबसे अच्छी प्रदर्शनी वाले किसानों को एक – एक लाख रूपये का पुरस्कार दिया जायेगा | इसके साथ ही इस सम्मलेन में आने वाले किसनों के लिए प्रतिदिन 5 पुरस्कार दिए जायेंगे | जिनमें 2 ट्रैक्टर, मोटरसाईकिल तथा महिलाओं के लिए एक स्कूटी के लिए ड्रा निकाला जायेगा | इस आयोजन का मुख्य लक्ष्य यह है की किसान ज्यादा से ज्यादा शिखर सम्मेलन में पहुंचे तथा कृषि के बारे में जानकारी हासिल कर सके |

किसान समाधान के YouTube को सदस्यता लें (Subscribe)करें

सम्बंधित लेख

1 COMMENT

  1. राजस्थान के किसान के बारे क्या सोचा सरकार ने

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
यहाँ आपका नाम लिखें

Stay Connected

217,837FansLike
500FollowersFollow
865FollowersFollow
54,100SubscribersSubscribe

Latest Articles

ऐप इंस्टाल करें