back to top
शुक्रवार, अप्रैल 19, 2024
होमकिसान समाचारकृषि कर्ज माफी से छोटे किसानों को हुआ लाभ : सरकार

कृषि कर्ज माफी से छोटे किसानों को हुआ लाभ : सरकार

छोटे किसानों को कर्ज माफी से हुआ लाभ

अलग –अलग प्रदेशों में कृषि कर्ज माफ़ी योजना चल रही है | इसके तहत अलग – अलग प्रदेशों ने किसानों का 2 लाख रुपया तक का कर्ज माफ़ किया है | साथ ही देश में कर्ज माफ़ी को लेकर शिकायतें भी आ रही है | कुछ लोग यह आरोप लगा रहें हैं की किसानों का कर्ज एक मजाक है क्योंकि कर्ज माफ़ी के नाम पर 500 तथा 1000 रूपये माफ़ हो रहा है | इसी को लेकर राज्य सरकार ने अलग – अलग जिलों के किसानों का ब्यौरा दिया है |

मध्यप्रदेश में जय किसान फसल ऋण माफ़ी योजना के तहत सहकारी , ग्रामीण तथा राष्ट्रीय बैंकों का कर्ज माफ़ कर रही है | इसको लेकर राज्य सरकार ने कुछ किसानों की कर्ज से हुये लाभ का व्योरा दिया है , जिससे किसानों की कर्ज माफ़ी का सही तथ्य पेश किया जा सकें |

कुछ किसानों की कहानी

सरकार के अनुसार देवास जिले के तालोद गाँव के किसान अजाब सिंह ने सहकारी समिति, जामगोद से एक लाख 60 हजार रूपये कर्ज लिया था | उन्हें जय किसान फसल ऋण माफ़ी योजना के तहत पूरा लोन माफ़ कर दिया गया है |

यह भी पढ़ें   पशुओं में बाँझपन विषय को लेकर आयोजित किया गया प्रशिक्षण शिविर, किसानों को दी यह सलाह

देवास के ही हरनावदा गांव के किसान कृपाल सिंह ने सहकारी समिति बुद्लई से 78 हजार रूपये का कर्जा लिया था | उनकी फसल अच्छी नहीं होने के कारण कर्ज नहीं चूका पा रहे थे | राज्य सरकार की जय किसान फसल ऋण माफ़ी योजना के तहत उनका पूरा कर्ज माफ़ कर दिया गया |

शाजापुर जिले की बडोदिया तहसील के बिजाला गाँव के किसान गंगाराम ने 49 हजार रूपये का छोटा कर्जा लिया था लेकिन नहीं पाटने की चिंता बनी हुई थी | कर्जा माफ़ होने से वे दुबारा खेती की योजना बना रहे हैं | गंगा राम कहते हैं कि सरकार ने मुझे और मेरे परिवार को चिंता मुक्त कर दिया |

छोटे किसानों के लिए कम ऋण माफी भी काफी है 

खरगौन जिले की गोगवां तहसील के बडवाह में रहने वाले सोलंकी किसान परिवार के सदस्य पुराने कर्जे से परेशान थे | परिवार के सदस्य लखन पर एक लाख 15 हजार और दुसरे सदस्य रामचन्द्र पर 88 हजार रूपये का कर्ज था | कर्जे के कारण परिवार का जीना मुश्किल था | इसी समय राज्य सरकार की तरफ से जय किसान फसल ऋण माफ़ी योजना की घोषणा हुआ | इससे किसान का पूरा कर्ज उतर गया | जिससे किसान सरकार की कदम की तारीफ कर रहे हैं |

यह भी पढ़ें   सरकार ने तैयार की नई योजना, दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए किसानों को दी जाएगी देसी नस्ल की 25 गाय

बैतूल जिले में मुलताई के खानुगाँव के किसान गणेश सिंह इसलिए बेहद खुश है क्योंकि उनका 61 हजार रूपये का कर्ज माफ़ ही गया है |

यह सभी कहानी राज्य सरकार की तरफ से पेश की गई  है जिससे यह बताया जा सके की जय किसान फसल ऋण माफ़ी योजना से किसानों को बहुत लाभ हुआ है | लेकिन यह भी सच्च है की बहुत से किसानों का लोन माफ़ नहीं हुआ है |

किसान समाधान के YouTube चेनल की सदस्यता लें (Subscribe)करें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
यहाँ आपका नाम लिखें

ताजा खबरें

डाउनलोड एप