Home विशेषज्ञ सलाह जानें विडियो के माध्यम से रबी फसल की समस्याएं एवं समाधान

जानें विडियो के माध्यम से रबी फसल की समस्याएं एवं समाधान

फरवरी-मार्च में रबी फसलों की समस्याएं एवं उनका निदान

फरवरी से मार्च का समय किसानों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है इस समय फसलों में दाने पड़ने से लेकर पकने का होता है | किसान भाई इस समय किस तरह अपनी फसल को कीटों से बचाएं एवं फसल पकने के बाद भण्डारण कैसे करें ? जायद की फसल लगाने के लिए क्या करें ? आदि महत्वपूर्ण विषयों पर कृषि वैज्ञानिक डॉ.एस. के. सोनी सर से किसान समाधान की परिचर्चा…..

अभी हुई बारिश से फसलों को क्या नुकसान हो सकता है ?

रबी की फसल बारिश के कारण दलहनी फसलों में कीड़ा लगने की सम्भावना है | तिलहनी फसलों में अफिड माहू लग सकता है पर यहाँ गेंहू की फसलों के लिए फायदेमंद है | किसान भाई अफिड एवं महू के लिए मोनोक्रोटोफास या इंडोसल्फास का प्रयोग 0.2 प्रतिशत के हिसाब से करें |

फसल पर बारिश से कोहरे का असर ?

दाना पड़ने के बाद फसल पर कोहरे का कोई खास असर देखा नहीं गया है | कैटरपिलर या इन्सेक्ट अथवा बाल वाली सुंडी लगने का डर रहता है परन्तु किसान भाई इसमें इन्सेक्टीसाइड जैसे मोनोक्रोटोफास 0.2 के प्रतिशत के हिसाब से छिद्काब करें |

बारिश होने पर पानी दिया जाये या नहीं ?

जहाँ दुधिया फसल है अर्थात दाना भर रहा है वंहा किसान भाई पानी दे सकते हैं

गेहूं के लिए उत्तम बीज कोन से है ?

उत्तर भारत में दोमट मिटटी की मात्रा अधिक है किसान भाई प्रति हेक्टेयर 50 से 60 क्विंटल उपज लेने के लिए पुरानी प्रजाति जैसे PBW 3045 एवं 1006

गेंहू पर दो पानी कम से कम जरुरी है भरपूर पानी के लिए कम से कम 5  बार पानी देना जरुरी है |

सही तरीके से लगाने पर किसानों को भरपूर लाभ मिलता है |

गेंहू की फसल में खरपतवार नियंत्रण कैसे करें ?

सफायर नमक सल्फोसल्फ्यूर दबा के छिडकाब से मोटे एवं पतले पत्तों की सभी तरह की खरपतवार नष्ट हो जाती है |

चनें में रोगों की रोकथाम कैसे करें ?

फसल की लगातार निगरानी करते रहें और जब भी आपको फसल पर कीटों के अंडे दिखाई दें दवा का छिडकाव करें एवं सही समय पर कीटों की रोकथाम करें |

फल आने से पहले मोनोक्रोटोफास या इंडोसल्फास का प्रयोग 0.2 प्रतिशत के हिसाब से करें |

अच्छे बीज कहाँ से प्राप्त करें ?

अच्छे बीज खरीदने के लिए उच्च संस्थानों से ख़रीदे ताकि बीज ख़राब निकलने पर किसानों को पैसा वापस मिल सके| साथ ही अच्छे बीज खरीदने पर किसान को उस बीज की खेती की जानकारी टैग के साथ दी जाती है |

अधिक लाभ के लिए किसान भाई सही फसल चक्र को अपनाएं |

फरवरी के अंत अवं मार्च शुरुआत में क्या करें ?

किसान भाई फसल को जानवरों,कीटों एवं आग से बचाए |

फसलों को कीट से कैसे बचाएं ?

फसल की लगातार निगरानी करते रहें और जब भी आपको फसल पर कीटों के अंडे दिखाई दें दवा का छिडकाव करें एवं सही समय पर कीटों की रोकथाम करें |

फसल अधिक दाम पर बेचने के लिए फसल का भण्डारण कैसे करें ?

घर में भंडार बनाने के लिए नीचे लकड़ी के 6 इंच के स्टैंड बना कर रखें फसल को दीवारों से स्पर्श न होनें दे एवं भंडार गृह का फ्ह्युमीगेशन

जायद की फसल के लिए किसान भाई क्या करें?

मक्का,उरद,मूंग,तरबूज,खरबूज एवं अन्य सब्जियों का उत्पादन करें सकते हैं | अधिक उत्पादन के लिए उन्नत बीज का प्रयोग करें | मृदा परिक्षण अवश्य करवाएं | उन्नत बीजों की जानकारी के लिए कृषि विज्ञान केंद्र पर संपर्क करें |

Notice: JavaScript is required for this content.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
यहाँ आपका नाम लिखें

Exit mobile version