back to top
शनिवार, अप्रैल 20, 2024
होममौसम पूर्वानुमान एवं कृषि सलाहजानिए इस वर्ष कब तक केरल पहुंचेगा मानसून, मौसम विभाग ने जारी...

जानिए इस वर्ष कब तक केरल पहुंचेगा मानसून, मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान

मानसून पूर्वानुमान

देश में किसानों के लिए मानसून अत्यंत ही महत्वपूर्ण है क्योंकि खरीफ की पूरी फ्क़सल ही मानसून पर निर्भर करती है | देश में किसान मानसून के अनुसार ही खरीफ फसलों की तैयारी एवं बुआई मानसून के अनुसार ही पूरी करते हैं ऐसे में सही समय पर मानसून का आना किसानों के लिए एक अच्छी खबर है | भारतीत मौसम विज्ञान विभाग ने मानसून के लिए पूर्वानुमान जारी किया है जिसके अनुसार इस वर्ष केरल राज्य के ऊपर मॉनसून का आरंभ 5 जून को होने का अनुमान है जिसमें 4 दिन कम/अधिक हो सकते हैं ।

देश में मानसून आने का सही समय

वैसे सामन्यतः देश में केरल के रस्ते प्रवेश करने वाला मानसून 1 जून तक आ जाता है परन्तु इस वर्ष इस वर्ष केरल के ऊपर मॉनसून का आरंभ होने में 1 जून की आरंभ होने की सामान्य तिथि की तुलना में थोड़ी देर हो सकती है। इस वर्ष केरल के ऊपर मॉनसून का आरंभ 5 जून को होने का अनुमान है जिसमें 4 दिन कम/अधिक हो सकते हैं। भारत की मुख्य भूमि के ऊपर दक्षिण-पश्चिम मॉनसून का आगे बढ़ना केरल के ऊपर मॉनसूनके आरंभ से चिन्हित होता है और यह एक गर्म और शुष्क मौसम से वर्षा के मौसम में रूपांतरण को निरुपित करने वाला एक महत्वपूर्ण संकेत है। जैसे जैसे मॉनसून उत्तर दिशा में आगे की ओर बढ़ता है, इन क्षेत्रों को चिलचिलाती गर्मी के तापमान से राहत मिलने लगती है। 1 जून को केरल के ऊपर दक्षिण-पश्चिम मॉनसून का आरंभ होता है जिसमें मानक विचलन लगभग 7 दिनों का होता है।

यह भी पढ़ें   मौसम चेतावनी: 2 से 4 अगस्त के दौरान इन जिलों में हो सकती है भारी बारिश

इस वर्ष सामान्य रहेगा मानसून

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा जो वर्ष 2020 के लिए मानसून का पहला पूर्वानुमान पहले जारी किया गया है उसके अनुसार देश में जून से सितम्बर के बीच मानसून सामान्य रहने की उम्मीद है | इस समय देश में 96 से 104 प्रतिशत तक वर्षा रहने की संभावना है | जारी किये गये अनुमानों के अनुसार मात्रात्मक रूप से 5 प्रतिशत ज्यादा या कम रहने की संभावना है | अगर दीर्घकालीन अवधि की बात किया जाये तो देश भर में 100 प्रतिशत वर्षा रहने की उम्मीद है |

पिछले वर्षों में मौसम विभाग द्वारा मानसून आने का पूर्वानुमान

वैसे तो हर वर्ष मौसम विभाग के द्वारा मानसून आने का पूर्वानुमान जारी किया जाता है जो लगभग सटीक रहता है | पिछले 15 वर्षों (2005-2019) के दौरान केरल के ऊपर मॉनसून के आरंभ होने की तिथि का आईएमडी का प्रचालनगतपू र्वानुमान 2015 को छोड़कर सही साबित होता रहा है। पिछले पांच वर्षों (2015-2019) के लिए पूर्वानुमान सत्यापन नीचे की सारिणी में दिया गया है:

यह भी पढ़ें   अगस्त-सितंबर महीने में जानिए कैसी होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान
वर्ष
वास्तविक आरंभ तिथि
पूर्वानुमान आरंभ तिथि

2015

5 जून

30 मई

2016

8 जून 

7 जून

2017

30 मई 

30 मई

2018

9 मई 

29 मई

2019

8 जून 

6 जून

किसान समाधान के YouTube चेनल की सदस्यता लें (Subscribe)करें

9 टिप्पणी

  1. Jitne bhi Bihar mein Kisan bhaiyon Hain vah Apna khetibari per Dhyan De Khal Pani ko time time se dete Rahen Apna fasal per Dhyan rakhen time time se Pani Aur kha dete Rahen aap log se nivedan Karta Hun Ki Garibi kisanon ke liye hai hai aur Man Dhan Yojana ke tahat PM Modi Ne Kuchh Nahin kar pa rahe hain Kisan ke liye to Koi Nahin Kuchh Bol Raha Hai Nahin Kah Raha Hai Kisan aise hi Tadap rahe hain Unki gehun Ki fasal Barish Ke Mausam Ne bhigo gai hai vah bahan ki fasal Mara Gai Kisan wale Kya Karenge Ham Yahan PM Modi se poochh rahe hain

  2. Kisan bhaiyon ke liye Kuchh madad karna chahie ham log Garib aadami hai aap kya kya kar sakte hain ham log Sarkar Se nivedan Karte Hain Ki Ham Ko Suvidha Koi Kisan bhaiyon ki bahut takleef De Jaldi padati Hai Kya Karoon Majboori hai mere pass kisanon bhaiyon ko Liye ham log thoda kheti Bari karte hain aur hamare pass koi aur chara Nahin Hai Ham to Naukari wale Thodi Hain

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
यहाँ आपका नाम लिखें

ताजा खबरें

डाउनलोड एप