back to top
बुधवार, अप्रैल 17, 2024
होमकिसान समाचारमानसून पूर्वानुमान: जानिए अगस्त एवं सितम्बर महीने में कैसी होगी वर्षा

मानसून पूर्वानुमान: जानिए अगस्त एवं सितम्बर महीने में कैसी होगी वर्षा

अगस्त-सितंबर महीने के लिए मानसून वर्षा का पूर्वानुमान

जुलाई महीने के समाप्त होते ही मानसून का आधा समय बीत गया है, अब मानसूनी बारिश के कुल दो माह शेष रह गए हैं। इस वर्ष अभी तक मानसूनी बारिश का वितरण देश भर में असामान्य रहा है। इस वर्ष जहाँ देश के दक्षिणी एवं पश्चिमी राज्यों में सामान्य से ज़्यादा बारिश हुई है तो वहीं देश के उत्तर एवं पूर्वी राज्यों में कम वर्षा के चलते सूखे की स्थिति बनी हुई है। इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग IMD ने अगस्त एवं सितंबर महीने में मानसूनी वर्षा के लिए पूर्वानुमान जारी कर दिया है।

जारी किए गए पूर्वानुमान में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने 2022 के दक्षिण-पश्चिम मानसून सीजन की दूसरी अवधि अगस्त से सितम्बर माह के दौरान सामान्य वर्षा की संभावना व्यक्त की है। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान पूरे देश में बारिश सामान्य (दीर्घकालिक औसत एलपीए का 94 से 106 प्रतिशत) होने की संभावना है। जिसमें पश्चिमी तट, पश्चिम मध्य भारत और उत्तर पश्चिम भारत को छोड़कर दक्षिण भारत के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से लेकर सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना है। वहीं पश्चिमी तट के कई भागों और पूर्व मध्य, पूर्व तथा पूर्वोतर भारत के कुछ हिस्सों में सामान्य से नीचे बारिश होने की सम्भावना है।

यह भी पढ़ें   अब किसानों को नहीं लगाने पड़ेंगे बिजली विभाग के चक्कर, इस एप पर घर बैठे मिलेगी सभी सुविधाएँ

अगस्त महीने में किस राज्य में होगी कैसी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार पूरे देश में 2022 अगस्त की औसत वर्षा सामान्य (एलपीए का 94 से 106%) होने की संभावना है। जिसमें वर्ष 1971-2020 की अवधि के लिए पूरे देश में अगस्त की वर्ष एलपीए 254.9 मिमी है। दक्षिण पूर्व भारत, उत्तर पश्चिम भारत और आसपास के पश्चिमी मध्य भारत और पूर्व मध्य, पूर्व तथा पूर्वोतर भारत के अनेक भागों में सामान्य से नीचे बारिश होने का अनुमान है।Rainfall monsoon forecast aAugust 2022

चित्र में दिखाए गए नीले रंग के अनुसार अगस्त महीने में तमिलनाडु, राजस्थान, पश्चिमी मध्यप्रदेश, गुजरात, कर्नाटक के पूर्वी हिस्सों में, उत्तर प्रदेश के उत्तरी क्षेत्रों में, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड एवं जम्मू एवं कश्मीर के अधिकांश क्षेत्रों में सामान्य से लेकर सामान्य से अधिक बारिश हो सकती है। वहीं केरल, महाराष्ट्र, तेलंगाना, पश्चिमी कर्नाटक, उड़ीसा, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल एवं उत्तर पूर्वी राज्यों में सामान्य से कम वर्षा होने की सम्भावना है। 

यह भी पढ़ें   पशुओं में बाँझपन विषय को लेकर आयोजित किया गया प्रशिक्षण शिविर, किसानों को दी यह सलाह

अगस्त-सितम्बर महीने में कहाँ होगी कैसी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार पूरे देश में 2022 अगस्त की औसत वर्षा सामान्य (एलपीए का 94 से 106%) होने की संभावना है। जिसमें वर्ष 1971-2020 की अवधि के लिए पूरे देश में अगस्त की वर्ष एलपीए 422.8 मिमी है।

rainfall forecast august and september

इस दौरान देखें तो राज्यवार चित्र में दिखाए गए नीले रंगों के अनुसार तमिलनाडु, पूर्वी कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड राज्यों में सामान्य से लेकर सामान्य से अधिक वर्षा होने का अनुमान है। वहीं चित्र में दर्शाए गए लाल एवं पीले रंगो के अनुसार केरल, पश्चिमी कर्नाटक, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, बिहार, झारखंड के कुछ हिस्से एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ज़िलों जम्मू कश्मीर एवं पूर्वोत्तर राज्यों में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है। 

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
यहाँ आपका नाम लिखें

ताजा खबरें

डाउनलोड एप