back to top
शुक्रवार, मार्च 29, 2024
होमकिसान समाचारइन राज्यों में बम्पर हुई समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद

इन राज्यों में बम्पर हुई समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद

समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद 2021

देश के अलग-अलग राज्यों में रबी विपणन सत्र 2021-22 के लिए रबी फसलों की खरीद की जा रही है | रबी फसलों में सबसे महत्वपूर्ण फसल गेहूं की है, जिसकी इस वर्ष रिकॉर्ड खरीद की गई है | इस वर्ष केंद्र सरकार ने गेहूं खरीदी का लक्ष्य 42.7 मिलियन टन रखा है | ऐसा लगता है कि इस वर्ष सरकार अपने अनुमानित लक्ष्य को पूरा कर लेगी | गेहूं की खरीदी वर्तमान रबी विपणन स्तर आरएमएस 2021–22 के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, राजस्थान, गुजरात, हिमाचल प्रदेश तथा जम्मू कश्मीर राज्यों में सुचारू रूप से चल रही है |

अब तक (01/06/2021 तक) 409.80 लाख मीट्रिक टन गेहू की खरीदी की गई है | जो कि अब तक की खरीद का सबसे उच्च स्तर 389.92 लाख मीट्रिक टन गेहूँ की खरीद के आंकड़े को पार कर गई है | मौजूदा समय में 44.12 लाख किसानों ने गेहूं की बिक्री न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की है जिसके बदले में उन्हें अभी तक 80,936.19 करोड़ रूपये का भुगतान किया जा चुका है |

यह भी पढ़ें   25 अगस्त तक ग्राम पंचायतों में किया जाएगा किसान पाठशाला का आयोजन, किसानों को मिलेगी यह जानकारी

राज्यवार अभी तक कुल की गेहूं खरीद

अभी तक राष्ट्रीय स्तर पर 409.80 लाख मीट्रिक टन गेहूं ख़रीदा चुका है | इस बार पंजाब मध्यप्रदेश को पीछे करते हुए गेहूं खरीदी में आगे हो गया है | राज्यों के अनुसार गेहूं की खरीदी इस प्रकार हुआ है |

state wise wheat procurement 21

 

  • इसमें पंजाब 132.1 लाख मीट्रिक टन
  • मध्य प्रदेश 128.08 लाख मीट्रिक टन
  • हरियाणा 84.93 लाख मीट्रिक टन
  • उत्तर प्रदेश 40.87 लाख मीट्रिक टन
  • राजस्थान 19.53 लाख मीट्रिक टन
  • अन्य राज्य 4.29 लाख मीट्रिक टन

राज्यवार गेहूं खरीदी का लक्ष्य

वर्ष 2020–21 के रबी सीजन का गेहूं खरीदी का लक्ष्य 42.7 मिलियन टन का है | वर्ष 2020–21 के रबी फसल की खरीदी वर्ष 2019–20 की सरकारी खरीदी से 9.5 प्रतिशत ज्यादा का है | इसमें अलग–अलग राज्यों के लिए अलग–अलग लक्ष्य रखा गया है | पंजाब तथा हरियाणा राज्य ने लक्ष्य से ज्यादा खरीदी की गई है | पंजाब राज्य के लिए लक्ष्य 130 लाख मीट्रिक टन खरीदी का लक्ष्य था जबकि 1 जून तक 132.1 लाख मीट्रिक टन की खरीदी कर चुकी है | इसके साथ ही हरियाणा में गेहूं खरीदी का लक्ष्य 80 लाख मीट्रिक टन का था जबकि 1 जून तक 84.93 लाख मीट्रिक टन की खरीदी कर चुका है | अन्य राज्य में गेहूं खरीदी का लक्ष्य इस प्रकार है |

  • पंजाब – 130 लाख मीट्रिक टन
  • मध्य प्रदेश – 135 लाख मीट्रिक टन
  • हरियाणा – 80 लाख मीट्रिक टन
  • उत्तर प्रदेश 55 लाख मीट्रिक टन
यह भी पढ़ें   महिलाओं को दिया जाएगा ड्रोन के लिए ऋण और प्रशिक्षण, बनाई जाएँगी 2 करोड़ लखपति दीदी: प्रधानमंत्री मोदी

पिछले वर्ष इन राज्यों में गेहूं खरीदी के आंकड़े

वर्ष 2020 – 21 के रबी सीजन में गेहूं की खरीदी 39 मिलियन टन थी | इससे इससे देश 43.3 लाख किसानों ने अपना गेहूं न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बेचा था | इसमें मध्य प्रदेश के 15.9 लाख किसानों ने 129 लाख मीट्रिक टन , पंजाब के 10.5 लाख किसानों ने 127 लाख मीट्रिक टन गेहूं बेचा था | जबकि राजस्थान के 2.2 लाख किसानों को न यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ प्राप्त हुआ था |

 

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
यहाँ आपका नाम लिखें

ताजा खबरें

डाउनलोड एप