किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए हर ग्राम पंचायत में आयोजित की जाएगी किसान चौपाल

किसान चौपाल का आयोजन

देश में किसानों के लिए राज्य सरकार के द्वारा अनेक योजनाओं का क्रियान्वन किया जा रहा है परन्तु इन योजनाओं में से कई योजनाओं की जानकारी नहीं होती है | इसके आलावा खेती-किसानी, पशुपालन, मछली पालन आदि विषयों पर किये जा रहे नवाचार आदि सभी विषयों पर किसानों तक जानकारी नहीं पहुँच पाती है | किसानों को नई योजनाओं एवं कृषि में किये जा रहे नवाचारों से अवगत करवाने के लिए किसान चौपाल, किसान पाठशाला जैसे कार्यक्रम चलाये जाते हैं | इनमें खेती किसानी आदि कार्यों में किसानों को आ रही समस्याओं का समाधान करने के लिए कर्यक्रम चलाये जाते हैं |

इसी प्रकार बिहार राज्य सरकार पिछले कई वर्षों से किसानों के बीच किसान चौपाल का आयोजन करते आ रहा है | इसमें कृषि वैज्ञानिक, कृषि पदाधिकारी के साथ ही ऐसे किसान भी शामिल किये जाते हैं जो खेती में नवाचार कर सफल हुए हैं | कोविड–19 के कारण प्रदेश में इस वर्ष किसान चौपाल देरी से हो रहा है | राज्य सरकार ने इस वर्ष किसान चौपाल आयोजित करने के निर्देश दे दिये हैं | इसके लिए राज्य सरकार ने 924.55 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की है | इस योजना से जुड़े सभी जानकारी किसान समाधान लेकर आया है |

किसान चौपाल में किसानों को क्या लाभ होगा ?

चौपाल कार्यक्रम के माध्यम से राज्य के किसानों को कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों से अवगत कराया जायेगा | इस चौपाल में कृषि क्षेत्र में किसानों की समस्याओं की जानकारी प्राप्त की जायेगी तथा इन समस्याओं के समाधान हेतु किसानों से सुझाव भी लिये जायेंगे | इस कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिकों / विशेषज्ञों के माध्यम से किसानों को कृषि से संबंधित नवीनतम तकनीक की जानकारियाँ अन्नदाता किसान भाईयों एवं बहनों तक पहुंचाई जायेगी |  इसके अलावा किसान हित समूह, खाध सुरक्षा समूह तथा किसान उत्पादन संगठन के गठन की जानकारी किसानों को उपलब्ध कराते  हुए उत्पादन से लेकर विपणन तक में आने वाली समस्याओं का समाधान किया जायेगा |

किसान चौपाल का आयोजन कब होगा ?

बिहार सरकार ने राज्य के सभी जिलों में किसान चौपाल आयोजित करने की डेट निश्चित कर दी है | कृषि मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने बताया कि एक अगस्त से 15 अगस्त तक किसान चौपाल के आयोजन किए जाने की सम्भावना है | किसान चौपाल का आयोजन राज्य के सभी पंचायत के गावों में बारी–बारी से की जाती है |

किसान चौपाल में कौन–कौन शामिल होंगे ?

यदि कोरोना संक्रमण नियंत्रण में हो जायेगा तो किसान चौपाल का आयोजन पूर्व की भांति किसान, वैज्ञानिक एवं पदाधिकरिगण एक साथ बैठकर करेंगे अन्यथा इसका आयोजन डिजिटल के माध्यम से किया जायेगा, जिसमें सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्वरूपेण पालन किया जायेगा | किसान चौपाल के माध्यम से किसानों को अपने गाँव / पंचायत में खेती–बाड़ी की अधतन जानकारी के साथ–साथ कृषि से जुड़े अन्य क्षेत्रों के बारे में भी आवश्यक ज्ञान विशेषज्ञों द्वारा दिया जाता है | यह किसानों के लिए बहुत ही उपयोगी कार्यक्रम है |

किसान चौपाल की मुख्य बातें

कृषि मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने बताया कि किसान चौपाल में भाग लेकर किसान, पदाधिकारी एवं प्रसार कर्मी आपस में भावनात्मक रूप से जुड़ते हैं | इसके माध्यम से किसानों को कृषि के अलावे पशुपालन, मत्स्य एवं सहकारिता विभाग द्वारा संचालित योजनाओं / कार्यक्रम की भी जानकारी उपलब्ध कराई जाती है तथा इन विषयों पर राज्य के किसानों से सुझाव भी प्राप्त किए जाते हैं |

  • किसान चौपाल के माध्यम से मिलेगा कृषि, पशुपालन, मत्स्यपालन एवं तकनीक की जानकारी।
  • राज्य के सभी 8405 पंचायतों में लगेंगे किसान चौपाल।
  • किसानों की समस्याओं का द्वार पर ही मिलेगा समाधान।

किसान समाधान के YouTube चेनल की सदस्यता लें (Subscribe)करें

सम्बंधित लेख

8 COMMENTS

  1. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का ऑनलाइन आवेदन किये एक साल हो गया, तहसील एवम कृषि विभाग के चक्कर लगा कर परेशान हो गया।अभी तक अप्रूवल नहीं किया।बीसियों बारसभी डॉक्युमेंट तहसील और कृषि विभाग में जमा कर दिये।सर अब आगे हम क्या करें, सलाह देने की कृपा करें।

  2. Sir Ji mere Bhai ka pmkisan saman nidhi me registration self registration Kiye hue lagbhag 2 mahine ho Gaye lekin abhi tak registration nahi Hua status me lika Hua aa raha h, approval pending state /district level, sir Ji iske liye koi upay batave vapas biometric registration karave ya nahi

  3. Sir Ji mera pmkisan saman nidhi me registration to ho gaya but account me kist nahi aayi pmkisan benifiacit status me installment hold by state request of district likha Hua aa raha h mera account bhi adhar card se link h, phir bhi kist nahi aa rahi he please help

    • यदि पेंडिग दिखा रहा है तो अपने तहसील या जिले में समपर्क करें |

  4. Sir Ji jin kisan Bhai ne year 2019_20 me sahkari cooperative bank se fasli loan, kharip fasli rin, liya tha Kiya Un kisan ka Jeevan suraksha Bima Hua tha ya nahi rajasthan jodhpur me please help

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
यहाँ आपका नाम लिखें

Stay Connected

217,837FansLike
500FollowersFollow
865FollowersFollow
54,100SubscribersSubscribe

Latest Articles

ऐप इंस्टाल करें