back to top
शनिवार, अप्रैल 20, 2024
होमकिसान समाचारअयोध्या नहीं कर्ज माफ़ी चाहिए: किसान मुक्ति मार्च

अयोध्या नहीं कर्ज माफ़ी चाहिए: किसान मुक्ति मार्च

दिल्ली की सड़कों पर उमड़ा किसानों का हुजूम 

#किसान मुक्ति मार्च – केंद्र सरकार के किसानों की प्रति उदासीन रवैये के कारण देश भर के किसान काल से दिल्ली में डेरा डाले हुये है | यह सभी किसान मध्य प्रदेश, हरियाणा, गुजरात, महाराष्ट्र, पक्षिम बंगाल, तमिल नाडू , आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश तथा देश के अन्य राज्यों से दिल्ली पहुंचे हैं | कृषि कर्ज मुक्ति लागत का डेढ़ गुणा दाम के साथ स्वामीनाथन रिपोर्ट को लागु करने को लेकर देश भर के 200 किसान संगठन दिल्ली के रामलीला मैदान में कल से रुके हुयें है | आज सुबह से ही किसान रामलीला मैदान से संसद भवन के लिए प्रस्थान कर चुके हैं |

इस आंदोलन को किसान संगठनों ने किसान मुक्ति मार्च नाम दिया है | इस आंदोलन को नेतृत्व कर रहे किसान नेता ने बताया है की अगर सरकार उनकों संसद भवन जाने से रोका तो सभी पुरुष किसान न्यूड हो जायेंगे | साथ ही आये हुये किसान नारे लगा रहे हैं की अयोध्या नहीं , कर्ज माफ़ी चाहिए |

इस आंदोलन को अपना समर्थन देने के लिए दिल्ली के डाक्टर, वकील, पूर्व सैनिक, पेशेवर और छात्र आये हुयें हैं | यह सभी किसानों के बीच पानी और खाने की व्यवस्था कर रहे हैं | इस आंदोलन को अपना समर्थन देने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री श्री एच.डी. देवगौड़ा भी पहुंचे हैं | पुलिस के मुताविक किसानों के आंदोलन को देखते हुये सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया गया है | इसके लिए 1,000 ट्रैफिक पुलिस तथा 35,00 दिल्ली पुलिस को तैनात किया गया है |

किसान मुक्ति मार्च कहाँ से कहाँ तक जाएगा

  • रामलीला मैदान
  • गुरुनानक चौकरणजीत सिंह फलाईओवर
  • टालस्टाय मार्ग
  • कस्तूरबा गाँधी मार्ग
  • जनपथ जंतर – मंतर
यह भी पढ़ें   पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष बढ़ा इन खरीफ फसलों की बुआई का रकबा

 

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
यहाँ आपका नाम लिखें

ताजा खबरें

डाउनलोड एप