धनतेरस के दिन मध्यप्रदेश के किसानों को दीपावली का तोहफा मिल गया है। राज्य के मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंदसौर से मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना में प्रदेश के 81 लाख किसानों के खातों में वर्तमान वित्तीय वर्ष की द्वितीय किश्त की 1624 करोड़ रूपये की राशि सिंगल क्लिक से अंतरित की। इसमें मंदसौर जिले के 2 लाख 991 किसानों को 40 करोड़ 19 लाख 82 हजार रूपये मिले है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव का स्थानीय कृषकों द्वारा स्वागत एवं सम्मान किया गया। साथ ही मुख्यमंत्री ने किसानों को प्रतीकात्मक रूप से मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के चेक का वितरण किया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के साथ राज्य सरकार भी मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना में किसानों को लाभान्वित कर रही है। इन दोनों योजनाओं में किसानों को प्रतिवर्ष 12,000 रुपये का लाभ प्रदान किया जा रहा है। अब तक राज्य के किसानों के बैंक खातों में 41 हजार 200 करोड़ रुपये की राशि अतिरिक्त दी जा चुकी है।
प्रधानमंत्री ने भी दी सौगात
इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली से मध्यप्रदेश को 3 नर्सिंग मेडिकल और 5 नर्सिंग कॉलेज की सौगात दी। प्रधानमंत्री मोदी ने प्रदेश के नीमच, मंदसौर और सिवनी के मेडिकल कॉलेज का वर्चुअली लोकार्पण एवं शिवपुरी, राजगढ़, रतलाम, धार और खण्डवा के शासकीय नर्सिंग कॉलेजों का शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री मोदी ने इंदौर के 100 बिस्तरीय अस्पताल के साथ एम्स भोपाल के कौटिल्य भवन प्रशासकीय खण्ड का वर्चुअली लोकार्पण भी किया। धनवंतरि जयंति पर मंदसौर में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में 512 नवुनियुक्त आयुर्वेद चिकित्सकों को वर्चुअली नियुक्ति-पत्र वितरित किये गये।
इसके अलावा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंदसौर जिले में 167 करोड़ रूपये के 11 विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि जल्द ही मंदसौर और नीमच में भी इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का आयोजन होगा।
औषधीय उद्योग को दिया जाएगा बढ़ावा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मंदसौर, नीमच जिले औषधि की खेती के लिये जाने जाते है। आगामी समय में मंदसौर-नीमच में भी इंडस्ट्री कॉन्क्लेव कराई जाएगी। इससे क्षेत्र में यहां की आवश्यकताओं के अनुरूप उद्योगों को आकर्षित करने में मदद मिलेगी। इससे स्थानीय युवाओं को रोजगार भी उपलब्ध होगा। साथ ही औषधि, उद्योग को बढ़ावा मिलेगा।
Hii sir please help me sir
जी सर क्या जानकारी चाहिए।
A