back to top
28.6 C
Bhopal
बुधवार, फ़रवरी 19, 2025
होमकिसान समाचारकिसानों को सरसों की उन्नत किस्म DRMR 2017-15 (राधिका) की दी...

किसानों को सरसों की उन्नत किस्म DRMR 2017-15 (राधिका) की दी गई जानकारी

कृषि वैज्ञानिकों द्वारा कम लागत में अधिक पैदावार देने वाली नई-नई किस्मों का विकास किया जा रहा है। ऐसे में किसानों को इन किस्मों की खेती करने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु कृषि विभाग द्वारा इनकी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए इन फसलों का प्रदर्शन दिखाया जाता है। इस कड़ी में राजस्थान के बूंदी जिले में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के अंतर्गत कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा हिंडोली क्षेत्र के गांव फालेण्डा में सरसों की फसल किस्म DRMR 2017-15 (राधिका) के कलस्टर प्रथम पंक्ति प्रदर्शन लगाये गये हैं।

प्रदर्शनों में सरसों की किस्म डी.आर.एम.आर. 2017-15 को एकीकृत फसल प्रबंधन विधि के द्वारा कृषकों के खेत पर होने वाली पैदावार के परिणामों एवं किसानों के स्वयं के अनुभवों को गांव के अन्य किसानों को जानकारी देने के लिए सरसों प्रक्षेत्र दिवस का आयोजन शुक्रवार को किया गया। जिसमें गाँव के 55 प्रगतिशील कृषकों एवं कृषक महिलाओं ने भाग लिया।

किसान इस तरह प्राप्त कर सकते हैं सरसों की अधिकतम पैदावार

इस अवसर पर वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष प्रो. हरीश वर्मा ने बताया कि एकीकृत फसल उत्पादन विधियों एवं समन्वित कीट रोग प्रबन्धन तकनीकों को अपनाकर कृषक सरसों की अधिकतम पैदावार लेते हुए अपनी आय को बढ़ा सकते हैं एवं उत्पादित सरसों को आगामी बुवाई के लिए बीज के रुप में रखकर काम में लिया जा सकता है एवं अन्य किसानों को बुवाई के लिए विक्रय भी किया जा सकता है। जिससे किसान इस किस्म का गांव के स्तर पर ही खरीदकर प्रयोग कर सकते है।

यह भी पढ़ें:  अब किसान इस दिन तक समर्थन मूल्य पर तुलाई करवा सकेंगे मूंग और सोयाबीन

DRMR 2017-15 (राधिका) किस्म की विशेषताएं

केन्द्र की उद्यान वैज्ञानिक एवं नोडल अधिकारी (प्रदर्शन) इंदिरा यादव ने किस्म की विशेषता के बारे में बताया कि यह फसल सिंचित क्षेत्रों में देर से बुवाई के लिए उपयुक्त किस्म है। पौधें की ऊँचाई 191-204 सेमी है। औसत बीज उत्पादन 18.0 क्विंटल एवं तेल की मात्रा 40.7 प्रतिशत होती है। 120-150 दिन में पककर तैयार होने वाली यह किस्म झुलसा, सफेद रोली, तना सड़न रोग एवं चेंपा (मोयला) के प्रति सहनशील है।

प्रक्षेत्र दिवस पर आये किसानों ने खेत पर भ्रमण करने के दौरान सरसों किस्म डी.आर.एम.आर. 2017-15 से अच्छे उत्पादन होने की संभावना व्यक्त की। प्रगतिशील कृषक चेतराम मीणा ने इस किस्म को अन्य किस्मों से अच्छा बताया। प्रक्षेत्र दिवस के दौरान आये हुए किसानों को कृषि विश्वविद्यालय, कोटा द्वारा प्रकाशित कृषि पंचांग (कैलेण्डर) 2025 भी वितरित किये। प्रक्षेत्र दिवस में विजेन्द्र कुमार वर्मा एवं दुर्गा सिंह सोलंकी ने अपना सहयोग प्रदान किया।

यह भी पढ़ें:  मनरेगा के तहत किसान ने खेत में कराया कूप का निर्माण, अब सिंचाई के लिए मिल रहा है भरपूर पानी
download app button
whatsapp channel follow

Must Read

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
यहाँ आपका नाम लिखें

Latest News