28.6 C
Bhopal
शनिवार, मार्च 15, 2025
होमउन्नत किस्मेंकाबुली चना किस्म बीजी 3022 की जानकारी

काबुली चना किस्म बीजी 3022 की जानकारी

रबी सीजन में किसानों के द्वारा चने की खेती प्रमुखता से की जाती है। देश में चना रबी सीजन की मुख्य दलहन फसलों में से एक है। ऐसे में अधिक से अधिक किसान चने की अधिक पैदावार प्राप्त कर सकें इसके लिए कृषि वैज्ञानिकों और कृषि विश्वविद्यालयों द्वारा चने की कई नई किस्में विकसित की गई हैं। इसमें काबुली चना की किस्म BG 3022 भी शामिल है। चने की यह किस्म खेती के लिए वर्ष 2015 में जारी की गई है।

बीजी 3022 काबुली चना किस्म को केंद्रीय विमोचन समिति द्वारा देश के उत्तर पश्चिमी मैदानी क्षेत्रों के लिए जारी किया गया है। इसमें राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड शामिल है। बीजी 3022 काबुली किस्म की खेती किसान रबी सीजन में सिंचित क्षेत्रों में की जा सकती हैं।

BG 3022 काबुली चना किस्म की विशेषताएँ

  • इस किस्म में भरपूर मात्रा में प्रोटीन (25%) तक होता है।
  • इस किस्म के दाने बड़े होते हैं, जिसमें 100 बीज का वजन लगभग 38 ग्राम तक होता है।
  • यह किस्म रबी सीजन में सिंचित क्षेत्रों के लिए अनुमोदित की गई है।
  • BG 3022 किस्म से किसान औसतन 18 क्विंटल प्रति हेक्टेयर एवं अधिकतम 30 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तक की पैदावार प्राप्त कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें:  गेहूं किस्म करण शिवानी DBW 327 की जानकारी
download app button
whatsapp channel follow

Must Read

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
यहाँ आपका नाम लिखें

Latest News