किसान ऋण माफी योजना के दुसरे चरण में 8,561 किसानों के 43.5 करोड़ रुपये के कर्ज किये गए माफ

किसान कर्ज माफी दूसरा चरण ताजा समाचार

किसान कर्ज माफी को शुरू हुए 1 साल बीत गया है पहले यह कर्ज माफी एक बार में की जानी थी जिससे किसानों को उम्मीद थी की उनका कर्ज जल्द ही माफ हो जायेगा और वे कर्ज मुक्त हो जाएंगे परन्तु ऐसा नहीं हुआ | मध्यप्रदेश सरकार किसानों का कर्ज माफ चरण वद्ध तरीके से कर रही है | जहाँ पहले चरण में 20 लाख 22 हजार 731 पात्र किसानों के 7,154 करोड़ 36 लाख रूपये के ऋण माफ़ किये गये हैं | दुसरे चरण में 12 लाख 2 हजार 78 ऋण खाताधारक किसनों के ऋण माफ़ किये जाना है | इसमें किसानों के लिए अच्छी खबर यह है की किसान कर्ज माफी का दूसरा चरण शुरू हो गया है और किसानों को कर्ज माफी की राशि एवं प्रमाण-पत्र दिए जाने लगे हैं |

8,561 किसानों का 43.5 करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया गया

कृषि मंत्री श्री सचिन यादव ने कसरावद कृषि उपज मंडी प्रांगण में आयोजित “जय किसान फसल ऋण माफी योजना” के द्वितीय चरण में भाग लिया दूसरे चरण में कसरावद विधानसभा क्षेत्र के 8561 किसानों के 43.50 करोड़ का कर्ज माफ किया गया है । इससे पहले सहकारिता मंत्री ने इस चरण में भिंड जिले की 1800 किसानों का 12 करोड़ 26 लाख रूपये की लोन माफ़ी की थी |

किसानों को दिए गए ऋण माफी प्रमाण-पत्र

कृषि मंत्री ने कसरावद की कृषि उपज मंडी प्रांगण में फसल ऋण माफी योजना के द्वितीय चरण में कसरावद के 5805 किसान सहित जिले के कुल 36270 किसानों को ऋण माफी का प्रमाण पत्र वितरित किए। उन्होंने कहा कि चुनौती पूर्ण और विपरीत परिस्थियों के बावजूद मप्र सरकार ने किसानों के हितों को सबसे पहले रखते हुए उनके फसल ऋण माफ करने के दिशा में कदम उठाया है ।

किसान समाधान के YouTube चेनल की सदस्यता लें (Subscribe)करें

सम्बंधित लेख

44 COMMENTS

    • किस राज्य से हैं ? प्रमाण पत्र ऑनलाइन नहीं है. |

    • निजी बैंकों का नहीं होगा | आप किस राज्य से हैं ? यह सरकार की ऋण माफी योजना पर निर्भर करता है |

  1. 31 दिसम्बर 2018 को मेरे केसीसी खाते में 75000/- बैलेंस था, aur 3783/- रू का कर्ज़माफ़ी हुई है.

    आज की तारीख में 78000/- बैलेंस है। कृपया बताये दूसरी लिस्ट में मेरा कर्जमाफ होगा।

  2. 31 दिसम्बर 2018 को मेरे केसीसी खाते में 75000/- बैलेंस था, परन्तु 12/03/2019 को मेरे खाते में मात्र 3783/- रू का कर्ज़माफ़ी हुई है, जो की 31/03/2018 को मेरे खाते का शेष देयक था। आज की तारीख में 78000/- बैलेंस है। कृपया बताये दूसरी लिस्ट में मेरा कर्जमाफ होगा।

    • यदि अभी तक कर्ज माफ़ नहीं हुआ है तो होगा | कर्ज माफी लिस्ट में अपना नाम देखें |https://kisansamadhan.com/farmers-loan-waiver-list-see-farmers-name/

  3. Hello sir/mam सर हमारा 115000 का लोन था सन 2014 का और हमारे साथ बालों का माफ हो गया एवं हमारा अभी तक नहीं हुआ क्या यह अब हो सकता है

    • जी आपभी दूसरा चरण शुरू हुआ है थोडा इन्तजार करें |

  4. Sar Mere to to 35000 rupaye ka karj tha jo abhi tak Maaf Nahin hua naahi Praman Patra Mila naahi karj mafi list mein Naam Aaya

  5. Sir mai up se Kannauj dist se hu mere pita ji ki death ho gyi thi 22-02-2017 ko mere pita ji ne renew krwa tha jisse mera karja maf nhi hua pita ji ne 120000 liya tha 171000 ho gya h

  6. सर जी मध्यप्रदेश के भोपाल जिले मे भी अभी तक कोई कर्ज़ माफ़ी नही हुई कब तक होगी…..

  7. मेरा केसीसी दो लाख से ज्यादा का है क्या वह माफ होगा

  8. हमे एक जानकरीं दे कि जिनका 2 लाख से अधिक है उनका कुछ भी पैसा माफ नही होगा फिर क्या ये सही है या गलत या 2 लाख तक होगा

    • २ लाख तक का होगा | परन्तु अभी दुसरे चरण में १ लाख तक का लोन माफ़ किया जा रहा है |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
यहाँ आपका नाम लिखें

Stay Connected

217,837FansLike
500FollowersFollow
865FollowersFollow
54,100SubscribersSubscribe

Latest Articles

ऐप इंस्टाल करें