दुग्ध संघों द्वारा उत्पादित पशु दाना एक संतुलित आहार है | इसमें पशुओं के लिए आवश्यक सभी पोषण तत्व उचित अनुपात में मौजूद होते हैं |
पशु दाने के निर्माण में उत्तम गुणवक्ता के अनाज, तेल खली, ग्वारमिल, भूसी, शीरा, नमक, खनिज लवण तथा विटामिनों का प्रयोग किया जाता है | यह मंहगा नहीं होता और पशु इसे चाव से खाते है |
प्रोटीन,ऊर्जा, खनिज, और विटामिन से भरपूर पशु आहार से जानवर स्वस्थ रहते हैं, उनका विकास अच्छा होता है | गर्भ में पल रहे बच्चे के समुचित विकास के लिए भी पशु को इसे खिलाना लाभप्रद होता है |
यह प्रजनन शक्ति को बढ़ता है और दूध उत्पादन और फैट में भी वृद्धि करता है |
बछड़े / बछियों को 1 से 15 से 1.5 किलो संतुलित आहार प्रतिदिन देना चाहिए |
दुधारू पशुओं को स्वस्थ रखने के लिए 2 किलो पशु आहार और प्रति लीटर उत्पादित दूध के लिए गाय को 400 ग्राम तथा भैंस को 500 ग्राम संतुलित खिलाना चाहिए |
ब्याने वाली गायों / भैसों को 1 किलो पशु आहार तथा 1 किलों अच्छी गुणवत्ता की खली, गर्भावस्था के अंतिम 2 महीने में अतिरिक्त देना चाहिये |
Dearie milk kholne ke liye Lon par gaye mile gi
https://kisansamadhan.com/%E0%A4%AF%E0%A4%A6%E0%A4%BF-%E0%A4%AA%E0%A4%B6%E0%A5%81%E0%A4%AA%E0%A4%BE%E0%A4%B2%E0%A4%A8-%E0%A4%AF%E0%A4%BE-%E0%A4%AC%E0%A4%BE%E0%A4%97%E0%A4%B5%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A5%80-%E0%A4%95%E0%A5%87/