back to top
28.6 C
Bhopal
शनिवार, जनवरी 18, 2025
होमकिसान समाचारजनवरी महीने में कैसी होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया...

जनवरी महीने में कैसी होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान

नए साल का आगाज तेज ठंड और कोहरे के साथ हुआ है, देश में इस समय रिकॉर्ड तोड़ ठंड पड़ रही है। ऐसे में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग IMD ने जनवरी महीने में कैसा मौसम रहेगा इसकी भविष्यवाणी कर दी है। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान के साथ इस महीने में कितनी बारिश होगी इसकी भी जानकारी दी है। मौसम विभाग ने जनवरी 2025 में सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना व्यक्त की है।

मौसम विभाग के अनुसार देश के कुछ हिस्सों को छोड़कर जनवरी महीने में देश कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। वहीं अधिकतम तापमान भी देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक ही रहेगा यानि की जनवरी महीने में इस बार ठंड कम रहने की संभावना है। इसके अतिरिक्त मौसम विभाग ने जनवरी से लेकर मार्च के दौरान होने वाली वर्षा का भी पूर्वानुमान जारी किया है।

जनवरी महीने में कैसी होगी बारिश

उत्तर भारत के सात मौसम संबंधी उपखंडों जिसमें पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर और लद्दाख शामिल है, में जनवरी 2025 के लिए मासिक वर्षा सामान्य से अधिक औसत एलपीए का 122 प्रतिशत रहने की संभावना है। जबकि जनवरी 2025 के दौरान पूरे देश में मासिक वर्षा भी सामान्य से अधिक औसत एलपीए का 118 प्रतिशत रहने की संभावना है। देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना है केवल उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों और पूर्वोत्तर और मध्य भारत के कुछ हिस्सों को छोड़कर, जहाँ सामान्य से नीचे वर्षा होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें:  इस उपकरण से किसान कर सकते हैं मिट्टी-पानी और पौधों की बीमारियों की जाँच
Rain Forecast for January 2025
Probability Rainfall Forecast for 2025 January

चित्र में नीले रंगों से दिखाए गए क्षेत्रों में जनवरी महीने में सबसे अधिक वर्षा केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, उड़ीसा, झारखंड, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और पूर्वी मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश राज्यों में होने की संभावना है। वहीं चित्र में पीले रंगों से दर्शाए गए क्षेत्रों जिसमें राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, पश्चिमी मध्य प्रदेश, उत्तरी बिहार, उत्तराखंड, पंजाब और सिक्किम राज्यों में सामान्य या सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है।

जनवरी महीने में ठंड कैसी रहेगी

मौसम विभाग के मुताबिक जनवरी 2025 के दौरान देश के कई हिस्सों में मासिक न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है यानि की देश के अधिकांश हिस्सों में ठंड कम रहेगी। सिवाय पूर्व-उत्तर-पश्चिम, उत्तर मध्य और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों को छोड़कर, जहाँ सामान्य से नीचे न्यूनतम तापमान रहने की संभावना है। जनवरी 2025 के महीने के दौरान मध्य भारत के पश्चिमी और उत्तरी हिस्सों में सामान्य से अधिक शीत लहर वाले दिन रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें:  किसानों को पॉली हाउस, नेट हाउस, फार्म पौण्ड और डेयरी सहित अन्य कार्यों के लिए मिलेगा बैंक लोन

जनवरी 2025 में मासिक अधिकतम तापमान देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक रहने की संभावना है, सिवाय उत्तर-पश्चिम, मध्य और आसपास के पूर्वी भारत और दक्षिणी प्रायद्वीप के मध्य भागों के कुछ हिस्सों को छोड़कर जहाँ सामान्य से नीचे तापमान होने की संभावना है।

जनवरी से मार्च के दौरान कैसी होगी बारिश

आगामी शरद ऋतु यानि की जनवरी से मार्च 2025 के दौरान उत्तर भारत के सात मौसम संबंधी उपखंडों जिसमें पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर तथा लद्दाख शामिल है, में होने वाली बारिश सामान्य से नीचे औसत एलपीए का 86 प्रतिशत रहने की संभावना है। वहीं जनवरी से मार्च महीने के दौरान पूरे देश में बारिश सामान्य 88-112 प्रतिशत रहने की संभावना है।

देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से लेकर सामान्य से अधिक ऋतुनिष्ठ वर्षा होने की संभावना है केवल उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों, पूर्व के कुछ हिस्सों और पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों को छोड़कर जहाँ सामान्य से नीचे बारिश होने की संभावना है।

download app button
whatsapp channel follow

Must Read

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
यहाँ आपका नाम लिखें

Latest News