Home विशेषज्ञ सलाह विडियो: विशेषज्ञ से जानें पाली हाउस खेती से जुडी सभी जानकरी

विडियो: विशेषज्ञ से जानें पाली हाउस खेती से जुडी सभी जानकरी

पाली हाउस का निर्माण क्यों और कैसे करें ?

किसानों के लिए खेती करना दिन पर दिन मुश्किल होता जा रहा है | जहाँ एक तरफ जलवायु परिवर्तन के कारण मौसम का साथ नहीं देना है तो दूसरी तरफ फसलों का सही मूल्य नहीं मिल पाना | यह दोनों विषय ऐसे हैं जिससे किसान प्रत्येक वर्ष जूझ रहें है लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं निकाल पा रहा है | इस वर्ष ही ओलावृष्टि के कारण कई किसानों की फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई है | मौजूदा वक्त में ही किसान आलू तथा प्याज को सड़क पर फेक रहें हैं तो कुछ समय पहले टमाटर का भी यही हाल था | जबकि दूसरी तरफ शहरों में आम लोगों को यह सभी महंगे दामों पर मिल पाता है  |

इन समस्याओं से बचने के लिए किसान पाली हाउस में खेती कर सकते हैं | पाली हाउस में खेती करने से किसान बाजार भाव के अनुसार फसलें उगा सकता हैं एवं साथ ही प्राक्रतिक आपदाओं से भी फसल को बचा सकता है | नीचे 2 विडियो में पाली हाउस का निर्माण से जुडी जानकारी दी गई है | 

पाली हाउस से जुडी जरुरी बातें, पाली हाउस कैसे बनायें

पाली हाउस कैसे बनाएं

पॉली हाउस आर्थिक विश्लेषण | पॉलीहाउस सब्सिडी | पॉलीहाउस लोन | पॉलीहाउस आय-व्यय | की जानकारी के लिए विडियो देखें |

किसान समाधान के YouTube चेनल की सदस्यता लें (Subscribe)करें

इसका मुख्य कारण यह है की किसान जब टमाटर, प्याज, आलू या फिर कोई भी सब्जी तथा फसल का उत्पादन करता है तो वह मौसमी रहता है और सभी किसान एक साथ करते हैं | जिससे बाजार में फसलों की आवक बढ़ जाती है और भाव नीचे चला आता है | अगर यही खेती किसी भी फसल को मौसम से पहले या बाद में किया जाय तो किसानों को अच्छा मूल्य मिल सकता है | इसके लिए यह जरुरी हो जाता है की वे सभी फसल जिसकी खेती समय से पहले या बाद में किया जाए उसके लिए जलवायु को नियंत्रित करना जरुरी होगा |

जलवायु का नियंत्रण करना खुले आसमान में सम्भव नहीं है | इसलिए किसान पाली हॉउस में खेती कर बिन मौसम फसल का उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं | जिससे किसानों को उत्पादन का अच्छा मूल्य मिल सकता है |

 किसानों को पाली हॉउस के बारे जानकारी होना चाहिए इसलिए किसान समाधान आज आप सभी की मांग पर पाली हॉउस की सम्पूर्ण जानकारी लेकर आया है जिसमें पाली हॉउस के निर्माण में खर्च एवं आय, पाली हाउस लोन एवं सब्सिडी को लेकर जानकारी दी गई है | जिसे जानकर पाली हॉउस की सुरक्षा तथा उत्पादन क्षमता के अलावा लागत को जान सकते हैं | इसलिए इस वीडियो को अन्त तक देखे |

Notice: JavaScript is required for this content.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
यहाँ आपका नाम लिखें

Exit mobile version