Home किसान समाचार सब्सिडी पर लें मछली जीरा

सब्सिडी पर लें मछली जीरा

Fish Jeera Production Subsidy

मछली जीरा सब्सिडी

किसानों की आमदनी बढ़ने के लिए सरकार कृषि के अन्य स्त्रोतों को बढ़ावा दे रही है | इसके लिए कृषि के साथ – साथ पशुपालन, कुक्कुट पालन, मत्स्य पालन को प्रोत्साहन दिया जा रहा है यह सभी योजना केंद्र तथा राज्य सरकार की सहयोग से चलाई जा रही है | इसके लिए किसानों को समय – समय पर प्रोत्साहित किया जा रहा है | इसी क्रम में उत्तरप्रदेश सरकार ने राज्य के मत्स्य पलकों के लिए एक योजना लेकर आयी है | इस योजना के तहत मछली पलकों को सब्सिडी पर मत्स्य के बछे उपलब्ध कराये जायेंगे |  इसकी पूरी जानकारी किसान समाधान लेकर आया है |

मछली जीरा हेतु योजना क्या है ?

योजना का नाम मत्स्य अंगुलिका संचय है | इस योजना के तहत मत्स्य जीवी सहकारी संघ द्वारा मिशन फिंगरलिंग के अंतर्गत वर्ष 2019 – 20 में समिति को आवंटित जलाशयों एवं तालाबों में 70 – 100 एम.एम. के मत्स्य अंगुलिका संचय पर प्रोत्साहन की योजना सदस्य समितियों के लिए प्रारम्भ की गई है | इस योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश मत्स्य विकास निगम लि. की हैचरी / नर्सरियों से क्रय कर संचित की जाने वाली मत्स्य अंगुलिकाओं के मूल्य पर 10 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि समिति के खाते में सीधे उपलब्ध कराई जायेगी |

योजना का लाभ कैसे मिलेगा ?

योजना का लाभ लेने हेतु सदस्य समितियों को आवंटित जलक्षेत्र का प्रमाण – पत्र , क्रय किये गए मत्स्य अंगुलिकाओं का बीजक / चालान, मत्स्य अंगुलिका संचय के दो फोटोग्राफ , मत्स्य अंगुलिका संचय संबंधित जनपदीय अधिकारी का प्रमाण – पत्र एवं धनराशि खाते में हस्तानांतरित किये जाने हेतु बचत खाता संख्या एवं आई.एफ.एस.सी. कोड शीत पासबुक की छायाप्रति संघ कार्यालय को उपलब्ध करना होगा | इस योजना से समितियों को अंगुलिका संचय पर आर्थिक सहायता मिलने के साथ – साथ प्रदेश के मत्स्य उत्पादन एवं उत्पादकता में वृद्धि हेतु व्यापक प्रभाव पड़ेगा |

इस तरह की ताजा जानकरी विडियो के माध्यम से पाने के लिए किसान समाधान को YouTube पर Subscribe करें

Notice: JavaScript is required for this content.

2 COMMENTS

    • प्रोजेक्ट बनायें, अपने जिले के मछली विभाग में सम्पर्क करें | प्रोजेक्ट अप्रूव होने पर बैंक से लोन हेतु आवेदन करें |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
यहाँ आपका नाम लिखें

Exit mobile version