28.6 C
Bhopal
मंगलवार, दिसम्बर 9, 2025
होमकिसान समाचारकई जिलों में कम बारिश के चलते फसलों को भारी नुकसान,...

कई जिलों में कम बारिश के चलते फसलों को भारी नुकसान, मुख्यमंत्री ने जल्द सर्वे के दिए निर्देश

कम बारिश से फसलों की नुकसान के आंकलन हेतु सर्वे

इस वित्त वर्ष में मानसून का वितरण असामान्य रहने के कारण देश के अधिकांश राज्यों के जिलों में कहीं बहुत अधिक बारिश से तो कहीं कम बारिश से किसानों की खरीफ फसलों को काफी नुकसान हुआ है | कम वर्षा के चलते किसानों की खड़ी फसलें सूखने लगी है | ऐसे में राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में अल्पवृष्टि के कारण फसलों को हुए नुकसान पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश के अधिकांश जिलों में अल्पवृष्टि के कारण सूखने से फसलों को नुकसान हुआ है। मुख्यमंत्री ने अल्पवृष्टि से किसानों को हुए नुकसान का संयुक्त सर्वे दल के माध्यम से आंकलन करने के निर्देश दिए हैं।

किसानों को जल्द दिया जाये मुआवजा

श्री गहलोत ने निर्देश दिए हैं कि राजस्व विभाग, कृषि विभाग तथा इंश्योरेंस कंपनी संयुक्त रूप से सर्वे कर किसानों को हुए नुकसान का आंकलन करे। इसके आधार पर प्रभावित किसानों को राहत देने के लिए फसल बीमा योजना के तहत मुआवजे की कार्यवाही की जाए। मुख्यमंत्री ने अल्पवर्षा वाले जिलों में पेयजल, चारा डिपो, पशु शिविर आदि के लिए अभी से समस्त अग्रिम तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं |

यह भी पढ़ें:  सुपर सीडर मशीन से बुआई करने पर पैसे और समय की बचत के साथ ही मिलते हैं यह फायदे

14 जिलों में कम वर्षा के चलते फसलों को हुआ नुकसान

31 अगस्त तक प्रदेश में सामान्य औसत से 12.30 प्रतिशत कम वर्षा हुई है। राज्य के 14 जिलों- सिरोही, बांसवाड़ा, बाड़मेर, भीलवाड़ा, बीकानेर, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, श्रीगंगानगर, जालौर, झुंझुनूं, जोधपुर, पाली, राजसमंद एवं उदयपुर में औसत से कम वर्षा हुई है। इन जिलों में जिन स्थानों पर खराबा हुआ है, वहां सर्वे एवं गिरदावरी की कार्यवाही जल्द से जल्द पूरी करवाकर रिपोर्ट तैयार की जाएगी |

इन जिलों में सामान्य से अधिक बारिश

सिर्फ पांच जिले ऐसे हैं जिनमें सामान्य से अधिक बारिश हुई है. इनमें बारां, बूंदी, झालावाड़, कोटा और सवाई माधोपुर शामिल हैं | मुख्यमंत्री ने कहा है कि बीते दिनों बारां, बूंदी, झालावाड़, कोटा, सवाई माधोपुर, धौलपुर, करौली, भरतपुर एवं टोंक जिलों में अतिवृष्टि के कारण फसलें काफी खराब हुई हैं | उसके आकलन के लिए राज्य सरकार ने उसी समय विशेष गिरदावरी के निर्देश दे दिए थे | संबंधित जिला कलेक्टर इस काम को जल्द से जल्द पूरा करें |

यह भी पढ़ें:  मौसम चेतावनी: 13 से 14 मई के दौरान इन जिलों में हो सकती है बारिश एवं ओलावृष्टि

जिला कलेक्टरों को जारी किए निर्देश

मुख्यमंत्री के निर्देश पर मुख्य सचिव श्री निरंजन आर्य ने मंगलवार को जिला कलेक्टरों से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से चर्चा कर वर्षा की कमी के कारण फसलों में खराबे की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जिन स्थानों पर खराबा हुआ है, वहां सर्वे एवं गिरदावरी की कार्यवाही जल्द से जल्द पूरी करवाकर रिपोर्ट भिजवाएं ताकि किसानों को शीघ्र राहत दी जा सके।

Install APP
Join WhatsApp

Must Read

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
यहाँ आपका नाम लिखें

Latest News

×
किसान समाधान एप
ताजा अपडेट्स पाने के लिए अभी डाउनलोड करें हमारा एप
Download Free