back to top
28.6 C
Bhopal
शनिवार, जनवरी 25, 2025
होमकिसान समाचारMSP पर सभी 24 फसलें खरीदने वाला पहला राज्य बना हरियाणा

MSP पर सभी 24 फसलें खरीदने वाला पहला राज्य बना हरियाणा

केंद्र सरकार द्वारा प्रतिवर्ष देश में उपजाई जाने वाली प्रमुख फसलों 24 फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी की MSP की घोषणा की जाती है। लेकिन अधिकांश राज्यों में कुछ फसलों की खरीद ही समर्थन मूल्य पर होती है। इस कड़ी में हरियाणा देश का ऐसा पहला राज्य बन गया है, जिसने केंद्र सरकार द्वारा तय किए गए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर सभी 24 अधिसूचित फसलों की खरीद का निर्णय लिया है। यह बात राज्य के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने कही।

इन फसलों को खरीदा जाएगा MSP पर

कृषि मंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा गत 5 अगस्त को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार, पहले से खरीदी जा रही फसलों जैसे धान, बाजरा खरीफ मूंग, उड़द, अरहर, तिल, कपास, मूंगफली, गेहूं, सरसों, चना, मसूर, सूरजमुखी और गन्ना के साथ-साथ अब रागी, सोयाबीन, नाइजरसीड, सुरजमुखी, जौ, मक्का, ज्वार, जूट, कोपरा और समर मूंग को भी MSP पर खरीदा जाएगा। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने इन फसलों की खरीद के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें:  आज के दिन टमाटर के मंडी भाव

कृषि मंत्री ने कहा कि किसानों को स्थिर और लाभदायक मूल्य प्रदान करना उनकी आय बढ़ाने, कृषि उत्पादन को बढ़ावा देने और उत्पादकता में सुधार के लिए बेहद आवश्यक है। बाजार में फसलों के मूल्य अक्सर अस्थिर और असमान रहते हैं, जिससे किसानों को भारी नुकसान होता है और आधुनिक तकनीकों को अपनाने में वे हिचकते हैं।

किसानों को मिलेगा निश्चित लाभ

कृषि मंत्री ने कहा कि कृषि उत्पादों की कीमतों में गिरावट से किसानों को बचाने के लिए राज्य सरकार कृषि मूल्य समर्थन प्रणाली का पालन कर रही है। MSP के माध्यम से किसानों को उत्पादन लागत के साथ एक निश्चित लाभ मार्जिन की गारंटी दी जाती है। यह एमएसपी हर साल खरीफ और रबी सीजन के लिए केंद्र सरकार द्वारा कृषि लागत और मूल्य आयोग की सिफारिशों के आधार पर तय और घोषित की जाती है।

download app button
whatsapp channel follow

Must Read

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
यहाँ आपका नाम लिखें

Latest News