मत्स्य विक्रय को बढावा देने हेतु मत्स्य बाज़ार निर्माण

 

मत्स्य विक्रय को बढावा देने हेतु मत्स्य बाज़ार निर्माण

योजना का नाम                   

मत्स्य विक्रय को बढावा देने हेतु मत्स्य बाज़ार निर्माण

सम्बद्ध                         

राज्य योजना

योजना का उद्देश्य           

ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में सुव्यवसिथत मत्स्य विपणन एवं उत्तम गुणवत्ता की मछली उपलब्ध कराना।

योजना का स्वरूप एवं आच्छादन        

सम्पूर्ण प्रदेश

 योजना क्रियान्वयन की प्रक्रिया           

1- मत्स्योधोग विभाग के अधिकारी द्वारा हाट बाजार में प्रतिदिवस बिक्री होने वाली मछली का आकंलन किया जाएगा।
2- चयनित स्थल पर बाजार निर्माण हेतु प्लान एवं प्राक्कलन स्थानीय निकाय के द्वारा मत्स्योधोग विभाग के अधिकारियों की सहमति से तैयार किया जाएगा।
3- निर्मित प्लान एवं प्राक्कलन के अनुसार राशि स्थानीय निकाय को प्रदाय कर बाजार का निर्माण कराया जाएगा।
4- निर्मित बाजारों में दुकानों का आवंटन स्थानीय निकाय एवं मत्स्योधोग विभाग की सहमति से किया जाएगा।
5- दुकानों का प्रबंध एवं सुधार कार्य का दायित्व भी स्थानीय निकाय का होगा।

अनुदान राशि             

शतप्रतिशत अनुदान से मत्स्य बाजारों का निर्माण किया जाता है।

अन्य जानकारी   

उक्त योजना वर्ष 2012 से प्रदेश के समस्त जिलों में संचालित की जा रही है।

स्त्रोत: मछुआ कल्याण मत्स्य विभाग विभाग, मध्यप्रदेश