Home किसान समाचार कोरोना लॉकडाउन में किसानों की सहायता के लिए सरकार ने जारी किये...

कोरोना लॉकडाउन में किसानों की सहायता के लिए सरकार ने जारी किये हेल्पलाइन नम्बर

corona lockdown helpline number

किसानों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नम्बर

सम्पूर्ण देश में अभी कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए लॉक डाउन चल रहा है जिससे देश में अधिकांश कार्य ठप पड़े हुए हैं | शुरुआत में किसान कृषि सम्बन्धी कार्य भी नहीं कर पा रहे थे परन्तु सरकार ने अब खेती किसानी के कार्यों के लिए किसानों को छूट दे दी है | उत्तरी राज्यों में अभी फसलों की कटाई एवं खरीद बिक्री का समय चल रहा है ऐसे में किसानों के लिए यह समय अत्यंत महत्वपूर्ण है | लॉक डाउन के चलते किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है | ऐसे में सभी राज्य सरकारें किसानों की मदद के लिए कार्य कर रहीं है ताकि किसान समय पर उनके कार्य कर लें |

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण से बचाव के उपायों के तहत प्रदेश में लॉक डाउन किया गया है। ऐसी स्थिति में राज्य के कृषकों की समस्याओं के समाधान के लिए कृषि विकास एवं किसान कल्याण जैव प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा हेल्प लाइन नम्बर जारी किया गया है। जारी आदेश मे कहा गया है कि किसानों को आवश्यक सामग्री की उपलब्धता में किसी प्रकार परेशानी का सामना न करना पडे इसके लिए राज्य के सभी जिलों में हेल्प लाइन नम्बर जारी किया गया है।

जिलेवार किसानों के लिए सहयता केंद्र के हेल्पलाइन नम्बर

कृषक वर्ग को रबी फसल कटाई तथा ग्रीष्म कालीन फसलों की बोवाई के लिए बीज, खाद व अन्य आदान सामग्रीयों की उपलब्धता को लेकर काफी परेशान हो रही है। परन्तु राज्य शासन द्वारा इस विषम परिस्थिति में भी किसानों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए खाद एवं बीज जैसे आवश्यक वस्तुओं से संबंधित विक्रय केन्द्रों को नियमित समयावधि में खोलने के निर्देश जारी किए गए हैं। इसके साथ ही किसानों की परेशानी दूर करने के लिए सहायता केंद्र बनाये गए हैं |

छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने किसानों के लिए सभी जिलों में सहायता केंद्र की स्थापना की है एवं प्रत्येक जिले के किसानों के लिए सहायता केंद्र नम्बर जारी किये हैं किसान इन नम्बरों पर कॉल करके जानकारी ले सकते हैं | किसान समाधान आपके लिए सभी जिलों के हेल्पलाइन नम्बर उपलब्ध करवा रहा है |

  1. राजधानी रायपुर 1800-233-1850 एवं टोल फ्री नम्बर 0771-2445785,
  2. बलौदाबाजार 07727-222054,
  3. गरियाबंद 07706-241288,
  4. महासमुन्द 07723-223305,
  5. धमतरी 07722-232458,
  6. दुर्ग 0788-2323755,
  7. बालोद 07749-223950,
  8. बेमेतरा 07824-222103,
  9. राजनांदगांव 07744-224109,
  10. कबीरधाम 07741-232609,
  11. बिलासपुर 07752-250084,
  12. मुंगेली 07755-264180,
  13. जांजगीर-चांपा 07817-222215, रा
  14. यगढ़ 07762-223750,
  15. कोरबा 07759-221096,
  16. सरगुजा का 1800-233-2637 टोल फ्री नम्बर 07774-222722,
  17. सूरजपुर 07775-266173,
  18. बलरामपुर 1800-233-2663 टोल फ्री नम्बर 07831-273072,
  19. कोरिया 07836-232214,
  20. जशपुर 07763-220571,
  21. जगदलपुर 07782-223122,
  22. कोण्डागांव 07786-242075,
  23. दंतेवाड़ा 07856-252360,
  24. बीजापुर 07853-220023,
  25. सुकमा 07864-284012,
  26. नारायणपुर 07781-252214,
  27. कांकेर 07868-241550
  28. गौरेला-पेंड्रा- मरवाही 07751-220223 है।

किसान समाधान के YouTube चेनल की सदस्यता लें (Subscribe)करें

Notice: JavaScript is required for this content.

13 COMMENTS

  1. मैं जितेन्द्र सिंह जिला विदिशा तहसील लटेरी ग्राम पंचायत आनन्द पुर का निवासी हूं मुझे अभी तक प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि की एक भी किश्त नहीं मिली

    • PM-Kisan Helpline No. 155261 / 1800115526 (Toll Free), 0120-6025109

      ऑनलाइन आवेदन की स्थिति देखें | यदि कोई गलती हो तो तहसील से सुधार हेतु आवेदन करें |

  2. सर मैं उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले मैं गांव पड़ता है जानपुर माजरी से हूँ. सर हमारे यहाँ गेहूँ कटाई के लिए पक गई अद्भुत क्या है और कोई साधन भी नहीं चल रहे हैं. तो सर हम किसान कया करें सर डर लगा रहता है कि पका अनाज खेतों में लगा है अगर कोई बात हो गई तो सर हम क्या करेगे. सर हमारी गेहूँ के काटने की परमिशन दी जाए और हम करनाल से यूपी कैसे जाएं जिसके लिए कोई पास अनिवार्य हो तो आपकी बहुत मेहरबानी होगी धन्यवाद

  3. सर मैं उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले से हूँ.
    सर हमारे यहाँ गेहूँ कटाई करने वाली है
    और कोई साधन भी नहीं चल रहे हैं.
    तो सर हम किसान कया करें
    सर डर लगा रहता है कि पका अनाज
    खेतों में लगा है अगर कोई बात होगई तो सर
    हम क्या करेगे.
    सर हमारी गेहूँ की बुवाई 26 अक्टूबर 2019 की है.
    अतः हमे निजात दिलायें.
    महान दया होगी.
    जय जवान जय किसान 🙏

    • सर कटाई कर सकते हैं आप | कृषि यंत्र का भी उपयोग कर सकते हैं | यदि हार्वेस्टर बाहर से लाना हो तो जिले से परमिशन ले सकते हैं |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
यहाँ आपका नाम लिखें

Exit mobile version