back to top
शुक्रवार, अप्रैल 19, 2024
होमकिसान समाचारकोरोना महामारी के दौरान भी सरकार ने की गेहूं की बम्पर खरीद

कोरोना महामारी के दौरान भी सरकार ने की गेहूं की बम्पर खरीद

गेहूं की MSP पर खरीद

पिछले 2 वर्षों से देश में कोरोना महामारी का प्रकोप बना हुआ है, इसके बाबजूद भी देश में फसलों का उत्पादन बढ़ा है साथ ही सरकार द्वारा इस दौरान किसानों से समर्थन मूल्य पर खरीद में भी वृद्धि की गई है | पिछले तीन वर्षों में देखा जाए तो किसानों को ज्यादा से ज्यादा न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ दिया गया है | लोकसभा में डॉ. अमर सिंह के द्वारा पूछे गये एक सवाल के जवाब में केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बताया है कि देश में गेहूं कि सरकारी खरीदी में इजाफा हुआ है | इससे किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ मिला है |

पंजाब में हुई सबसे ज्यादा समर्थन मूल्य पर खरीद

देश में रबी वर्ष 2021–22 में 433.44 लाख मैट्रिक टन गेहूं की खरीदी की गई है जबकि रबी वर्ष 2020–21 गेहूं कि कुल खरीदी 389.92 लाख मैट्रिक टन थी | इसी तरह रबी वर्ष 341.32 लाख मैट्रिक टन गेहूं कि खरीदी की गई है | जहाँ पंजाब गेहूं खरीदी में 132.22 लाख मैट्रिक टन के साथ पहले स्थान पर रहा तो मध्य प्रदेश 128.16 लाख मैट्रिक टन के साथ दुसरे स्थान पर है | इसके पिछले वर्ष मध्य प्रदेश पहले स्थान पर था जहाँ पर 129.42 लाख मैट्रिक टन की खरीदी की गई जबकि पंजाब में 127.14 लाख मैट्रिक टन कि खरीदी की गई थी|

यह भी पढ़ें   इन किसानों को फसल बीमा योजना के तहत मिला सबसे अधिक मुआवजा, सरकार ने किया सम्मानित

किस राज्य में कितनी हुई गेहूं की खरीद

न्यूनतम समर्थन मूल्य पर केंद्र सरकार अलग–अलग राज्यों से गेहूं खरीदती है | पिछले तीन वर्षों में गेहूं की खरीदी में लगातार बढ़ोतरी हो रही है | इसका लाभ सीधे किसानों को हो रहा है | अलग–अलग राज्यों से गेहूं की खरीदी इस प्रकार किया गया है :-

राज्य/संघ, राज्य  क्षेत्र
आरएमएस 2019 – 20
आरएमएस 2020 – 21
आरएमएस 2021 – 22

पंजाब

129.12

127.14

132.22

हरियाणा

93.20

74.00

84.93

उत्तर प्रदेश 

37.00

35.77

56.41

मध्य प्रदेश

67.25

129.42

128.16

बिहार

0.03

0.05

4.56

राजस्थान

14.11

22.25

23.40

उत्तराखंड

0.42

0.38

1.44

चंडीगढ़

0.13

0.11

0.17

दिल्ली

0.00

0.00

0.06

गुजरात

0.05

0.77

1.71

झारखंड

0.00

0.00

0.00

महाराष्ट्र

0.00

0.00

0.01

हिमाचल प्रदेश

0.01

0.03

0.13

जम्मू कश्मीर

0.00

0.00

0.24

पश्चिम बंगाल

0.00

0.00

0.00

कुल

341.32

389.92

433.44

 

यह भी पढ़ें   सरकार ने पशुपालन क्षेत्र के लिए लॉन्च की अब तक की पहली ऋण गारंटी स्कीम

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
यहाँ आपका नाम लिखें

ताजा खबरें

डाउनलोड एप