गन्ना की खेती करने वाले किसानों के लिए खुशखबरी है, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दीपावली के पावन अवसर पर गन्ना किसानों को बड़ी राहत प्रदान करते हुए गन्ने के समर्थन मूल्य में वृद्धि की घोषणा की है। सरकार ने गन्ने के दाम में 15 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि को मंजूरी दे दी है। इस महत्वपूर्ण निर्णय के तहत हरियाणा सरकार ने देश में सबसे अधिक गन्ना मूल्य प्रदान करने का ऐतिहासिक फैसला लिया है, जो किसानों की आय बढ़ाने और उनकी आर्थिक समृद्धि सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
अब किसानों को गन्ने का क्या भाव मिलेगा?
सरकार द्वारा गन्ने के मूल्य में की गई 15 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि के बाद अब राज्य के किसानों को अगेती किस्म के गन्ने का रेट 400 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़कर 415 रुपये प्रति क्विंटल मिलेगा। वहीं पछेती किस्म का रेट 393 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़कर 408 रुपये प्रति क्विंटल मिलेगा। सरकार के मुताबिक यह मूल्य वृद्धि गन्ना किसानों के लिए दीपावली का तोहफा है, जो उनकी मेहनत और समर्पण को सम्मान देने के साथ-साथ उनकी आर्थिक स्थिति को और मजबूत करेगी।
देश में सबसे अधिक गन्ना मूल्य देने वाला राज्य बना हरियाणा
मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार का यह निर्णय न केवल किसानों के हित में है बल्कि राज्य की कृषि अर्थव्यवस्था को भी नई गति प्रदान करने वाला है। उन्होंने कहा कि गन्ना किसानों को देश में सबसे अधिक समर्थन मूल्य देकर हम उनके जीवन में समृद्धि और खुशहाली लाने का प्रयास कर रहे हैं। यह निर्णय दीपावली के पर्व को और अधिक उज्ज्वल व मीठा बनायेगा।



Lakhimpur Kheri Rajapur mande
Up ki hi asi tesi ho rakhi ab vot yogi ko nahi