28.6 C
Bhopal
सोमवार, दिसम्बर 8, 2025
होमकिसान समाचारसरकार ने 10 रुपये बढ़ाया गन्ने का मूल्य, अब किसानों को...

सरकार ने 10 रुपये बढ़ाया गन्ने का मूल्य, अब किसानों को मिलेगा यह भाव

किसानों को गन्ने का उचित एवं लाभकारी मूल्य मिल सके इसके लिए केंद्र और राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर गन्ने के मूल्य निर्धारित किया जाता है। इस मूल्य पर ही राज्यों की चीनी मिलें किसानों से गन्ने की खरीद करती हैं। इस कड़ी में बिहार के बाद अब राजस्थान सरकार ने भी राज्य में गन्ने के मूल्य में 10 रुपये की वृद्धि की है। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने गन्ना क्रय मूल्य में 10 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि की स्वीकृति प्रदान की है। इस वृद्धि से श्रीगंगानगर के हजारों गन्ना उत्पादक किसानों की आय में 2 करोड़ रुपये की अतिरिक्त वृद्धि होगी।

इस भाव पर होगी अब गन्ने की खरीद

राजस्थान में अब किसानों से गन्ना की अगेती किस्म को 401 रुपये, मध्य किस्म को 391 रुपये एवं पछेती किस्म को 386 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जाएगा। बता दें कि वर्तमान वर्ष 2024-25 में श्रीगंगानगर जिले के 3 हजार 170 किसानों द्वारा लगभग 19 हजार 4 बीघा क्षेत्र में गन्ने की बिजाई की गई है। राजस्थान स्टेट गंगानगर शुगर मिल्स लिमिटेड इन किसानों का लगभग 20 लाख क्विंटल गन्ना खरीदेगा। इससे किसानों को लगभग 80 करोड़ 20 लाख रुपये का भुगतान अपेक्षित है।

यह भी पढ़ें:  जीवाणा में शुरू होगी अनार मंडी, किसानों को उचित मूल्य मिलने के साथ ही समय पर होगा भुगतान
Install APP
Join WhatsApp

Must Read

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
यहाँ आपका नाम लिखें

Latest News

×
किसान समाधान एप
ताजा अपडेट्स पाने के लिए अभी डाउनलोड करें हमारा एप
Download Free