back to top
शनिवार, अप्रैल 20, 2024
होमकिसान समाचारकिसानों के लिए खुशखबरी! गन्ने के खरीद मूल्य में की गई 50...

किसानों के लिए खुशखबरी! गन्ने के खरीद मूल्य में की गई 50 रूपए प्रति क्विंटल बढ़ोतरी

गन्ने के मूल्य में 50 रुपये क्विंटल की वृद्धि

गन्ने का पिराई सत्र 2021–22 शुरू हो चुका है, किसान टोकन के अनुसार चीनी मीलों पर अपना गन्ना लेकर जा रहे हैं | किसानों से गन्ने की खरीदी राज्य सरकारों के द्वारा घोषित राज्य परामर्श मूल्य के आधार पर की जा रही है, लेकिन जिस राज्य ने किसानों के लिए राज्य परामर्श मूल्य घोषित नहीं किया है वहां पर किसानों से गन्ना केंद्र सरकार के द्वारा घोषित उचित एवं लाभकारी मूल्य पर खरीदी की जा रही है |

अभी भी कुछ राज्य सरकारें किसान हित को ध्यान में रखते हुए गन्ने के मूल्य में बढ़ोतरी कर रही है | जिससे इस पिराई सत्र में किसानों को अतिरिक्त आमदनी हो सके | राजस्थान सरकार ने राज्य के गन्ना किसानों के लिए गन्ने के मूल्य में 50 रूपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की है | यह मूल्य राज्य में अभी से लागू कर दी है |

अब किस भाव पर होगी राजस्थान में गन्ने की खरीदी

राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने गन्ना पिराई सत्र 2021–22 के लिए गन्ने के मूल्य में 50 रूपये कि बढ़ोतरी की है | पहले प्रदेश में चीनी मिल के द्वारा 310 रूपये प्रति क्विंटल की दर से गन्ना खरीदा जाता था| अब बढ़ोतरी के बाद 360 रूपये प्रति क्विंटल के भाव से खरीदा जायेगा | बढ़ोतरी के बाद अलग-अलग गन्ने का मूल्य राज्य में इस प्रकार से रहेगा:-

  • अगेती किस्म 360 रूपये प्रति क्विंटल
  • मध्यम श्रेणी 350 रूपये प्रति क्विंटल
  • पछेती किस्म 345 रूपये प्रति क्विंटल
यह भी पढ़ें   इस वर्ष सरकार किसानों को तारबंदी के लिए देगी 444.40 करोड़ रुपये का अनुदान

राजस्थान सरकार ने राज्य के किसानों को 50 रूपये बढ़ोतरी की है | राज्य के मुख्यमंत्री ने बताया है कि गन्ने के बढ़े हुए मूल्य से किसानों को 5 करोड़ रूपये प्रति पिराई सत्र की अतिरिक्त आय प्राप्त होगी |

अन्य राज्यों में अभी क्या है गन्ने का मूल्य

इस वर्ष केंद्र सरकार तथा देश के कई राज्य सरकारों ने भी गन्ने के मूल्य में बढ़ोतरी की है | इस वर्ष केंद्र सरकार ने गन्ने के उचित एवं लाभकारी मूल्य में 10 रूपये की वृद्धि कर गन्ने का मूल्य 285 रूपये प्रति क्विंटल कर दिया है |

वहीँ हरियाणा सरकार ने राज्य के किसानों के लिए पिराई सत्र 2021–22 के लिए राज्य परामर्श मूल्य में 12 से 15 रूपये प्रति क्विंटल वृद्धि किया है | हरियाणा सरकार ने इस सत्र के लिए गन्ने का लाभकारी मूल्य 362 रूपये प्रति क्विंटल तय किया है |

इसी प्रकार उत्तर प्रदेश 340 रूपये प्रति क्विंटल, पंजाब 360 रूपये प्रति क्विंटल गन्ने का मूल्य तय किया है | गन्ने के यह भाव पिराई सत्र 2021–22 के लिए लागू किया गया है |

यह भी पढ़ें   जुलाई महीने में मक्का की खेती करने वाले किसान करें यह काम, मिलेगी भरपूर पैदावार

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
यहाँ आपका नाम लिखें

ताजा खबरें

डाउनलोड एप