back to top
बुधवार, अप्रैल 24, 2024
होमकिसान समाचार1 अक्टूबर से किसान समर्थन मूल्य पर यहाँ बेच सकेगें धान

1 अक्टूबर से किसान समर्थन मूल्य पर यहाँ बेच सकेगें धान

धान की सरकारी खरीद

केंद्र सरकार के द्वारा इस वर्ष धान के लिए तय न्यूनतम समर्थन मूल्य को उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्रीमंडल समूह ने मंजूरी दे दी है | इसके तहत वर्ष 2019 – 20 के लिए कामन श्रेणी के धान हेतु 1815 रूपये प्रति किवंटल तथा ग्रेड – ए धान के लिए 1835 रुपया प्रति किवंटल न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित किया गया है | धान की सरकारी खरीदी की पूरी जानकारी किसान समाधान लेकर आया है |

धान की खरीदी कब से की जाएगी ?

उत्तर प्रेदश में धान की खरीदी दो चरणों में किया जाना है | इसके लिए राज्य के सभी धान उत्पादक जिलों को दो भागों में बटा गया है | पहले चरण में लखनऊ सम्भाग के जनपद हरदोई, सीतापुर, लखीमपुर तथा सम्भाग बरेली, मुरादाबाद, मेरठ, सहारनपुर, आगरा, अलीगढ़, झाँसी में धान क्रय की अवधि 01 अक्तूबर 2019 से 31 जनवरी 2020 तक तथा लखनऊ सम्भाग के जनपद लखनऊ, रायबरेली, उन्नाव व चित्रकूट, कानपूर, अयोध्या, देवीपाटन, बस्ती, गोरखपुर, आजमगढ़, वाराणसी, मिर्जापुर एवं प्रयागराज मण्डलों में 01 नवम्बर 2019 से 29 फरवरी 2020 तक खरीदी की जायेगी |

यह भी पढ़ें   अधिक से अधिक युवाओं को माली प्रशिक्षण देने के लिए की जाए व्यवस्था

इस वर्ष उत्तरप्रदेश सरकार कितनी धान खरीदेगी ?

उत्तर प्रदेश सरकार इस खरीफ वर्ष में 50 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य रखा है | लेकिन किसानों के तरफ से खरीदी केंद्र पर धान का आवक बनी रहती है तो फिर खरीदी को बढ़ाया जायेगा | इसलिए किसान अपने समय के अनुसार खरीदी केंद्र पर जा सकते हैं क्योंकी सभी किसानों की खरीदी किए जायेगा |

खरीदी कहाँ किया जायेगा ?

 किसनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुये राज्य सरकार ने प्रत्येक 08 किलोमीटर की दुरी पर खरीदी केंद्र खोला है | इस तरह प्रदेश भर में विभिन्न एजेंसियों के द्वारा 3,000 खरीदी केंद्र खोले गएँ है | लेकिन अगर किसी क्षेत्र में धान की उत्पादन कम होता है तो एसे स्थिति में एक विकास खण्ड पर एक ही खरीदी केंद्र खोला जायेगा | इसका मापदंड 100 मीट्रिक टन रखा गया है 100 मीट्रिक टन से कम वाले विकास खण्ड में सिर्फ एक खरीदी केंद्र रहेगा |

यह भी पढ़ें   जुलाई महीने में मक्का की खेती करने वाले किसान करें यह काम, मिलेगी भरपूर पैदावार

किसानों को पेमेंट (भुगतान) कब किया जायेगा ?

किसानों से धान की खरीदी के बाद भुगतान 72 घण्टों के अन्दर कर दिया जायेगा | इसके लिए आनलाईन भुगतान की प्रक्रिया अपनाई जा रही है | इस बार चेक से भुगतान नहीं किया जायेगा | इसके साथ ही किसानों को धान की उतराई, छनाई, सफाई इत्यादी के लिए खढ़ के मद में अधिकतम 20 रुपया प्रति किवंटल की दर से भुगतान किया जायेगा |

धान समर्थन मूल्य पर बेचने के लिए पंजीयन करने के लिए क्लिक करें 

किसान समाधान के YouTube चेनल की सदस्यता लें (Subscribe)करें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
यहाँ आपका नाम लिखें

ताजा खबरें

डाउनलोड एप