Home किसान समाचार 18 से 22 जुलाई तक किसान सीधे ऑनलाइन ले सकेगें फलों की...

18 से 22 जुलाई तक किसान सीधे ऑनलाइन ले सकेगें फलों की किस्मों और उनकी खेती की तकनीकी जानकारी

falon ki kheti ki jankari

ऑनलाइन फलों की खेती की तकनीकी जानकारी

किसानों को परम्परागत खेती से हटाकर अन्य फसलों की खेती के लिए प्रोत्साहित करने के लिए सरकार द्वारा कई योजनाएं चलाई जा रही हैं ताकि किसानों की आय में वृद्धि की जा सके | किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार के द्वारा पशुपालन एवं उद्यानिकी फसलों की खेती को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है | वहीँ हरियाणा सरकार ने गिरते भू-जल स्तर को रोकने के लिए किसानों को धान की खेती को छोड़ अन्य फसलों के उत्पादन पर जोर देने के लिए मेरा पानी-मेरी विरासत योजना की शुरुआत की है | जिसके तहत किसानों को धान की फसल को छोड़ अन्य फसल की खेती शुरू करने पर प्रोत्सहन के रूप में अनुदान दिया जा रहा है |

हरियाणा राज्य सरकार ‘मेरा पानी-मेरी विरासत’ फसल विविधिकरण योजना के तहत बागवानी को बढ़ावा देने हेतु किसानों को विशेष रूप से खेती करने की नवीनतम तकनीकों की जानकारी देने के लिए ऑनलाइन मंच तैयार किया है ।

क्या है किसानों को फलों की खेती की तकनीकी जानकारी देने का कार्यक्रम

हरियाणा के बागवानी विभाग द्वारा सेंटर फॉर सब-ट्रॉपिकल फ्रूट (इंडो इजराइल प्रोजेक्ट) कुरुक्षेत्र में 18 से 22 जुलाई 2020 तक आयोजित किए जा रहे पांच दिवसीय सब-ट्रॉपिकल फ्रूट एक्सपो में अब लोग कहीं से भी सब-ट्रॉपिकल फलों की विभिन्न किस्मों और उनकी खेती की तकनीक के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकेगें | इस समस्त कार्यक्रम को रोजाना प्रात: 10 से दोपहर 1 बजे तक यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर सहित सोशल मीडिया पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री जय प्रकाश दलाल 18 जुलाई को प्रात: 11 बजे इस कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। इज़राइल दूतावास के वरिष्ठ अधिकारी भी इस आयोजन में भाग लेंगे। इस कार्यक्रम में वेबिनार की रोजाना लाइव स्ट्रीमिंग, खेतों में तकनीकों का प्रदर्शन, आम और नाशपाती जैसे विभिन्न प्रकार के फलों का प्रदर्शन, प्रश्नोत्तर सत्र और रंगोली प्रतियोगिता शामिल होगी।

18 जुलाई को आम दिवस (मैंगो डे)

कार्यक्रम के दौरान रोजाना एक अलग फल को प्रदर्शित किया जाएगा और इसकी शुरूआत 18 जुलाई, 2020 को ‘आम दिवस’(मैंगो डे) के साथ होगी। आम की उन्नत खेती तकनीक पर प्रात: 11.30 बजे से दोपहर एक बजे तक वेबिनार लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। प्रात: 11 बजे से दोपहर एक बजे तक आम की उत्पादन तकनीक तथा इस फल पर आधारित प्रश्नोत्तर सत्र और रंगोली प्रतियोगिता का लाइव प्रदर्शन किया जाएगा।

19 जुलाई को नाशपाती दिवस

दुसरे दिन 19 जुलाई को ‘नाशपाती दिवस’ के दौरान नाशपाती, आड़ू और आलूबुखारा जैसे फलों पर ध्यान केन्द्रित किया जाएगा। दिन की शुरुआत प्रात: 10 बजे नाशपाती और आड़ू पर उन्नत खेती तकनीक पर वेबिनार के साथ होगी जो 11.30 बजे तक जारी रहेगा। प्रात: 10.30 बजे से 11.30 बजे तक नाशपाती और आड़ू की उन्नत उत्पादन तकनीक पर लाइव प्रदर्शन किया जाएगा। प्रात:11.30 बजे से दोपहर एक बजे तक नाशपाती, आड़ू और आलूबुखारा पर प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया जाएगा |

20 जुलाई को लीची दिवस

तीसरे दिन 20 जुलाई को ‘लीची दिवस’ के दौरान लीची एवं चीकू मुख्य फल होंगे। दिन की शुरुआत प्रात: 10 बजे लीची एवं चीकू पर उन्नत खेती तकनीक पर वेबिनार के साथ होगी जो 11.30 बजे तक जारी रहेगा। लीची और चीकू उत्पादन तकनीकों का प्रदर्शन प्रात: 10.30 बजे से 11.30 बजे तक लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। प्रात: 11.30 बजे से दोपहर एक बजे तक लीची और चीकू पर आधारित प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया जाएगा

21 जुलाई को अमरूद दिवस

चौथे दिन 21 जुलाई को ‘अमरूद दिवस’ के दौरान अमरूद के फल पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा और इस दिन की शुरूआत प्रात:10 बजे से 11.30 बजे तक अमरूद की उन्नत खेती तकनीक पर वेबिनार के साथ होगी। अमरूद उत्पादन तकनीकों का प्रदर्शन प्रात: 10.30 बजे से 11.30 बजे तक लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। इस फल पर आधारित प्रश्नोत्तर सत्र प्रात: 11.30 बजे से दोपहर एक बजे तक आयोजित किया जाएगा |

22 जुलाई को अनार दिवस

कार्यक्रम के अंतिम दिन ‘अनार दिवस’ के दौरान अनार मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहेगा। अनार पर उन्नत खेती तकनीक पर वेबिनार को प्रात: 10 बजे से 11.30 बजे तक लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। अनार उत्पादन तकनीकों का लाइव प्रदर्शन प्रात: 10.30 बजे से 11.30 बजे तक स्ट्रीम किया जाएगा। अनार पर आधारित प्रश्नोत्तर सत्र प्रात: 11.30 बजे से दोपहर एक बजे तक आयोजित किया जाएगा |

किसान कहाँ देख सकेगें सीधा प्रसारण

हरियाणा सहित देश भर के सभी किसान यह कार्यक्रम इस रोजाना प्रात: 10 से दोपहर एक बजे तक यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर सहित सोशल मीडिया पर लाइव स्ट्रीम पर देख सकते हैं |

  • सीधे प्रसारण के लिए दर्शक  https://www.youtube.com/channel/UCZyo2nzZhfzyy5OdpxBMUAg के माध्यम से बागवानी निदेशालय, हरियाणा के YouTube चेनल पर देख सकते हैं |
  • चैनल, http://facebook.com/horticultureharyana के माध्यम से फेसबुक और  http://twitter.com /horticulture_hry (@horticulture_hry) के माध्यम से  ट्विटर पर सबस्क्राइब कर सकते हैं। 
  • प्रतिभागी बागवानी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.hortharyana.gov.in  के माध्यम से एक्सपो लिंक पर क्लिक करके खुद को पंजीकृत कर सकते हैं। वेबिनार के लिए पंजीकरण, shorturl.at/GKLQ7 के माध्यम से किया जा सकता है, जिसे माइक्रोसॉफ्ट टीम एप्लिकेशन के माध्यम से एक्सेस किया जा सकता है और विजिटर पास shorturl.at/aTX36 के माध्यम से लिए जा सकते है । पंजीकरण के लिए कोई प्रवेश शुल्क नहीं लिया जाएगा। 

किसान समाधान के YouTube चेनल की सदस्यता लें (Subscribe)करें

Notice: JavaScript is required for this content.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
यहाँ आपका नाम लिखें

Exit mobile version