Friday, March 24, 2023

अब इस एप पर आसानी से खरीद एवं बेच सकेंगे मछली एवं मछली पालन से जुड़ी हुई सामग्री

मछली खरीद एवं बेचने के लिए मत्स्य सेतु एप

मछली पालन किसानों के लिए लाभकारी साबित हो रहा है। कम भूमि तथा थोड़ी सी पूंजी में किसान मछली पालन कर सकते हैं। लेकिन कई बार मत्स्य पालकों के लिए मछली के लिए बीज, चारा, दवाओं जैसे आदि इनपुट खरीदने एवं बेचने में काफी समस्या का सामना करना पड़ता है। मछली पालक स्थानीय बाजार में ही मछली बेचने को मजबूर रहते हैं, जिससे कई बार उन्हें उचित दाम नहीं मिल पाते हैं। 

इन समस्याओं का समाधान करने के लिए आईसीएआर-सीआईएफए और एनएफडीबी ने सभी हितधारकों को एक मंच पर लाने के लिए इस डिजिटल प्लेटफॉर्म को विकसित किया है। केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री, श्री पुरुषोत्तम रूपाला ने राष्ट्रीय मत्स्यिकी विकास बोर्ड की 9वीं जनरल बॉडी की बैठक के दौरान “मत्स्यसेतु” मोबाइल ऐप में ऑनलाइन मार्केट प्लेस फीचर “एक्वा बाजार” का शुभारंभ किया जिसके माध्यम से मत्स्य पालक मछली को खरीद बिक्री तथा चारा, दवाओं जैसी जानकारियां भी प्राप्त कर सकते हैं। यह एप किसानों के लिए राष्ट्रीय बाजार से जुड़ने का अच्छा मौका है।

यह भी पढ़ें   हरा चारा सुरक्षित रखने वाली साइलेज इकाई स्थापित करने के लिए सरकार दे रही है 4 करोड़ रुपए तक की सब्सिडी

मत्स्य सेतु एप क्या है?

- Advertisement -

देश के मछली पालक के लिए ऑनलाइन बाजार उपलब्ध करने के उद्देश से आईसीएआर और सेंट्रल इंस्टीटयूट आँफ फ्रेशवाटर एक्वाकल्चर (आईसीएआर – सीआईएफए), भुवनेश्वर द्वारा मत्स्यसेतु एप विकसित किया गया है। ऑनलाइन मार्केटप्लेस मत्स्य किसानों और हितधारकों को मत्स्य पालन के लिए आवश्यक सेवाएं और मछली के बीज, चारा, दवाओं जैसे इनपुटों की प्राप्ति में मदद करता है, साथ ही साथ इसमें किसानों द्वारा बिक्री के लिए टेबल आकार की मछली को सूचीबद्ध भी किया जा सकता है। 

मार्केटप्लेस का उद्देश्य जलीय कृषि क्षेत्र में शामिल विभिन्न हितधारकों को आपस में जोड़ना है। इसके माध्यम से मत्स्य पालक आनलाइन मछली की खरीद तथा विक्री कर सकते हैं | इसके अलावा मछली से जुड़े किसी भी प्रकार की जानकारी चैट के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं |

मछली बेचने के लिए निम्नलिखित जानकारियां देना होगा ?

- Advertisement -

कोई भी पंजीकृत हितग्राही मछली बेचने के लिए मछली के फोटो के साथ ही रेट भरने की सुविधा भी एप में दी गई है | इसके साथ ही मछली बेचने के लिए आधार कार्ड, पेनकार्ड तथा कंपनी का नाम भरना अनिवार्य रहेगा। जबकि नाम, मोबाईल नंबर तथा ईमेल आईडी पहले की तरह देना होगा। 

यह भी पढ़ें   किसानों को किया गया 17 हजार करोड़ रुपए के बीमा क्लेम का भुगतान

मत्स्य सेतु एप कहाँ से डाउनलोड करें

यह एक एक मोबाईल एप है, जो प्ले स्टोर पर “MATSYA SETU” नाम से उपलब्ध है, इसे किसी भी एंडरोईड मोबाईल में गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। इससे जुड़ने के लिए नाम, मोबाईल नंबर, ईमेल आईडी, के साथ राज्य, जिला, पिनकोड भरना होगा। यह सभी जानकारी देने से मछली खरीदने वाले खरीदार आसानी से आप से संपर्क कर सकते हैं।

मत्स्य सेतु एप डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें

- Advertisement -

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
यहाँ आपका नाम लिखें

Stay Connected

217,837FansLike
500FollowersFollow
859FollowersFollow
54,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles

ऐप खोलें