28.6 C
Bhopal
मंगलवार, जुलाई 15, 2025
होमकिसान समाचारमंडियों में समर्थन मूल्य पर गेहूं, चना, मसूर और सरसों बेचने...

मंडियों में समर्थन मूल्य पर गेहूं, चना, मसूर और सरसों बेचने के लिए किसान कराएँ अपना पंजीयन

समर्थन मूल्य पर गेहूं, चना, मसूर और सरसों बेचने के लिए पंजीयन

रबी फसलों की कटाई का काम शुरू होने जा रहा है | किसानों को रबी फसल का सही मूल्य दिलाने के लिए सरकार द्वारा फसलों की ख़रीद समर्थन मूल्य पर की जाती है, जिसके लिए किसानों का पंजीयन होना आवश्यक है इसके लिए अलग–अलग राज्य सरकारों के द्वारा पंजीयन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है | मध्य प्रदेश सरकार ने भी राज्य के किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं, चना, मसूर और सरसों ख़रीदने के लिए पंजीयन प्रक्रिया शुरू कर दी है | अधिक से अधिक किसान योजना के तहत पंजीयन कर समर्थन मूल्य पर अपनी उपज नज़दीकी मंडियों में बेच सकते हैं |

किसान कब तक करा सकेंगे पंजीयन

इस वर्ष मध्य प्रदेश सरकार राज्य के किसानों से गेहूं, चना, मसूर और सरसों समर्थन मूल्य पर ख़रीदेगी | जिसके लिए किसानों का पंजीयन का काम 05 फ़रवरी 2022 से शुरू किया जा चुका है | राज्य के सभी जिलों में एक माह तक रबी फसलों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर पंजीयन किया जाएगा | मध्य प्रदेश के किसान 05 मार्च 2022 तक पंजीयन करा सकते हैं | सभी किसानों को समर्थन मूल्य पर उपज बेचने के लिए पंजीयन कराना अनिवार्य होगा, पिछले वर्ष का पंजीयन इस वर्ष मान्य नहीं होगा |

यह भी पढ़ें:  कृषि अधिकारियों ने बताया मिट्टी के नमूने लेने का सही तारिका, जांच के लिये यहां करना होगा जमा

किसान कहाँ से कराएँ गेहूं, चना, मसूर और सरसों बेचने के लिए पंजीयन 

मध्य प्रदेश के किसान खरीफ फसलों के पंजीयन ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों प्रकार से कर सकते हैं | किसानों की सुविधा के लिए कई प्रकार की ऑनलाइन पंजीयन प्रक्रिया रखी गई है, जिससे किसान आसानी से घर बैठे अपना पंजीकरण कर सकते हैं | किसान अब अपना पंजीयन डाटा एंट्री के अलावा एमपी किसान एप, प्राथमिक कृषि सहकारी साख संस्थाओं से पंजीयन करा सकेंगे | सिकमिदार एवं वनाधिकार पट्टाधारी अपना पंजीयन समिति / एफपीओ / महिला स्व-सहायता समूह द्वारा संचालित केन्द्रों में ही करा सकेंगे | इसके अलावा किसान ऑनलाइन http://mpeuparjan.nic.in/mpeuparjan/Home.aspx लिंक पर जाकर भी अपना पंजीयन कर सकते हैं | किसान निम्न केंद्र पर भी जाकर अपना पंजीयन कर सकते हैं:-

  • पूर्व बर्ष की भांति सहकारी समिति/SHG/FPO/FPC द्वारा संचालित पंजीयन केंद्र पर जाकर
  • तहसील कार्यालय मे सुविधा केंद्र पर जाकर 
  • जनपद कार्यालय मे स्थापित सुविधा केंद्र पर जाकर 
  • ग्राम पंचायत मे स्थापित सुविधा केंद्र पर जाकर
  • स्वयं के मोबइल या कंप्यूटर से पंजीयन हेतु निर्धारित लिंक पर जाकर
यह भी पढ़ें:  खरीफ फसलों की बुआई से पहले कृषि विभाग ने बताया धान सहित अन्य फसलों में कितना खाद-उर्वरक डालें

पंजीयन के लिए आवश्यक दस्तावेज

किसानों को अनिवार्य रुप से समिति स्तर पर पंजीयन हेतु आधार नंबर, बैंक खाता नंबर, मोबाइल नंबर की जानकारी उपलब्ध करवाना होगा | किसानों को पंजीयन करवाते समय कृषक का नाम, समग्र आई डी नम्बर, ऋण पुस्तिका, आधार नम्बर, बैंक खाता नम्बर, बैंक का आईएफएससी कोड, मोबाइल नम्बर की सही जानकारी देना होगा | वनाधिकार पट्टाधारी एवं सिकमी किसानों को पंजीयन के लिए वनपट्टा तथा सिकमी अनुबंध की प्रति होनी चाहिए |

रबी फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य क्या है ?

केंद्र सरकार प्रति वर्ष विभिन्न फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित करती है | यह मूल्य देश के सभी प्रदेशों के लिए समान रूप से लागू रहते हीन| रबी वर्ष 2022 – 23 का न्यूनतम समर्थन मूल्य इस प्रकार है :-

  • गेहूं – 2015 रूपये प्रति क्विंटल
  • चना – 5230 रूपये प्रति क्विंटल
  • मसूर – 5500 रूपये प्रति क्विंटल
  • सरसों – 5050 रूपये प्रति क्विंटल
Install APP
Join WhatsApp

Must Read

5 टिप्पणी

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
यहाँ आपका नाम लिखें

Latest News