28.6 C
Bhopal
गुरूवार, मई 15, 2025
होमकिसान समाचारकिसान रहें तैयार, इस साल समय से पहले आ सकता है...

किसान रहें तैयार, इस साल समय से पहले आ सकता है मानसून: मौसम विभाग ने की भविष्यवाणी 

भारतीय मौसम विभाग ने 10 मई के दिन दक्षिण-पश्चिम मानसून 2025 के केरल पहुँचने की भविष्यवाणी कर दी है। मौसम विभाग के मुताबिक इस साल मानसून अपने तय समय यानि 1 जून से पहले 27 मई के दिन केरल पहुँच सकता है।

देश के किसानों के लिए राहत भरी खबर है, भारत मौसम विभाग IMD ने 10 मई के दिन साल 2025 के लिए दक्षिण-पश्चिम मानसून की भविष्यवाणी जारी कर दी है। मौसम विभाग के मुताबिक इस साल मानसून समय से 4 दिन पहले यानि 27 मई के दिन केरल पहुंच सकता है। सामान्यतः दक्षिण-पश्चिम मानसून के केरल तट पर पहुंचने की तारीख को 1 जून माना जाता है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगर मानसून 27 मई को आता है तो यह 16 साल में पहली बार होगा जब यह इतनी जल्दी दस्तक देगा।

मानसून ने 2009 में 23 मई को और 2024 में 30 मई को केरल में दस्तक दी थी। इसके अलावा 2022 में 29 मई को मानसून केरल पहुंचा था। आमतौर पर दक्षिण पश्चिम मानसून 1 जून को केरल पहुंचकर 8 जुलाई तक पूरे भारत को कवर कर लेता है।

इस साल मानसून कैसा रहेगा

इससे पहले मौसम विभाग ने 15 अप्रैल के दिन मानसून 2025 को लेकर अपना पहला पूर्वानुमान जारी कर दिया था। जिसमें मौसम विभाग ने इस साल दक्षिण-पश्चिम मानसून सीजन 2025 के दौरान पूरे देश में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना व्यक्त की थी। मौसम विभाग के अनुसार इस साल मानसून सीजन में जून से सितंबर महीने के दौरान दीर्घ अवधि औसत यानि LPA का 105 प्रतिशत वर्षा होने की संभावना है, जिसमें ±5 प्रतिशत तक की त्रुटि हो सकती है। आमतौर पर 96 से 104 फीसदी बारिश को सामान्य माना जाता है।

यह भी पढ़ें:  खरीफ सीजन में किसानों को मिलेंगे उन्नत बीज, चावल और मक्का उत्पादन में हुई वृद्धि

इससे पहले मौसम विभाग द्वारा की गई मानसून की भविष्यवाणियाँ

भारतीय मौसम विभाग IMD द्वारा वर्ष 2005 से ही मानसून के केरल पहुँचने की भविष्यवाणियाँ की जा रही है। केवल वर्ष 2015 को छोड़ दिया जाए तो मौसम विभाग द्वारा मानसून आगमन की सटीक भविष्यवाणियाँ की गई है। मौसम विभाग ने वर्ष 2024 में केरल मानसून पहुंचने के लिए 31 मई की डेट दी थी, जिसके मुक़ाबले मानसून 30 मई के दिन केरल पहुँचा था, जो लगभग सटीक भविष्यवाणी थी।

Install APP
Join WhatsApp

Must Read

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
यहाँ आपका नाम लिखें

Latest News