back to top
28.6 C
Bhopal
शनिवार, जनवरी 25, 2025
होमकिसान समाचारखेती की तकनीकी जानकारी एवं उन्नत बीज प्राप्त करने के लिए...

खेती की तकनीकी जानकारी एवं उन्नत बीज प्राप्त करने के लिए इस मेले में आएँ किसान

पूसा कृषि विज्ञान मेला 2022

भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान पूसा द्वारा प्रत्येक वर्ष आयोजित होने वाले कृषि मेले के लिए इस वर्ष की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। नई दिल्ली में आयोजित होने वाले इस कृषि मेले का इंतज़ार देशभर के किसानों को रहता है। इस वर्ष आयोजित होने वाले इस कृषि विज्ञान मेले में किसानों को स्मार्ट खेती, हाइड्रोपोनिक खेती, ड्रोन तकनीक, विश्वविद्यालय द्वारा विकसित फसलों के उन्नत बीज एवं जैविक खेती जैसे आधुनिक विषयों पर जानकारी दी जाएगी साथ ही उनकी समस्याओं का समाधान भी किया जायेगा।

कब एवं कहाँ होगा आयोजित किया जाएगा कृषि मेला

भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान पूसा द्वारा इस मेले का आयोजन नई दिल्ली में 9 मार्च से 11 मार्च के दौरान किया जाएगा। 9 मार्च को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर के द्वारा इस मेले का शुभारम्भ किया जाएगा। इस तीन दिवसीय मेले का आयोजन संस्थान के मेला ग्राउंड, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली में किया जायेगा। 

यह भी पढ़ें:  जानिए मई महीने में कैसा रहेगा मौसम, पड़ेगी गर्मी या होगी बारिश; मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान

मेले का मुख्य आकर्षक क्या रहेगा ?

कृषि विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित किए जाने वाले इस मेले  की मुख्य थीम “तकनीकी ज्ञान से आत्मनिर्भर किसान” है। इस मेले में किसानों को कृषि क्षेत्र की नई तकनीकों के बारे में जानकारी दी जाएगी। नीचे दिए गए 5 विषयों पर केंद्रित रहेगा मेला:-

  • स्मार्ट खेती मॉडल
  • संरक्षित खेती / हाईड्रोपोनिक / एरोपोनिक / वर्टिकल खेती 
  • कृषि उत्पादों के निर्यात प्रोत्साहन 
  • एग्री. स्टार्टप एवं किसान उत्पादक संगठन (एफ.पी.ओ.)
  • जैविक तथा प्राकृतिक खेती 

तकनीकी ज्ञान से आत्मनिर्भर किसान पर केंद्रित होगा मेला

भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के निदेशक डॉ. अशोक कुमार सिंह ने कहा कि मेले की थीम “तकनीकी ज्ञान से आत्मनिर्भर किसान” होगी। मेले में किसान स्मार्ट एग्रीकल्चर डिजिटल एग्रीकल्चर एवं ड्रोन के उपयोग आदि की जानकारी ले पाएंगे। किसान उत्पादक संगठन कैसे किसानों की आमदनी में वृद्धि कर सकते हैं इसे भी किसान जान पाएंगे। प्राकृतिक और जैविक खेती से किसान कैसे सामंजस्य बनाएं और उसका जो उत्पादन होता है उसे बाजार से जोड़ करके किस प्रकार ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल सकता है, इन सब पहलुओं पर विशेषज्ञ विस्तार से चर्चा करेंगे।

यह भी पढ़ें:  किसान यहाँ कराएं मिट्टी की जांच, कृषि विभाग ने जारी की सलाह

उन्नत बीज भी ख़रीद सकेंगे किसान 

हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी किसान इस मेले से विकसित एवं उन्नत बीज ख़रीद सकेंगे। डॉ. अशोक कुमार सिंह ने बताया कि इस मौके पर पूसा में तैयार कई फसलों के उन्नत बीजों की बिक्री भी होगी। किसान मिट्टी व पानी की जांच करवा पाएंगे । किसान संगोष्ठी एवं किसानों की कृषि संबंधी समस्याओं का वैज्ञानिकों द्वारा समाधान किया जाएगा। 

download app button
whatsapp channel follow

Must Read

16 टिप्पणी

  1. हाइब्रिड Verity ऑनलाइन सेलिंग करना और में कर्क रेखा पर रहता हु जलवायु के अनुकूल Verity सिलेक्शन वेजिटेबल crooups की करनी है सभी बेलदार सभी फलदार और और जो हम उगा सकते है i information bheje

    • सर यहाँ पूसा द्वारा विकसित क़िस्में ही मिलेंगी, आप अपने यहाँ के कृषि विज्ञान केंद्र या राजस्थान के कृषि विश्वविध्यालय या उध्यनिकी विभाग में सम्पर्क भी कर सकते हैं।

  2. “A form of this value has already been submitted ” & ” correct the error before submitting the form ” हर बार यही लिख कर आ जाता है ।
    इस बजाय से में कोई भी फार्म,आवेदन नहीं दे पा रही।
    ये बात एक साल से मुझे परेशान कर रही है। सर ,,कुछ करे
    बताए कि ये मेला हाथरस या आगरा में कब लगेगा

    • जी उन्नत बीज प्राप्त करने के लिए अपने यहाँ के बीज निगम में सम्पर्क करें। या पाने यहाँ के कृषि विभाग कार्यालय या ज़िले के कृषि विज्ञान केंद्र में सम्पर्क करें।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
यहाँ आपका नाम लिखें

Latest News