28.6 C
Bhopal
सोमवार, मार्च 17, 2025
होमकिसान समाचारकिसान फसल को हुए नुकसान के मुआवजे के लिए यहां दें...

किसान फसल को हुए नुकसान के मुआवजे के लिए यहां दें सूचना

अभी देश के कई राज्यों में बेमौसम बारिश एवं ओला वृष्टि से किसानों की फसलों को काफी नुकसान हुआ है, जिसको देखते हुए राज्य सरकारों के द्वारा फसलों की गिरदावरी के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा किसान भी फसलों को हुए नुकसान की सूचना फसल बीमा कंपनी, कृषि अधिकारी एवं कृषि रक्षक पोर्टल पर दे सकते हैं। वहीं हरियाणा के किसान फसलों को हुए नुकसान की सूचना फसल क्षतिपूर्ति पोर्टल पर जरूर दें।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बताया की प्रदेश में हाल ही में हुई ओलावृष्टि और भारी बारिश के कारण 615 गांवों में फसल का नुकसान हुआ है। इन सभी प्रभावित गांवों के लिए क्षतिपूर्ति पोर्टल खोल दिया गया है और इसके बारे में किसानों को एसएमएस के माध्यम से सूचित भी कर दिया गया है। किसान पोर्टल पर ओलावृष्टि और भारी बारिश से हुए नुकसान को दर्ज करवा सकते है ताकि उन्हें जल्द से जल्द मुआवजा प्रदान किया जा सके।

यह भी पढ़ें:  किसान 10 मार्च तक दे सकेंगे फसलों को हुए नुकसान की सूचना, सरकार ने खोला फसल क्षतिपूर्ति पोर्टल

किसान यहां दे सकते हैं फसल नुकसानी की सूचना

हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि राज्य में किसानों की सुविधा के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और हरियाणा क्षतिपूर्ति पोर्टल के माध्यम से फसल नुकसान की रिपोर्टिंग की व्यवस्था उपलब्ध है। जिन किसानों ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत पंजीकरण करवाया है, वे अपने निकटतम कृषि अधिकारी या टोल-फ्री नंबर 14447 पर संपर्क कर 72 घंटे के भीतर अपनी फसल खराबे की रिपोर्ट दर्ज करवा सकते हैं।

वहीं, जो किसान इस योजना के तहत पंजीकृत नहीं हैं, वे हरियाणा क्षतिपूर्ति पोर्टल पर अपना नुकसान दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए उनका ‘मेरी फसल, मेरा ब्योरा’ पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है। कृषि मंत्री ने ऐसे किसानों से जल्द से जल्द पोर्टल पर पंजीकरण करवाने की अपील की। कृषि मंत्री ने सभी प्रभावित किसानों से आग्रह किया कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर अपनी फसल नुकसान की रिपोर्ट दर्ज करवाकर सरकार की सहायता योजनाओं का लाभ उठाएं।

यह भी पढ़ें:  12 साल बाद किसानों को इस बैंक से मिलेगा लम्बी अवधि के लिए ऋण
download app button
whatsapp channel follow

Must Read

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
यहाँ आपका नाम लिखें

Latest News