back to top
मंगलवार, अप्रैल 16, 2024
होमपशुपालनदाँतों से पहचाने की बकरी या बकरे की उम्र क्या है ?

दाँतों से पहचाने की बकरी या बकरे की उम्र क्या है ?

बकरी या बकरे की उम्र का निर्धारण

बकरी / बकरा खरीदने जाते हैं तो उसकी उम्र इस तरह मालूम कर सकते हैं |

बकरी / बकरा पालने वाले तथा बकरी / बकरा कहने वाले के लिए यह जानना जरुरी है की बकरी की उम्र क्या है ? इस आधार पर ही उनका मूल्य तय होता है | खाले वाले अक्सर यह कहते हैं की बकरे का मांस अच्छा नहीं है | मांस अच्छा होना उस बकरे की उम्र पर निर्भर करता है | इसलिए जब भी आप बकरी या बकरा खरीदते हैं तो उस समय इन सभी बातों को ध्यान में रखे तो आप एक सही ग्राहक बन सकते हैं |

बकरी तथा बकरे की उम्र होती कितनी होती है ?

बकरी की उम्र सामान्य तौर पर 15 से 18 वर्ष होता है लेकिन बकरे की उम्र सामान्यतः 8 से 10 वर्ष होती  है |

कैसे पहचाने की बकरी/बकरे की उम्र कितना है ?

किसी भी जानवरों की उम्र उसकी दांत के आधार पर पाता किया जाता है | इसलिए बकरी की उम्र भी उसकी दांतों के आधार पर निकाला जा सकता है | एक व्यस्क बकरी/बकरा के मूंह में कुल 32 दांत होते है | इन दांतों में से 8 कुतरने के दांत नीचे के जबड़े में तथा 12 – 12 मोलर दांत (दाढ़ें) ऊपर व नीचे के दोनों जबड़ों में होते हैं जो बहुत ही मजबूत होते हैं | भेड़ तथा गायों की ही तरह बकरियों में भी आगे के दांत केवल नीचे के जबड़े में होते है | उपार के जबड़ें में आगे के दांतों की जगह केवल मजबूत मसूड़े का पेड़ बना होता है |

यह भी पढ़ें   सरकार ने पशुपालन क्षेत्र के लिए लॉन्च की अब तक की पहली ऋण गारंटी स्कीम

           जन्म से लेकर जीवन के पहले साल तक बकरी/बकरा में आठ आगे के दांत होते हैं जिन्हें दुधिया दांत कहते हैं | धीरे – धीरे उम्र के बढ़ने के साथ – साथ इन दूधिया दांतों की जगह स्थायी दांत लेने लगते हैं | बकरी में दुधिया दांत की जगह स्थायी दांत लेने के प्रक्रिया द्वारा ही बकरी / बकरा की लगभग उम्र का पता लगाया जाता है |

कैसे पहचाने बकरी एक वर्ष की है ?

अगर बकरी के मूंह के नीचे के जबड़े में पुरे आठ आगे के दुधिया दांत होते हैं तब उस बकरी / बकरा की उम्र 10 से 12 महीने होती है |

15 महीने की बकरी / बकरा का क्या पहचान है ?

अगर बकरी / बकरा के मूँह में नीचे के जबड़े में बीच के दो दुधिया इन साइजर दांतों की जगह एक जोड़ा (दो दांत) स्थाई दांत ले लेते है | इस अवस्था को बकरी के दो दांत भी कहते हैं | अगर एसी स्थिति बनती हैं तो उसकी उम्र 15 महीने होती है |

19 से 21 माह उम्र की क्या पहचान है ?

इस स्थिति में दो जोड़ों चार दांत स्थाई इनसाइजर (कुतरने के दांत) मिलते हैं तथा बकरी / बकरा की उम्र लगभग 19 से 21 महीनों तक मानी जाती है |

यह भी पढ़ें   यदि आपके पास पशु है तो बारिश के मौसम में करें यह काम, नहीं होगा आर्थिक नुकसान
2 वर्ष पुरे होने पर बकरी की उम्र कैसे पहचाने ?

जब स्थायी इनसाइजर के तीन जोड़े यानि छ: दांत मूंह में आ जाते है तो उस बकरी / बकरा का उम्र लगभग 22 से 24 माह हो जाता है |

30 से 32  माह के बकरी / बकरा का क्या पहचान है ?

जब पुरे आगे के 8 दांत स्थाई दुधिया दांतों की जगह पर आ जाते हैं तो बकरी की उम्र लगभग 30 से 32 महीने मानी जाती है | ऐसी बकरी को पूरे मूँह की बकरी भी कहा जाता है |

अगर 32 महीने से ज्यादा उम्र है तो कैसे पाता करें ?

32 माह से ज्यादा की उम्र पाता करने के लिए बकरी की दांतों को देखना पड़ेगा | 32 से ज्यादा उम्र पता करने के लिए दांत कितने फैले , घिसे व टूटे हैं | बकरियों / बकरे जो कठोर व नुकीला आहार (घास) खाते हैं उनके दांतों की घिसाई ज्यादा होती है, जबकि मुलायम व आसानी से चबाये जा सकने वाली चीचें खाने वाली बकरी / बकरा के दांतों की घिसायी कम होती है | अत: पांच साल से ज्यादा की उम्र का पता लगाना कठिन हैं |

किसान समाधान के Youtube चेनल को सब्सक्राइब करने के लिए नीचे दिए गए बटन को दबाएँ

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
यहाँ आपका नाम लिखें

ताजा खबरें

डाउनलोड एप