back to top
शुक्रवार, मार्च 29, 2024
होमविशेषज्ञ सलाहऔषधीय गुणों वाले पौधे कालमेघ की खेती  

औषधीय गुणों वाले पौधे कालमेघ की खेती  

कालमेघ की खेती  

परिचय

कालमेघ एक महत्वपूर्ण औषधीय पौधा है | इसे कडू चिरायता व भुईनीम के नाम से जाना जाता है | इसका वास्तविक नाम एंड्रोग्राफिस पेनिकुलेटा है | यह एकेन्थेसी कुल का सदस्य है | यह हिमालय में उगने वाली वनस्पति चिरायता (सौरसिया चिरायता) के समान होता है | कालमेघ शुष्क जलवायु वाले क्षेत्रों के वनों में प्राकृतिक रूप में पाया जाता है | यह एक शाकीय पौधा है | इसकी ऊँचाई 1 से 3 फीट होता है | इसकी छोटी – छोटी फल्लियों में बीज लगते हैं | बीज छोटा व भूरे रंग का होता है | इसके पुष्प छोटे श्वेत रंग या कुछ बैगनी रंगयुक्त होते हैं |

उपयोग –

इसका उपयोग अनेकों आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक और एलोपैथिक दवाईयों के निर्माण में किया जाता है | यह यकृत विकारों को दूर करने एवं मलेरिया रोग के निदान हेतु एक महत्वपूर्ण औषधी के रूप में उपयोग होता है | खून साफ करने, जीर्ण ज्वर एवं विभिन्न चर्म रोगों को दूर करने में इसका उपयोग किया जाता है |

सक्रिय घटक –

इस पौधे से प्राप्त रसायनों की गुणवत्ता के कारण इसे औषधी पौधों में एक विशेष स्थान प्राप्त है | इस कारण इसे विश्व स्वास्थ्य संगठन ने आधुनिक चिकित्सा पद्धति में सम्मिलित किया है | कड़वे रसायनों में एंड्रोग्रफिस एवं पेनीकुलीन मुख्य है |

जलवायु –

यह समुद्र तल से लेकर 1000 मीटर की ऊँचाई तक समस्त भारतवर्ष में पाया जाता है | पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, बिहार, आंध्रप्रदेश, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश,गुजरात तथा दक्षिण राजस्थान के प्राकृतिक वनों में प्रचुर मात्रा में पाया जाता है | उष्ण, उपोष्ण व गर्म आद्रता वाले क्षेत्र जहां वार्षिक वर्षा 500 मि.मी. से 1400 मि.मी. तक होती है तथा न्यूनतम तापमान 5˚C से 15˚C तक होता है एवं अधिकतम तापमान न 35˚C से 45˚C तक हो, वंहा अच्छी प्रकार से उगाया जा सकता है |

मृदा –

उत्तम जल निकास वाली बलुई मिटटी इसके लिये सर्वाधिक उपयुक्त होती है | इसकी खेती के लिए मृदा का पी.एच. मन 6 से 8 के बीच होना चाहिए |

यह भी पढ़ें   किसान अधिक पैदावार के लिए इस तरह करें बाजरे की बुआई

भूमि की तैयारी –

यह वर्षा ऋतू की फसल है | खेत को गर्मियों (अप्रैल – मई) में गहरी जुताई करके तैयार करना चाहिए |

खाद एवं उर्वरक –

खेत की आखरी जुताई के पहले 10 टन प्रति हेक्टेयर की दर से गोबर की पकी खाद मिला देना चाहिए | बोनी व रोपण से पूर्व खेत में 30 कि.ग्रा. फास्फोरस तथा 30 कि.ग्रा. पोटाश प्रति हेक्टेयर डालकर जुताई करनी चाहिए | कालमेघ की खेती सीधे बीज की बुआई कर या रोपणी में पौधे तैयार कर की जा सकती है |

रोपनी की तैयारी –

इसके लिए 15 मई से 20 मई के मध्य छायादार स्थान पर रोपनी तैयार करने के लिए उठी हुई क्यारिया (1×20 मी.) तैयार कर लेनी चाहिए | इसमें प्रति क्यारी 50 कि.ग्रा. गोबर की पकी खाद मिलाना चाहिए | एक क्यारी में लगभग 100 ग्राम बीज छिडककर बोना चाहिए | बीजों को बोने से पूर्व 0.2 प्रतिशत बाक्स्टीन नामक फफूंदनाशक से उपचारित करना चाहिए|

रोपण –

लगभग एक माह पश्चात् जब पौधे 10 से 15 से.मी. के हो जायें, इन्हें खेत में रोपित कर देना चाहिए | पौध से पौध की दुरी तथा कतार से कतार की दुरी 30 से.मी.रखनी चाहिए | पौधों का रोपण कार्य जून – जुलाई माह में करना ठीक रहता है |

बीजों द्वारा –

बीजों को जून के अंतिम या जुलाई के प्रथम सप्ताह में छिड़काव वोइधि द्वारा या लाइन में बोया जा सकता है | लाइन से लाइन की दुरी 30 से.मी. होना चाहिए | बीज छोटे होते हैं, बुवाई के समय यह ध्यान रखना जरुरी है कि बीज गहराई में न जाएँ | बोते समय बीजों में रेत या मिटटी लगभग 5 से 8 गुना मिलाकर बोना चाहिए |

सिंचाई व निंदाई – गुडाई –

रोपण के 30 से 40 दिनों पश्चात् कालमेघ की एक बार निंदाई – गुडाई अवश्य करना चाहिए | सिंचाई आवश्यकता अनुसार करना चाहिए |

यह भी पढ़ें   जुलाई महीने में मक्का की खेती करने वाले किसान करें यह काम, मिलेगी भरपूर पैदावार

फसल की कटाई –

कालमेघ की 2 से 3 कटाईयां ली जा सकती है | अनुसंधानों से यह ज्ञात हुआ है कि इसमें एंड्रोग्राफ़ोलाइड (कड़वे पदार्थ) पुष्प आने के बाद ही अधिक मात्र में पाया जाता हैं | पहली कटाई जब फूल लगना प्रारम्भ हो जाय तब करना चाहिए |इसे जमीं से 10 से 15 से.मी. ऊपर से काटना चाहिए | काटने के बाद खेत में 30 कि.ग्रा. नाईट्रोजन प्रति हेक्टेयर की दर से डालना चाहिए | वर्षा न हो तो तुरन्त पानी देना चाहिए | खेत में निदाई – गुडाई पहली बार करें तब भी 30 कि.ग्रा. नाईट्रोजन प्रति हेक्टेयर की दर से डालना चाहिए | तीसरी बार सम्पूर्ण पौधा बीज पकने पर उखाड़ना चाहिए | पौधों को सुखाकर बोरों में भरकर भंडारण किया जाता है |

रोग और किट –

पौध गलन की रोकथाम के लिए बीजों को 0.2 प्रतिशत बावेस्टीन फफूंदनाशक से उपचारित कर बोना चाहिए | इसके पश्चात् यदि किसी कीट व रोग का प्रकोप होता है तब आवश्यकतानुसार कीट नियन्त्रण हेतु नीम की खली व जैविक कीटनाशक का प्रयोग करना चाहिए |

अंतरवर्तीय फसल के रूप में –

कालमेघ को निलगिरी, पापुलर, आंवला व अन्य वृक्ष प्रजातियों के साथ अन्तरवर्तीय फसल के रूप में लगाया जा सकता है |

फसल सुखाना एवं संग्रहण –

फसल को कटाई के तुरंत बाद हवादार जगह में सुखाना चाहिए जिससे रंग में अंतर न आए | फसल अच्छी तरह सूखने के बाद इसे बोरे में भरकर संग्रहण किया जा सकता है |

अनुमानित आय – व्यय प्रति हेक्टेयर –

कालमेघ की खेती के लिए प्रति हेक्टयर अनुमानित खर्चा रु. 28,000/- होता है | इसकी खेती से आय लगभग रु. 90,000/- होती है | इस प्रकार किसान कालमेघ की खेती से लगभग रु. 62,000/- प्रति हेक्टेयर लाभ अर्जित कर सकता है |

2 टिप्पणी

  1. सर हमे समझ नहीं आ रहा ह की उगते समय कालमेग का पौधा केसा होता है कबी हमने चिरायता का पौधा नही देखा है उगते समय पौधा केसा होता है

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
यहाँ आपका नाम लिखें

ताजा खबरें

डाउनलोड एप