28.6 C
Bhopal
शुक्रवार, जून 20, 2025
होमकिसान समाचारमध्य प्रदेशअधिक वर्षा से हुए फसल नुकसान के सर्वे के लिए कलेक्टर...

अधिक वर्षा से हुए फसल नुकसान के सर्वे के लिए कलेक्टर ने दिए निर्देश

बीते दिनों अधिक वर्षा और जल भराव के चलते कई जगहों पर किसानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। जिसको देखते हुए एमपी के सिवनी जिले की कलेक्टर संस्कृति जैन ने को विगत 10 जुलाई को अतिवर्षा के कारण बाढ़ से प्रभावित तहसील कुरई के 12 ग्रामों को प्राकृतिक आपदा प्रभावित क्षेत्र घोषित किया है। राजस्व एवं कृषि विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी-कर्मचारियों के प्रारंभिक नेत्रांकन में उक्त प्रभावित ग्रामों में से 09 ग्रामों में 33 से 50 प्रतिशत एवं 03 ग्रामों में 50 प्रतिशत से अधिक फसल क्षति होना पाया गया है। जिसके कारण प्रभावित क्षेत्र के ग्रामों में अनुमानित फसल उत्पादन 50 प्रतिशत से भी कम आने की संभावना है।

सिवनी कलेक्टर ने प्रभावित क्षेत्रों में फसल क्षति का आंकलन के लिए विस्तृत सर्वे कार्य एवं प्रभावित कृषकों नियमानुसार फसल क्षति बीमा दावा राशि का भुगतान कराए जाने के लिए अनुबंधित फसल बीमा कंपनी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड को प्रभावित तहसील में अपने कंपनी प्रतिनिधि को नियुक्त करने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि सर्वे दल के साथ संयुक्त रूप से फसल क्षति का आंकलन किया जा सके।

यह भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री ने की किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की समीक्षा, अधिकारियों को दिए निर्देश
Install APP
Join WhatsApp

Must Read

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
यहाँ आपका नाम लिखें

Latest News