देश में किसानों को खेती-किसानी की नई तकनीकों की जानकारी उपलब्ध कराने के साथ ही उन्हें उन्नत क़िस्मों के बीज एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए हर साल “भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (पूसा)” द्वारा कृषि विज्ञान मेले का आयोजन किया जाता है। पहले यह किसान मेला 24 से 26 फरवरी के दौरान आयोजित किया जाना था लेकिन अब इसकी तारीखों में परिवर्तन कर दिया गया है। अब पूसा कृषि विज्ञान मेले का आयोजन 22 से 24 फरवरी के दौरान किया जाएगा।
संस्थान द्वारा आयोजित किया जाने वाला पूसा कृषि विज्ञान मेला इस वर्ष फरवरी 22 से 24, 2025 के दौरान संस्थान के मेला ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। इस वर्ष मेले की थीम “उन्नत कृषि – विकसित भारत” रखी गई है। इस मेले में प्रतिवर्ष देश के विभिन्न भागों से 1 लाख से अधिक किसान, उद्यमी, राज्यों के अधिकारीगण, छात्र एवं अन्य उपयोक्ता भाग लेते हैं। मेले के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान रहेंगे।
इस वर्ष पूसा कृषि विज्ञान मेले में यह रहेगा ख़ास
कृषि मेले में इस बार भी हर बार की तरह नवीनतम कृषि प्रौद्योगिकियों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी जिसे देखकर किसान नई तकनीकें सीख सकेंगे। साथ ही मेले में संस्थान द्वारा विकसित नई उन्नत किस्मों का विक्रय किया जाएगा। इसके अलावा मेले में देशभर के प्रगतिशील किसानों को सम्मानित भी किया जाएगा। मेले के मुख्य आकर्षण इस प्रकार हैं:-
- पूसा संस्थान द्वारा विकसित नई क़िस्मों और तकनीकों का जीवंत प्रदर्शन।
- भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थानों, कृषि विश्वविद्यालयों, कृषि विज्ञान केंद्रों, एफपीओ, उद्यमियों, स्टार्ट-अप्स, सार्वजनिक और निजी कंपनियों द्वारा नवीनतम तकनीकों, उत्पादों और सेवाओं की प्रदर्शनी।
- तकनीकी सत्र और किसानों-वैज्ञानिकों के साथ संवाद, जो जलवायु अनुकूल कृषि, फसल विविधीकरण, डिजिटल कृषि। युवाओं और महिलाओं का उद्यमिता विकास, कृषि विपणन, किसान संगठन और स्टार्ट-अप्स, तथा किसानों के नवाचार जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर आधारित होंगे।
- पूसा के द्वारा विकसित फसलों की किस्मों की बिक्री।
- मेले के दौरान कृषि वैज्ञानिकों द्वारा कृषि सलाह।
- कृषि योजनाओं की जानकारी।
पूसा कृषि विज्ञान मेला कहाँ आयोजित किया जाएगा?
भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (IARI) पूसा, नई दिल्ली द्वारा साल में एक बार कृषि विज्ञान मेले का आयोजन किया जाता है, जिसकी राह किसान बेसब्री से देखते हैं। इस बार भी यह कृषि मेला 22, 23 और 24 फ़रवरी 2025 के दौरान 3 दिनों के लिए लगाया जाएगा। मेले का आयोजन मेला ग्राउंड, भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, नई दिल्ली में किया जाएगा। जिसमें देशभर के किसान हिस्सा ले सकते हैं। मेले की अधिक जानकारी के लिए किसान 011-25841039, 1800118989 पर या संस्थान की मेल आईडी [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं। वहीं कृषि विज्ञान मेले से संबंधित विस्तृत जानकारी iari.res.in पर भी देखी जा सकती है।
फल एंड वेजिटेबल के डिहाईड्रेशन करके वैल्यूएडिशन
करके, किसानों को लाभ पहुंचाने में , यह मेला कैसे हमारी सहायता कर सकता है
बायो वेद किसान प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड, गागौर, जनपद शामली ,उत्तर प्रदेश
8923212323
सर इस मेले में स्टार्ट अप्स के साथ ही कृषि विभाग के प्रमुख अधिकारी वैज्ञानिक केंद्रीय कृषि मंत्री सहित कई विशेषज्ञ हिस्सा लेंगे। यहाँ आप कृषि से जुड़ी नई प्रौद्योगिकी की जानकारी भी हासिल कर सकते हैं। मेले में आप कृषि वैज्ञानिकों से मार्गदर्शन भी ले सकते हैं। देश के विभिन्न संस्थानों के द्वारा विकसित नई तकनीकों की जानकारी भी आपको मिलेगी।
मुझे मेले में शामिल होना हे