Home पशुपालन डेयरी विकास हेतु सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया की सेन्ट डेयरी योजना

डेयरी विकास हेतु सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया की सेन्ट डेयरी योजना

सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया की सेन्ट डेयरी योजना (कृषि)

उद्देश्य

दुग्ध उत्पादन के लिए डेयरी इकाईयों की संस्थापना हेतु वित्त-पोषण |

पात्रता

एकल व्यक्तियों, कृषकों, कृषक समूहों, इकाईयों, कम्पनियों, सोसाइटियों, एनजीओ आदि |

ऋण की प्रमात्रा

मार्जिन राशि को छोड़कर इकाई लागत |
परियोजना की व्यवहार्यता एवं ऋणियों की पुनर्भुगतान क्षमता के आधार पर |

मार्जिन

रु.1.00 लाख तक के ऋणों के लिए : निरंक
रु.1.00 लाख से अधिक एवं रु.5.00 लाख तक के ऋणों के लिए : 10%
रु.5.00 लाख से अधिक एवं रु.10.00 लाख तक के ऋणों के लिए : 15%
रु.10 लाख से अधिक के लिए : 20%

ब्याज दर

रू. 50,000/- तक  (उधार दर की सीमांत लागत +0.50)
रू. 50,000/- से अधिक रू. 5 लाख तक (उधार दर की सीमांत लागत + 1.0)
रु. 5 लाख से अधिक रु. 25 लाख तक (उधार दर की सीमांत लागत + 1.5%)
रु. 25 लाख से अधिक ( उधार दर की सीमांत लागत + 2.0%)

प्रक्रिया शुल्क

रु. 25,000/- तक : निरंक
रू. 25,000/- से अधिक : @ रू. 120/- प्रति लाख (0.12%) या उसका भाग अधिकतम रू. 20000/

दस्तावेजीकरण प्रभार

रू. 2 लाख तक : निरंक
रू. 2 लाख से अधिक रू. 5 लाख तक : रू. 200/-
रू. 5 लाख से अधिक रू. 50 लाख तक : रू. 500/-
रू. 50 लाख से अधिक : रू. 1000/

प्रतिभूति

रू. 1 लाख तक के ऋणों के लिए :

प्राथमिक: – पशुधन एवं बैंक के वित्तपोषण से सृजित अन्य आस्तियों का दृष्टिबंधक |

रू. 1 लाख से अधिक के ऋणों के लिए

  • प्राथमिक: – बैंक के वित्तपोषण से सृजित आस्तियों का दृष्टिबंधक |
  • संपार्श्विक प्रतिभूति: – ऋण राशि के कम से कम 100% बाजार मूल्य के समान बंधक /भूमि पर ऋणभार|
विस्तृत जानकारी के लिए नजदीकी सेन्ट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया की शाखा में संपर्क करें |
स्त्रोत: सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया

Notice: JavaScript is required for this content.

3 COMMENTS

    • आप पहले इसके लिए प्रोजेक्ट बनाएं जिसमें कहाँ एवं कितना बड़ा फार्म खोलना है इस सब की जानकारी दें | अपने यहाँ के पशु चिकित्सालय या जिले के पशु पालन विभाग में सम्पर्क कर आवेदन करें | प्रोजेक्ट अप्रूव होने पर आप बैंक से लोन हेतु आवेदन भी कर सकते हैं |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
यहाँ आपका नाम लिखें

Exit mobile version