Home किसान समाचार बड़ी खबर: किसानों को मिलेगी 2 लाख रुपये की ऋण माफी एवं...

बड़ी खबर: किसानों को मिलेगी 2 लाख रुपये की ऋण माफी एवं 50,000 रुपये

karj mafi yojna

किसान ऋण माफी एवं 50 हजार रुपये देने की योजना

किसानों के द्वारा बैंक से कृषि कर्ज लेने के बाद नहीं चूका पाने के कारण लोन की मात्रा बढती जाती है| जिससे किसान कई बार आत्महत्या करने को मजबूर हो जाते हैं | कई बार किसान लोन लेने के बाद किसानों की प्रकृति आपदा के कारण उनकी पूरी फसल बर्बाद हो जाती है इस कारण भी किसान उनके द्वारा चुकाया गया लोन नहीं चूका पाते हैं | इस बात को ध्यान में रखते हुए देश के अलग–अलग राज्य किसानों के कर्ज को माफ़ कर रहे है, जिसमें छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान राज्य है इन राज्यों में कर्ज माफी की प्रक्रिया जारी है| अब इसमें नया नाम महराष्ट्र का जुड़ गया है | महाराष्ट्र की सरकार ने बजट पेश करते हुए यह किसानों के ऋण माफ करने की घोषणा की है | इसके लिए वित्त मंत्री अजित पवार ने बजट में 7,000 करोड़ रूपये जारी किया है | किसान समाधान महराष्ट्र के कृषि कर्ज माफ़ी की पूरी जानकारी लेकर आया है | इतना ही नहीं महारष्ट्र राज्य एक ऐसा राज्य बनने जा रहा है जिसके मुताबिक समय पर लोन चुकाने वाले किसानों को प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी |

किसानों का कितना कर्ज माफ होगा ?

महाराष्ट्र के वे सभी किसान जिन्होंने किसी भी बैंक से 2 लाख रूपये तक का कृषि ऋण लिया है उनका लोन माफ़ किया जाएगा | सरकार द्वारा NPA या बिना NPA दोनों तरह के लोन माफ़ किये जाएंगे | वित्त मंत्री ने 2 लाख से ज्यादा बकाया वाले किसानों को एकमुश्त छुट देने का प्रस्ताव रखा है | कितनी छुट दी जाएगी अभी इसकी जानकरी नहीं दी गई है |

किसान कर्ज माफी किन बैंकों को दिया जाएगा

राज्य के किसानों के द्वारा लिया गया किसी भी बैंक से कृषि लोन को माफ़ किया जाएगा इसलिए उन सभी किसानों का लोन माफ़ किया जाएगा जो सहकारी , राष्ट्रीय, तथा ग्रामीण बैंक से कृषि लों लिया है उनका लोन माफ़ किया जाएगा |

किन किसानों को दिए जाएंगे 50 हजार रुपये

महाराष्ट्र में लोन माफ़ी में एक बड़ा ऐलान यह है कि जिन किसानों ने समय पर कृषि लोन को चुकाया है उनको भी लाभ दिया जाएगा | एसे किसान जो 3 साल से अपने कर्ज नियम से जमा कर रहे हैं उन्हें 50,000 रूपये देने की स्कीम का भी ऐलान किया गया है | इसका मतलब यह हुआ कि लोन लेने वाले किसानों को कम से कम 50,000 रुपये दिए जाएंगे |

लोन माफ़ी की शुरुआत कब किया जाएगा

महाराष्ट्र विधान सभा में अभी बजट स्तर चल रहा है | किसानों की लोन माफ़ी का प्रस्ताव रखा गया है जिसके लिए 7,000 करोड़ रुपया जारी किया गया है | लोन माफ़ी का प्रारूप का जिक्र नहीं किया गया है | इसके लिए इंतजार करना होगा |

किसान समाधान के YouTube चेनल की सदस्यता लें (Subscribe)करें

Notice: JavaScript is required for this content.

34 COMMENTS

  1. Sir namaskar
    Mera name arvind kumar hai
    Mera ganv Tittarwada
    Block kairana
    District Shamli up
    Se hu
    Sir mene BA. Final kiya h
    Father ki deth k bad khet sambhalta hu
    Or ak garib family se hu sir meri probnlm h k mujhe apne kheto m sinchai k liye bhut problm hoti h m boring k liye bhut prayas kiye but koi fayda nhi agr aap sir koi gov. Side se kuchh help ya koi nidhi ho to kripya kr k btaye

  2. मोहन राम राजस्थान में जिला जोधपुर तहसील बापिणी गांव पुनासर विश्वकर्मा नगर किसान कार्ड का चार पांच साल में बीमा कंपनी से कोई फायदा नहीं हुआ

    • आप अपने यहाँ की सूचित फासले पता करें | अब फसल बीमा स्वेच्छिक है आप करवाना चाहे तब ही करवाएं |

  3. (मै)मोहन राम खेती करता हूँ मै राजस्थान में जिला जोधपुर तहसील बापिणी गांव पुनासर विश्वकर्मा नगर का खसरा नम्बर (683) रकबा (88)बिघा (4)बिस्वा है इसी खेत पर के सी सी (k c c) आई सी आई सी आई बैक(i c ici Bank)से किसान काडॅ (k c c)लोन मैंने लिया जोकि मेरे को नहीं तो इन चार पांच साल में बीमा कंपनी से कोई फायदा नहीं हुआ नहीं किसी प्रकार का मुहावजा मिला मै ब्याज हर छह महीने से भरता हु

  4. मेरे पिता जी ने ६ बीघा जमीन गिरबी रखकर ६ लाख रुपया लिया था सन २०१३ ५ अकटूवर इसके ठीक २ साल २ महीने बाद २०१५ १० दिसमवर मै ५.१०००० रुपया दे दिया था उसका शेष मूल धन मै ९०००० रुपया शेष रहा अब वह ७.५०००० रुपया का हिसाब बना रहा है उसका बेटा यूपी पुलिस मै दरोगा है और हमै पुलिसिया अन्दाज मै धमकाता है कृप्या करके इस मैटर मै हमारी हर सम्मव मदद करे

  5. meri ghu ki fesal krab ho gyi h or mere fadher pre bank ko lone h too my lone bhrne ki isththi krab ho gyi h m govt sir pm modi ji se anrhod krgha ki m bank ka krga kase chukauga or shabji she anorhod h ki m bank ka karga chukane m asmrth hu m govt she or pm modi ji she prathna kruga ki Haryana k gerib kisan or majdhur ka karga maf kiya jay nhi too Haryana ka kisan v bhe mote k mara jha rha h ki m sarkar se riqast h ki kisan ka karja jald she jald mafe kiya jaye Dhenybad

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
यहाँ आपका नाम लिखें

Exit mobile version