सब्सिडी पर रूफटॉप सोलर पॉवर प्लांट हेतु आवेदन
देश में अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए सरकार सौर ऊर्जा को बढ़ावा दे रही है, इसके लिए देश भर में सोलर रूफटॉप योजना चलाई जा रही है। योजना के तहत चयनित लाभार्थियों को घर की छतों पर सोलर पैनल लगाने के लिए अनुदान दिया जाता है। इस कड़ी में बिहार सरकार द्वारा राज्य के व्यक्तियों से रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित करने हेतु आवेदन माँगे गए गए हैं। इच्छुक व्यक्ति योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
बिजली कंपनी द्वारा चयनित एजेंसी के माध्यम से रूफटॉप सोलर पॉवर प्लांट का अधिष्ठापन घरेलू परिसरों में किया जाएगा एवं एजेंसी द्वारा 5 वर्षों तक इसका रखरखाव किया जायेगा। सोलर पैनल सामान्यतः 25 वर्षों तक कार्य करता है। छत पर सोलर प्लांट लगाने से घर के तापमान में कमी आएगी साथ ही बिजली बिल से भी राहत मिलेगी।
घरों की छतों पर सोलर पॉवर प्लांट स्थापना हेतु अनुदान Subsidy
सोलर बिजली प्लांट क्षमता (किलोवाट में) | MNRE द्वारा निर्धारित बेंचमार्क लागत (घरेलू परिसर) (रुपए प्रति किलोवाट) | सरकार द्वारा दिया जाने वाला अनुदान (प्रतिशत में) |
Up to 1 kW | 46,923 | 65 |
>1kW Up to 2 kW | 43,140 | 65 |
>2kW Up to 3 kW | 42,020 | 65 |
>3kW Up to 10 kW | 40,991 | 45 |
हाउसिंग सोसाइटी एवं अन्य स्थानों (अधिकतम 10 किलोवाट प्रति घर की दर से 500 किलोवाट तक) के लिए दिया जाने वाला अनुदान
सोलर बिजली प्लांट क्षमता (किलोवाट में) | MNRE द्वारा निर्धारित बेंचमार्क लागत (घरेलू परिसर) (रुपए प्रति किलोवाट) | सरकार द्वारा दिया जाने वाला अनुदान (प्रतिशत में) |
Up to 1 kW | 46,923 | 45 |
>1kW Up to 2 kW | 43,140 | 45 |
>2kW Up to 3 kW | 42,020 | 45 |
>3kW Up to 10 kW | 40,991 | 45 |
>10kW Up to 100 kW | 38,236 | 45 |
>100kW Up to 500 kW | 35,886 | 45 |
सोलर रूफटॉप के लिए आपको कितनी राशि देना होगा
- अनुदान की राशि MNRE (Ministry of New and Renewable Energy) द्वारा निर्धारित बेंचमार्क लागत या निविदा के माध्यम से डिस्कवर रेट में से जो न्यूनतम होगा उस पर निर्धारित होगी।
- उपभोक्ता को इस योजना अंतर्गत सोलर पॉवर प्लांट लगवाने हेतु अपने हिस्से की कुल देय राशि (डिस्काउंट रेट-सरकार द्वारा अनुदान की राशि) को दो किस्तों में सोलर पॉवर प्लांट के अधिष्ठापना की प्रगति के अनुसार सीधे वेंडर के खाते में भुगतान करना होगा।
- डिस्कवर रेट एवं चयनित वेंडर से सम्बंधित सूचना विभागीय वेबसाइट sbpdcl.co.in/nbpdcl.co.in पर उपलब्ध होगी।
- समबंधित रूफटॉप मालिक को 80 प्रतिशत समझौते पर हस्ताक्षर करने के बाद अग्रिम भुगतान करना होगा शेष 20 प्रतिशत भुगतान प्लांट हेतु आवश्यक सामग्री उपभोक्ता के परिसर में डिलेवरी करने के बाद करना होगा।
सोलर पॉवर प्लांट के लिए यहाँ करना होगा आवेदन
बिहार राज्य में रूफ टॉप सोलर पॉवर प्लांट के लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं। इच्छुक व्यक्ति https://sbpdcl.co.in पर आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा अधिक जानकारी के लिए अपने यहाँ के बिजली विभाग में सम्पर्क कर सकते हैं। आवेदन शुल्क की राशि 500 रुपए है। वर्तमान में डिस्काम के द्वारा निविदा के माध्यम से वेंडर चयन एवं रेट को डिस्कवर करने की प्रक्रिया की जा रही है।
Good
Nice
जी सर, राजस्थान में योजना का लाभ लेने के लिए अपने यहाँ के बिजली विभाग में सम्पर्क करें।