लम्पी रोग आर्थिक सहायता वितरण
पिछले वर्ष देश के कई राज्यों में लम्पी स्किन डिजीज रोग के चलते हज़ारों दुधारू गोवंशीय पशुओं की मृत्यु हो गई थी। जिसके चलते पशुपालकों को भारी नुकसान हुआ है। लम्पी रोग से सबसे अधिक नुकसान राजस्थान राज्य के किसानों को हुआ था। जिसको देखते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने पशुपालकों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए लम्पी रोग से हुई दुधारू गोवंशीय पशुओं की मृत्यु पर पशुपालकों को 40,000 प्रति पशु आर्थिक सहायता राशि देने की बजट घोषणा की थी।
16 जून को होगा लम्पी रोग आर्थिक सहायता वितरण कार्यक्रम
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 16 जून को सुबह 11 बजे राज्य के प्रभावित किसानों को मुआवजा राशि का वितरण करेंगे। यह कार्यक्रम 16 जून को जेईसीसी (जयपुर एक्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर), सीतापुरा में आयोजित होने वाले राजस्थान किसान महोत्सव के दौरान राज्य स्तरीय ’’लम्पी रोग आर्थिक सहायता वितरण’’ कार्यक्रम मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में आयोजित किया जायेगा।
50 हजार पशुपालकों को दिया जाएगा मुआवजा
मुख्यमंत्री द्वारा एक साथ प्रदेश के लम्पी प्रभावित पशुपालको के बैंक खाते में सिंगल क्लिक से राशि का हस्तातंरण किया जाएगा। जिसके अंतर्गत लगभग 40 से 50 हजार पात्र पशुपालकों को लगभग 180 करोड़ की राशि उनके खाते में सीधे हस्तांतरित की जाएगी। इस आर्थिक सहायता से पशुपालकों को न केवल आर्थिक सम्बल मिलेगा बल्कि वे अपने पशुधन में भी वृद्धि कर सकेंगे।
राजस्थान लम्पी रोग आर्थिक सहायता देने वाला पहला राज्य
पशुपालन मंत्री श्री लालचंद कटारिया ने बताया कि राज्य सरकार पशुपालकों के कल्याण के लिए लगातार प्रयासरत है। इसी दिशा में राज्य में नित नयी योजनाओं का संचालन कर पशुओं एवं पशुपालकों के हितों के लिए कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लम्पी रोग का प्रकोप लगभग पूरे देश में रहा और गोवंशीय पशुओं की मृत्यु हुई। परंतु राज्य सरकार ने पशुपालकों की समस्याओं को मध्यनजर रखते हुए पशुपालकों को आर्थिक सहायता देने की बजट में घोषणा की थी। उन्होंने कहा कि ऐसा करने वाला राजस्थान प्रथम राज्य है एवं अन्य राज्यों को भी यहाँ की तर्ज पर पशुपालकों के हितों का ध्यान रखना चाहिए।
कामधेनु पशु बीमा योजना के तहत पशुओं का किया जा रहा है निःशुल्क बीमा
पशुपालन मंत्री ने बताया कि अब राज्य में लम्पी जैसी किसी भी बीमारी से पशुपालकों को आर्थिक नुकसान न हो और पशुपालक बिना किसी जोखिम के निश्चिन्त होकर पशुपालन कर सकें, इसके लिए मुख्यमंत्री कामधेनु पशु बीमा योजना संचालित की जा रही है। जिसके अंतर्गत 2 दुधारू गाय या भैंस का 40 हजार रुपए प्रति पशु का निशुल्क बीमा किया जा रहा है।
हमारे को मुआवजा नहीं मिला
सर अपने यहाँ के सरकारी पशु चिकित्सालय या ब्लॉक या ज़िले के पशु पालन विभाग कार्यालय में संपर्क करें।
मुआवजा राशि नहीं मिली
हमको नहीं मिला
अपने यहाँ के सरकारी पशु चिकित्सालय या ज़िले के पशु पालन विभाग में सम्पर्क करें।
mere cow lampi se mar gie hai abhi tak muje koi bhi help nhi mele hai
सर मेरे को नहीं मिला मूवाजा
Cow death in lampy dieses
सर मुआवजा राशि जारी कर दी गई है यदि आपको नहीं मिली है तो अपने यहाँ के पशु चिकित्सालय या ज़िला पशु पालन विभाग में सम्पर्क करें।
Ok