28.6 C
Bhopal
बुधवार, जून 11, 2025
होमकिसान समाचारअब सभी फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की जाएगी खरीद

अब सभी फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की जाएगी खरीद

देश में किसानों को फसलों के उचित और लाभकारी मूल्य मिल सके इसके लिए सरकार द्वारा फसलों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य MSP पर की जाती है। इस कड़ी में हरियाणा सरकार ने समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिये 10 और फसलों को शामिल किया है। वर्तमान में प्रदेश सरकार द्वारा 14 फसलों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की जा रही है। अब हरियाणा की अन्य सभी फसलें न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी जाएंगी।

हरियाणा कैबिनेट ने सभी फसलों को एमएसपी पर खरीद के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। बीते दिन मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र में जनसभा के दौरान किसानों को फायदा पहुंचाने के लिए सभी फसलों को एमएसपी रेट पर खरीदने की घोषणा की थी। 5 अगस्त के दिन ही हरियाणा सरकार के प्रस्ताव को कैबिनेट ने पास कर दिया है। इसके साथ ही सभी फसलों को MSP पर खरीदने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य बन गया है।

यह भी पढ़ें:  सरकार मक्का की खेती के लिए दे रही है अनुदान, किसानों के लिए उपलब्ध है 8 किस्मों के बीज

10 नई फसलों की होगी एमएसपी पर खरीद

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने बताया कि सभी फसलों को एमएसपी पर खरीद की मंजूरी मिलने के बाद नामित 10 नई फसलों को एमएसपी पर खरीदा जा सकेगा। रागी, सोयाबीन, काला तिल (नाइजर सीड), कुसम, जौ, मक्का, ज्वार, जूट, खोपरा और मूंग (समर) की एमएसपी पर खरीद हरियाणा सरकार अपने खर्चे पर करेगी। बता दें कि प्रदेश सरकार पहले से ही 14 फसलों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी एमएसपी पर कर रही है। ताजा फैसले के बाद अब हरियाणा में किसानों की 24 फसलें एमएसपी पर खरीदी जाएंगी।

Install APP
Join WhatsApp

Must Read

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
यहाँ आपका नाम लिखें

Latest News