back to top
28.6 C
Bhopal
रविवार, जनवरी 26, 2025
होमकिसान समाचारशुरू हुआ कृषि मेला, किसानों ने पहले दिन खरीदे 1 करोड़...

शुरू हुआ कृषि मेला, किसानों ने पहले दिन खरीदे 1 करोड़ रूपये के उन्नत किस्मों के बीज

देश में किसानों को कृषि की नई तकनीकों से अवगत कराने के साथ ही उन्नत बीज, कृषि यंत्र, मिट्टी एवं पानी की जाँच आदि के लिए कृषि मेले का आयोजन किया जाता है। इस क्रम में चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय HAU द्वारा 16 एवं 17 सितंबर 2024 के दौरान दो दिवसीय कृषि मेला (रबी) का आयोजन किया जा रहा है। मेले के पहले दिन 22 हजार से अधिक किसानों ने शिरकत की।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में दो दिवसीय कृषि मेला (रबी) का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बी.आर. काम्बोज ने किया। इस वर्ष कृषि मेले की थीम फसल अवशेष प्रबंधन रखी गई है। विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों एवं निजी क्षेत्रों की कंपनियों द्वारा नई तकनीकों की जानकारी देने के लिए 262 स्टाल लगाए गए हैं। मेले में किसानों को रबी फसलों की उन्नत किस्मों का प्रमाणित बीज उपलब्ध करवाने के लिए समुचित प्रबंधन किए गए हैं। मेले के शुभारंभ के अवसर पर प्रो. कम्बोज ने किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन के लिए किसानों को जागरूक किया।

यह भी पढ़ें:  गन्ने की बजाय अब मक्के से बनेगा इथेनॉल, किसानों को होगा फायदा

विश्वविद्यालय के विस्तार शिक्षा निदेशक डॉ. बलवान सिंह मंडल ने मेले में सभी का स्वागत करते हुए मेले में दी जाने वाली सुविधाएँ जैसे मिट्टी पानी की जाँच, बीज व पौध तथा कृषि साहित्य की उपलब्धता के साथ नई किस्मों के प्रदर्शन प्लाट के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी।

पहले दिन 22 हजार 500 किसानों ने की शिरकत

मेले में पहले दिन यानि 16 सितंबर के दिन 22 हजार 500 से अधिक किसानों की उपस्थिति दर्ज की गई। उन्होंने नए उन्नत बीजों, कृषि विधियों, सिंचाई यंत्रों, कृषि मशीनरी आदि की जानकारी हासिल की। मेले में आगामी रबी फसलों के बीजों के लिए किसानों में भारी उत्साह देखा गया जहाँ किसानों ने गेहूं, जौ, सरसों, चना, मेथी, मसूर, बरसीम, जई तथा मक्का की उन्नत किस्मों के लगभग 1 करोड़ 14 लाख 90 हजार 60 रूपये के बीज खरीदे। मेले में 30 हजार रूपये के कृषि साहित्य की बिक्री हुई। सब्जी व बागवानी फसलों के बीजों की 1 लाख 42 हजार 300 रूपये की बिक्री हुई।

यह भी पढ़ें:  किसानों को खेती-किसानी और पशुपालन के प्रशिक्षण के लिए भेजा जाएगा विदेश, 10 सितम्बर तक करें आवेदन

किसानों ने मेले में मिट्टी व पानी जांच सेवा का लाभ उठाते हुए मिट्टी के 71 तथा पानी के 170 नमूनों की जांच करवाई। किसानों ने विश्वविद्यालय के अनुसंधान फ़ार्म पर वैज्ञानिकों द्वारा उगाई गई फसलें भी देखीं तथा उनमें प्रयोग की गई प्रौद्योगिकी के साथ – साथ जैविक खेती के बारे में जानकारी हासिल की।

download app button
whatsapp channel follow

Must Read

6 टिप्पणी

  1. राजस्थान में कृषि मेला का आयोजन कब होगा तथा इसकी जानकारी उपलब्ध करवाये ।समय-समय पर होने वाले कृषि संबंधी समारोह को पूर्व में सूचित करावे तथा विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित करावे ताकि अधिक से अधिक किसानों को लाभ मिल सके।

    • सर बिहार में अलग-अलग प्रखंडों में कृषि यंत्रों का मेला लग रहा है। कृषि सलाहकार से संपर्क करें। राज्य स्तरीय कृषि यंत्र मेले का आयोजन भी जल्द होगा।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
यहाँ आपका नाम लिखें

Latest News