Updated On:
मौसम पूर्वानुमान और चेतावनी
Weather Summary:
19 से 23 मार्च के दौरान पूर्वी मध्य भारत में आँधी, बिजली, तेज हवा और ओला वृष्टि के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है, 20 और 21 मार्च को अधिकतम स्थानों पर बारिश की संभावना है।
अगले 5 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में आंधी, तेज हवा के साथ हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है और 17 मार्च को अरुणाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा और बर्फबारी हो सकती है।
कल आंतरिक ओडिशा को छोड़कर पूर्वी भारत में गर्म हवाएं (Heat Wave) चलने की संभावना है।
आज के लिए मौसम की जानकारी, 17 मार्च 2025
- अरुणाचल प्रदेश में आज भारी बारिश की संभावना है।
- असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, केरल, माहे, गंगीय पश्चिम बंगाल, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, उत्तरी छत्तीसगढ़, हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, झारखंड, उड़ीसा, अरुणाचल प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, कर्नाटक और लक्षद्वीप में कई स्थानों पर आज गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं कुछ स्थानों पर ओला वृष्टि भी हो सकती है।
- उड़ीसा, झारखंड, विदर्भ और उत्तरी तेलंगाना में आज गर्म हवाएं (Heat Wave) चलेंगी।
कल के लिए मौसम की जानकारी, 18 मार्च 2025
- असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उड़ीसा, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी, कराईकल, केरल, माहे और दक्षिण कर्नाटक में कई स्थानों पर बारिश की संभावना है।
- कल उड़ीसा में गर्म हवाएं चलने की संभावना है।