back to top
शुक्रवार, अप्रैल 19, 2024
होमकिसान समाचारसूखा प्रभावित 30 लाख से अधिक किसानों को दी जाएगी 3500 रुपए...

सूखा प्रभावित 30 लाख से अधिक किसानों को दी जाएगी 3500 रुपए की सहायता राशि

सूखा प्रभावित किसानों को सहायता राशि

इस वर्ष देश के कई राज्यों में जहां अधिक वर्षा हुई है तो कई राज्य सूखे की मार झेल रहे हैं, ऐसे में किसानों की खरीफ फसलों को काफी नुकसान हुआ है। सूखे की मार झेल रहे राज्यों में अधिकांश किसान तो खरीफ फसलों की बुआई तक नहीं कर पाए थे, जिसके चलते अलग-अलग राज्य सरकार द्वारा किसानों को अलग-अलग योजनाओं के तहत राहत प्रदान की जा रही है। इस कड़ी में झारखंड राज्य की हेमन्त सोरेन सरकार ने राज्य के 22 ज़िलों के 226 प्रखंडो को सूखाग्रस्त घोषित किया है। 

मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकार की समीक्षा बैठक में यह निर्णय लिया है। बैठक में सुखाड़ को लेकर कृषि विभाग द्वारा तैयार की गई सूखे का आकलन प्रतिवेदन पर विचार-विमर्श करते हुए महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। कृषि विभाग द्वारा तैयार की गई सूखे का आंकलन पर विचार करते हुए राज्य के चिन्हित 22 ज़िलों (पूर्वी सिंहभूमि एवं सीमडेगा छोड़कर) के 226 प्रखंडो के प्रभावित किसान परिवारों को बड़ी राहत देने की घोषणा की है।

सूखा राहत हेतु किसानों को दी जाएगी 3500 रुपए की राशि

मुख्यमंत्री ने कहा कि सूखे की स्थिति को देखते हुए 22 ज़िलों के 226 प्रखंडो के प्रति किसान परिवार को तत्काल सूखा राहत हेतु 3500 रुपए की राशि दी जाएगी। इन 226 प्रखंडो के सभी प्रभावित किसान परिवारों को यह राशि शीघ्र उपलब्ध करायी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के लगभग 30 लाख से अधिक किसान परिवार सूखे की चपेट में हैं जिन्हें इसका लाभ मिल सकेगा। सूखा राहत राशि उपलब्ध कराने में राज्य सरकार लगभग 1200 करोड़ रुपए खर्च करेगी।

यह भी पढ़ें   सब्सिडी पर कोल्ड स्टोरेज, राईपनिंग चैम्बर एवं कोल्ड रूम की स्थापना हेतु आवेदन करें

सूखा प्रभावित 22 ज़िलों के 226 प्रखंडो की सूची इस प्रकार है

जरीडीह, कसमार, पेटरवार, गोमिया, बेरमो, नावाडीह, कान्हाचट्टी, सिमरिया, तंडवा, इटखोरी,मयूरहंड, सरवाँ, सारठ, कैरों, देवघर, मोहनपुर, सोनारायठाडी, मधुपुर, पालोजोरी, मारगोमुण्डा, देवीपुर गोविन्दपुर, टुण्डी, तोपचांची, धनबाद, बलियापुर, निरसा, कालियासोल, एग्यारकुण्ड, पूर्वी टुंडी, बाघमारा, जरमुण्डी, दुमका, जामा, मसलिया, रणेश्वर, शिकारीपाड़ा, सरैयाहाट, रामगढ़, काठीकुण्ड, गोपीकांदर,मेराल, डंडई, रमना, विशुनपुरा, भवनाथपुर, चिनियाँ, मझिआंव, सगमा, गढ़वा, डंडा, रांका, कंडी, धुर्की, बड़घर, नगर उंटारी, रामकंडा प्रखंडो में।

बरडीहा, केतर, खरौंधी, भंडरिया, गाण्डेय, बेंगाबाद, जमुआ, धनवार, बगोदर, सरिया, डुमरी, पीरटांड़, गिरिडीह, बिरनी, तिसरी, देवरी, गावां, गोड्डा, पथरगामा, बसंतराय, महागामा, मेहरमा, बोवारीजोर, सुंदरपहाड़ी, पोडैयाहाट, ठाकुरगांगटी,  गुमला, पालकोट, चैनपुर, डुमरी, जारी, कामडरा, सिसई, भरनो, बिशुनपुर, घाघरा, रायडीह, दाड़ी, बड़कागांव, केरेडारी, हजारीबाग, चूरचु, दारू, ईचाक, ताती झरिया, कटकमसांडी, बरही, चौपारण, बरकट्टा प्रखंडो में।

चलकुसा, पदमा, बिशुनगढ़, नारायणपुर, कर्माटांड़, जामताड़ा, नाला, कुण्डहित, फतेहपुर, खूँटी, मुरहू, अड़की, कर्रा, तोरपा, रनिया, कोडरमा, जयनगर, मरकच्चो, डोमचांच, सतगांवा, महुआटांड़, गारू, हेरगंज, बरियातु, लातेहार, चंदवा, बालूमाथ, मनिका, बरवाडीह, लोहरदगा, सेन्हा, भंडरा, कुडू, कैरो, किस्को, पेशरार, पाकुड़िया, पाकुड़, हिरनपुर, लिट्टीपाड़ा, अमरापाड़ा, महेशपुर, मनातू, लेस्लीगंज, पांकी, मेदनीनगर, तरहस्सी, बिश्रामपुर, नवाबाजार, पाण्डू, पड़वा, हरिहरगंज, छतरपुर, नौडीबाजार, रामगढ़, चैनपुर, उटारी रोड, पाटन, सतबरवा, हैदरनगर, हुसैनाबाद, मोहम्मदगंज प्रखंडो में।

यह भी पढ़ें   कृषि टयूबवैल कनैक्शन के लिए सरकार ने शुरू की नई योजना, किसानों को करना होगा यह काम

पिपरा, दुल्मी, चितरपुर, माण्डू, पतरातू, गोला, माण्डर, बेड़ो, इटकी, ओरमांझी, नामकुम, अनगड़ा, सिल्ली, तमाड़, रातु, नगड़ी, बुड़मू, खलारी, लापुंग, बुण्डू, चान्हो, सोनाहातु, बरहरवा, साहेबगंज, बोरियो, मंडरो, बरहेट, पतना, राजमहल, उधवा, तालझारी, सरायकेला, खरसावाँ, कुचाई, चाण्डिल, ईचागढ़, कुकडू, राजनगर, गम्हरिया, झींकपानी, टोंटो, जगन्नाथपुर, नवामुण्डी, मंझगांव, कुमरडुंगी, मंझरी, तांतनगर, चक्रधरपुर, सोनुवा, गोइलकेला, मनोहरपुर, बंदगांव, हाटगम्हरिया, गुदड़ी, चाईबासा, खूँटपानी, आनन्दपुर पप्रखंडो में। 

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
यहाँ आपका नाम लिखें

ताजा खबरें

डाउनलोड एप