back to top
बुधवार, अप्रैल 24, 2024
होमकिसान समाचारएक सप्ताह में 15 लाख किसानों को दिए जाएंगे फसल बीमा योजना...

एक सप्ताह में 15 लाख किसानों को दिए जाएंगे फसल बीमा योजना के 2,990 करोड़ रुपये

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना राशि का भुगतान

किसानों की फसल जोखिम सुरक्षा के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना शुरू की गई थी | जिसके अन्तर्गत प्राकृतिक कारणों से फसल ख़राब होने पर नुकसानी की भरपाई की जाती है | इस योजना के अंतर्गत फसल बीमा राशि के लिए प्रीमियम के रूप में केंद्र सरकार, राज्य सरकार तथा किसान मिलकर देते हैं | फसल का बीमा करते समय किसानों से बीमा राशि ले ली जाती है लेकिन राज्य सरकार  द्वारा फसल बीमा का प्रीमियम समय पर नहीं देने से किसानों को फसल नुकसानी के बाद भी लम्बे समय तक भुगतान का इन्तजार करना होता है | अभी हाल में केंद्र सरकार द्वारा फसल बीमा प्रीमियम का भुगतान किये जाने के बाद अब राज्य सरकारों ने भी कंपनियों को प्रीमियम देना शुरू कर दिया है | राजस्थान, छत्तीसगढ़, उत्तरप्रदेश एवं मध्यप्रदेश आदि राज्यों में किसानों को अब फसल नुकसानी का क्लेम किसानों को दिया जा रहा है |

मध्य प्रदेश में खरीफ वर्ष 2018 तथा रबी वर्ष 2018–19 की फसल बीमा के प्रीमियम की राशि बीमा कंपनियों को जारी नहीं किया गया था तथा वर्ष 2019–20 के खरीफ तथा रबी फसल की प्रीमियम राशि के बारे में जानकारी उपलब्ध नहीं कराया गया है | मध्य प्रदेश के मुख्य मंत्री ने यह जानकारी दी है कि वर्ष 2018-19 के खरीफ तथा रबी मौसम का राज्य अंश प्रीमियम कंपनी को दे दिया गया है | जिससे अगले सप्ताह तक किसानों के बैंक काहते में पैसा पहुँचने लगेगा |

फसल बीमा राशि किन किसानों को दी जाएगी

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कृषि विभाग की बैठक के बाद यह बताया गया है कि वर्ष 2018–19 के खरीफ तथा रबी फसल की प्राकृतिक कारणों से हुए फसल नुकसानी की भरपाई किया जाएगा | इसके अंतर्गत प्रदेश के 15 लाख किसान आते हैं | राज्य सरकार ने पिछले महीने ही कंपनियों को राज्यअंश 2,990 करोड़ रुँपये दे दिए जाएंगे | जिसके कारण अगले सप्ताह से किसानों के खातों में बीमा राशि आना शुरू हो जाएगा |

यह भी पढ़ें   मौसम चेतावनी: 2 से 4 अगस्त के दौरान इन जिलों में हो सकती है भारी बारिश

खरीफ तथा रबी के मौसम के लिए कितने किसानों को कितना पैसा दिया जाएगा ?

वर्ष 2018 – 19 की खरीफ तथा रबी मौसम में राज्य के 60 लाख किसानों के द्वारा फसल बीमा कराया गया था | खरीफ 2018 में प्रदेश के 35 लाख किसानों द्वारा फसलों का बीमा कराया गया था, उनमे से 8.40 लाख किसानों को 1930 करोड़ रूपये की बीमा राशि प्राप्त होगी | इसी प्रकार, रबी 2018 – 19 में प्रदेश के 25 लाख किसानों द्वारा रबी फसलों का बीमा कराया गया था | इनमें से 6.60 लाख किसानों को 1,060 करोड़ रुपए की बीमा राशि प्राप्त होगी |

वर्ष 2018-19 में प्रधानमंत्री फसल बीमा की स्थिति

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना खरीफ तथा रबी फसल के लिए अलग–अलग किया जाता है | मध्य प्रदेश में वर्ष 2018 के खरीफ फसल के लिए 69.88 लाख हेक्टेयर भूमि का बीमा किया गया था | इसके अन्तर्गत राज्य के कुल खरीफ फसल के लिए 25083.36 करोड़ रूपये का बीमा राशि कवर किया गया था | इस फसल बीमा के अंतर्गत कुल 3937.75 करोड़ रूपये की प्रीमियम बना था | जिसमें से 1711.73 करोड़ रूपया केंद्र तथा 1711.73 करोड़ रुपये राज्य सरकार को प्रीमियम के रूप में देना था | मध्य प्रदेश के किसानों के द्वारा 514.29 करोड़ रुपये किसानों के द्वारा दिया गया है |

यह भी पढ़ें   किसान अधिक पैदावार के लिए इस तरह करें कपास की बुआई 

इसी प्रकार वर्ष 2018 – 19 के रबी मौसम के लिए 59.04 लाख भूमि का बीमा किया गया था | रबी फसल का कुल 21756.1 करोड़ रूपये का बीमा राशि कवर किया गया | इस फसल बीमा में केंद्र सरकार, मध्य प्रदेश राज्य सरकार तथा किसानों के द्वारा कुल प्रीमियम 1486.83 करोड़ रूपये दिया जाना था | जिसमें 580.25 करोड़ रूपये का प्रीमियम केंद्र सरकार तथा 580.25 करोड़ रूपये का प्रीमियम राज्य सरकार के द्वारा देना था | मध्य प्रदेश के किसानों के द्वारा रबी फसल के लिए 326.34 करोड़ रूपये का प्रीमियम दिया गया है |

वर्ष 2018–19 के मध्य प्रदेश राज्य सरकार के द्वारा खरीफ फसल के लिए 1711.73 करोड़ रुपये तथा रबी फसल के लिए 580.25 करोड़ रुपये दिया जाना था | जो कुल मिलाकर 2291.98 करोड़ रुपये होता है, जिसे अभी तक चुकाया नहीं गया था | इस वर्ष सरकार के तरफ से यह बताया गया है कि 2290 करोड़ रुपये बीमा कंपनी को दिया गया है |

किसान समाधान के YouTube चेनल की सदस्यता लें (Subscribe)करें

105 टिप्पणी

    • जी सर यदि फसल नुकसान हुआ है एवं फसल सर्वे हुआ था तो दिया जायेगा | आप फसल बीमा कंपनी के टोल फ्री नम्बर पर कॉल करें या स्थानीय अधिकारीयों से सम्पर्क करें |

  1. जी मेरी माता जी के नाम से प्राथमिक कृषि सहकारी साख संस्था सुवासरा जिला मंदसौर मध्यप्रदेश का ४५५०० रुपये का लोन था वह अभी तक कर्ज माफ़ क्यों नहीं हुवा है जबकि इससे अधिक राशी वाले लोन माफ़ हो चुके है

  2. सर खंडवा जिला के पुनासा तहसील के ग्राम सिमरिया में हमने कपास की फसल लगाई थी और वह ओलावृष्टि से खराब हो गई थी जिसमें बैंक ऑफ इंडिया मैं फसल बीमा के रूप में पैसे हमारे खाते से कटे हैं क्या हम को फसल बीमा मिलेगा

  3. मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के कोलारस तहसील के अंतर्गत ग्राम कुमरो हुआ मैं मेरी कृषि भूमि है जिस पर पिछली बार बारिश और ओलों से काफी नुकसान हुआ था किंतु आज तक कोई भी मुआवजा राशि मुझे प्राप्त नहीं हुई है समाचार पत्रों के माध्यम से सर्वे होने की बात सामने आई थी

  4. 12 मार्च को उत्तरप्रदेश के प्रतापगढ़ व अन्य जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई थी ।बैंक व बीमा कंपनी को अवगत कराया गया परन्तु बीमा भुगतान राशि अभी तक नही पहुची है

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
यहाँ आपका नाम लिखें

ताजा खबरें

डाउनलोड एप