back to top
शुक्रवार, मार्च 29, 2024
होमविशेषज्ञ सलाहकिसान भाई जाने क्या है न्यूनतम समर्थन मूल्य और इसका निर्धारण कैसे...

किसान भाई जाने क्या है न्यूनतम समर्थन मूल्य और इसका निर्धारण कैसे होता है ?

किसान भाई जाने क्या है न्यूनतम समर्थन मूल्य और इसका निर्धारण कैसे  होता है ?

केंद्र सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य किस आधार पर निर्धारण करता है ?

अपने अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत आनेवाली विभिन्न वस्तुओं के मूल्य – नीति की अनुशंसा करते समय आयोग, भूमि और जल जैसे राष्ट्रीय संसाधनों का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने के अलावा मांग और आपूर्ति, उत्पादन लागत, घरेलू एवं अंतराष्ट्रीय बाजार की कीमतों का ट्रेंड अंतरफसल मूल्यों में समता, कृषि और गैर – कृषि क्षेत्रों के बीच व्यापार की शर्तें, उस वस्तु के एमएसपी का उपभोगताओं पर प्रभाव का भी ध्यान रखता है | यह बात ध्यान देने योग्य है की एमएसपी के निर्धारण में उत्पादन लागत एक महत्वपूर्ण निर्धारण है, परंतु विभिन्न फसलों का एमएसपी निर्धारण केवल लागत जोड़ के आधार पर नहीं होता है |

केंद्र सरकार कितने फसलों का मूल्य निर्धारण करता है ?

संतुलित और एकीकृत मूल्य संरचना मूल्य संरचना तैयार करने के उद्देश्य से कृषि लागत एवं मूल्य आयोग (सीएसीपी) की स्थापना की गई थी | इसे 23 फसलों की मूल्यनीति (एमएसपी) पर सलाह देनी है, जिनमें सात अनाज वाली फसलें (धान, गेंहू, ज्वार, बाजरा, मक्का, रागी और जौ) पांच दलहन फसलें (चना, अरहर, मूंग, उड़द और मसूर), सात तिलहन (मूंगफली, सूरजमुखी बीज, सोयाबीन, रेपसीड – सरसों, कुकुम, नाइजर, बीज और मसूर), गिरी (सूखा नारियल), कच्चा जूट तथा गन्ना है |

यह भी पढ़ें   किसान अधिक पैदावार के लिए इस तरह करें बाजरे की बुआई

इसे एमएसपी के बदलते उचित और लाभकारी मूल्य (एफआरपी) सुझाना है | एमएसपी/एफआरपी की अनुशंसा करते समय सीएसीपी से यह सुनिश्चित करते समय कहा जाता है कि उत्पादन का पैटर्न मोटे तौर पर अर्थव्यवस्था की समग्र जरूरतों (मांगों) के अनुरूप हो | सीएसीपी अपनी अनुशंसाएं प्रत्येक वर्ष सरकार को मूल्यनिधि रिपोर्ट के रूप में भेजती है | यह सामग्रियों के पांच समूह के लिए अलग – अलग होते है | ये – है – खरीफ फसल, रबी फसल, गन्ना, कच्चा जूट, और गरी | इन पांचों मूल्य नीति रिपोर्टों को तैयार करने से पहले आयोग विभिन्न राज्य सरकारों, संबंधित राष्ट्रीय संगठनों और मंत्रालयों से उनकी राय लेता है |

2017 – 18 मौसम की खरीफ फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) और बोनस |

सरकार ने 2017 – 18 मौसम की सभी खरीफ फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में वृधि के लिए अनुमोदन प्रदान किया है | इसके आलावा देश में दलहन और तिलहन की खेती को प्रोत्साहित करने के लिए, सरकार ने अरहर (तूर), उड़द, मूंग, छिलका सहित मूंगफली और सोयाबीन के लिए 200 रूपये प्रति किवंटल तथा सूरजमुखी बीज, तिल और रामतिल के लिए 100 रूपये प्रति किवंटल बोनस की घोषणा की है | यह बोनस अनुमोदित न्यूनतम समर्थन मूल्य के ऊपर और उसके आलावा डे है | 2017 – 18 मौसम के सभी खरीफ फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य और बोनस के ब्यौरा नीचे तालिका में दिये गये है |

यह भी पढ़ें   जुलाई महीने में मक्का की खेती करने वाले किसान करें यह काम, मिलेगी भरपूर पैदावार

(रूपये प्रति किवंटल)

जिन्स किस्म 2017 – 18
 न्यू.स.मू. बोनस कुल (न्यू.स.मु.+बोनस )
धान सामान्य 1550 1550
ग्रेड ए 1590 1590
ज्वार हईब्रिड 1700 1700
मालंदडी 1725 1725
बाजरा 1425 1425
मक्का 1425 1425
रागी 1900 1900
तूर (अरहर) 5250 200 5450
मूंग 5357 200 5575
उड़द 5200 200 5400
मूंगफली छिलके सहित 4250 200 4450
सोयाबीन 2850 200 3050
सूरजमुखी बीज 4000 100 4100
तिल 5200 100 5300
रामतिल 3950 100 4050
कपास मध्यम रेशा

(रेशे की लम्बाई एमएम) 24.5 – 25.5 एवं 4.3 – 5.1 का मईक्रोनेयर मूल्य

4020 4020
लंबा रेशा

(रेशे की लम्बाई एमएम) 29.5 – 30.5 एवं 3.5 – 4.3 का मईक्रोनेयर मूल्य

4320 4320
नोट :- किसान भाई एमएसपी को ध्यान में रखते हुए अपने फसल का चुनाव करें |
नोट :- जनवरी माह में रबी फसलों का मूल्य निर्धारण किया जायेगा |

2 टिप्पणी

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
यहाँ आपका नाम लिखें

ताजा खबरें

डाउनलोड एप