back to top
शुक्रवार, मार्च 29, 2024
होमकिसान समाचारकिसान न्याय योजना के तहत 18 लाख से अधिक किसानों को दिए...

किसान न्याय योजना के तहत 18 लाख से अधिक किसानों को दिए जाएंगे 1104 करोड़ रुपये

किसान न्याय योजना के तहत किसानों को चौथी किश्त

पीएम-किसान सामान निधि योजना की तर्ज पर कई राज्यों में भी किसान फसल उत्पादन के लिये आवश्यक आदान जैसे उन्नत बीज, उर्वरक, कीटनाशक, यांत्रिकीकरण एवं नवीन कृषि तकनिकी जैसी चीजों में निवेश कर सके इसके लिए सीधे सहायता राशि उपलब्ध करवाने के लिए योजनाओं की शुरुआत की गई है | इसमें छतीसगढ़ राज्य सरकार भी शामिल है | छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने फसल उत्पदान में लगने वाली लागत में किसानों को राहत देने के लिये राज्य शासन द्वारा कृषि आदान सहायता हेतु “राजीव गांधी किसान न्याय योजना” की चलाई जा रही है |

राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत किसानों के बैंक खातों में राशि देने का सिलसिला लगातार जारी है | योजना के तहत छत्तीसगढ़ के किसानों को 21 मार्च 2021 को राज्य के मुख्यमंत्री के द्वारा चौथी किश्त दी जाएगी | जिसका लाभ 14 फसल उत्पादक किसान के साथ–साथ बीज उत्पादक किसानों को भी होगा | चौथे किश्त के रूप में 18 लाख 43 हजार किसानों को 1 हजार 104 करोड़ 27 लाख रूपये का भुगतान किया जाएगा |

18 लाख 38 हजार किसानों को मिलता है योजना का लाभ

राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत अभी तक राज्य 18 लाख 38 हजार किसानों को 4523.62 करोड़ का भुगतान किया जा चूका है | योजना के तहत लघु, सीमांत तथा दीर्घ सभी तरह के किसानों को लाभ दिया रहा है | लाभ प्राप्त करने वाले किसानों की भूमि के आधार पर वर्गीकरण इस प्रकार है |

  1. सीमांत किसान – 9 लाख 50 हजार
  2. लघु सीमांत किसान – 5 लाख 60 हजार
  3. दीर्घ कृषक– 3 लाख 21 हजार
यह भी पढ़ें   कृषि क्षेत्र की नई तकनीकी सीखने जापान गए कृषि मंत्री, यहाँ किसान प्रति एकड़ कमाते हैं 22 लाख रुपये

चौथी किश्त के रूप में 5 हजार 627 करोड़ रूपये दिये जायेंगे |

राजीव गाँधी किसान न्याय योजना के तहत फसल उत्पादक किसानों और प्रमाणित बीज उत्पादक किसानों को चार किसानों को कुल 5 हजार 627 करोड़ 89 लाख रूपये का भुगतान किया जाना है | इसमें से चतुर्थ किश्त के रूप में फसल उत्पादक किसानों को 1104.27 करोड़ रूपये का भुगतान किया जा चूका है | अभी तक किसानों को तीन किश्तों में 4,597 करोड़ 86 लाख रूपये का भुगतान किया जा चूका है | शेष राशि चतुर्थ किश्त के रूप में 1 हजार 104 करोड़ 27 लाख का भुगतान 21 मार्च 2021 को दी जाएगी |

योजना के तहत किसानों को अभी तक दी गई कुल राशि

राजीव गाँधी किसान न्याय योजना के तहत छत्तीसगढ़ के 18 लाख 43 हजार कृषकों को तीन किश्तों में 4523.62 करोड़ का भुगतान किया जा चूका है | यह सभी पैसा धान की फसल और 13 अन्य फसलें लगाने वाले कृषकों को दिया गया है | इसके साथ ही राज्य के 4,777 बीज उत्पादक किसानों को तीन किश्तों में 23 करोड़ 62 लाख रूपये का भुगतान किया जा चूका है |

तीनों किश्त किसानों को वर्ष 2020 से 21 के बीच दिया गया है जो इस प्रकार है :-
  1. प्रथम किश्त में राज्य के किसानों को 21 मई 2020 को 15,00 करोड़ की राशि भुगतान किया गया था |
  2. दिव्तीय किश्त में राज्य के किसानों को 20 अगस्त 2020 को 15,00 करोड़ की राशि भुगतान किया गया |
  3. तृतीय किश्त में राज्य के किसानों को 1 नवम्बर 2021 को 15,00 करोड़ की राशि भुगतान किया गया तथा बीज उत्पादक कृषकों को 23.62 करोड़ रूपये की राशि का भुगतान किया गया था |
यह भी पढ़ें   इन किसानों को फसल बीमा योजना के तहत मिला सबसे अधिक मुआवजा, सरकार ने किया सम्मानित

इन फसलों की खेती करने पर दिया जाता है अनुदान

राजीव गांधी किसान न्याय योजना 21 मई 2020 से शुरू की है | योजना का आंशिक क्रियान्वयन खरीफ वर्ष 2019 से किया गया है योजना के तहत किसानों की आय में वृद्धि करने के उद्देश्य से धान के अलवा 13 अन्य फसलों के लिए चलाया जा रहा है | इसके अंतर्गत धान, मक्का, सोयाबीन, मूंगफली, टिल, अरहर, मूंग, उड़द, कुल्थी, रामतिल, कोदो, कुटकी, रागी तथा रबी गन्ना फसल को शामिल किया गया है |

गन्ना किसानों को भी दिया जा रहा है योजना का लाभ

राजीव गाँधी न्याय योजना के तहत राज्य के गन्ना किसानों को भी लाभ दिया जा रहा है | वर्ष 2019–20 में सहकारी कारखाना द्वारा क्रय गन्ना की मात्रा के आधार पर एफआरपी राशि 261 प्रति क्विंटल के अतिरिक्त प्रोत्साहन एवं आदान सहायता राशि कुल 93.75 रूपये प्रति क्विंटल कुल 355 रूपये प्रति किवंटल की दर से 34,292 कृषकों को 74 करोड़ 24 लाख रूपये की राशि भुगतान किया जा चूका है |

यह राशि अलग–अलग शक्कर कारखानों के माध्यम से दी जा चुकी है, जो इस प्रकार है :-
  1. भोरदमदेव शक्कर कारखाना कवर्धा-इस कारखाने के 12,077 किसानों को 23 करोड़ 53 लाख रूपये का भुगतान किया गया है |
  2. माँ महामाया शक्कर कारखाना अंबिकापुर-इस कारखाने के 13,441 किसानों को 5 करोड़ 38 लाख रूपये का भुगतान किया गया है |
  3. लौह पुरुष वल्लभ भाई पटेल शक्कर कारखाना पंडिरिया-इस कारखाने के 7,460 किसानों को 19 करोड़ 33 अलख रूपये का भुगतान किया गया है |

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
यहाँ आपका नाम लिखें

ताजा खबरें

डाउनलोड एप