back to top
शुक्रवार, मार्च 29, 2024
होमविशेषज्ञ सलाहकिसान भाई नकली एवं मिलावटी उर्वरकों की पहचान किस प्रकार करें

किसान भाई नकली एवं मिलावटी उर्वरकों की पहचान किस प्रकार करें

किसान भाई नकली एवं मिलावटी उर्वरकों की पहचान किस प्रकार करें I

खेती में प्रयोग में लाये जाने वाले कृषि निवेशों में सबसे मंहगी सामग्री रासायनिक उर्वरक है | उर्वरकों के शीर्ष उपयोग की अवधि हेतु खरीफ एवं रबी के पूर्व उर्वरक विर्निमाता फैक्ट्रियों तथा विक्रेताओं द्वारा नकली एवं मिलावटी उर्वरक बनाने एवं बाजार में उतारने की कोशिश होती है |

इसका सीधा प्रभाव किसानों पर पड़ता है | नकली एवं मिलावटी उर्वरकों की समस्या से निपटने के लिए यधपि सरकार प्रतिबद्ध है फिर भी यह आवश्यक है की खरीददारी करते समय किसान भाई उर्वरकों की शुद्धता मोटे तौर पर उसी तरह से परख लें, जैसे बीजों की शुद्धता बीज को दांतों से दबाने पर कटटी और किच्च की आवाज से, कपड़े की गुणवक्ता उसे छूकर या मसलकर तथा दूध की शुद्धता की जाँच उसे अंगुली से टपका कर लेते है |

कृषकों के बीच प्रचलित उर्वरक में से प्राय: डी.ए.पी. जिंक सल्फेट, यूरिया तथा एम.ओ.पी. नकली / मिलावटी रूप से बाजार में उतारे जाते है | खरीदारी करते समय कृषक इसकी प्रथम दृष्टया परख निम्न सरल विधि से कर सकते है और प्रथम दृष्टया उर्वरक नकली पाए जाए तो एसी स्थिति में विधिक कार्यवाही किए जाने हेतु इसकी सुचना जनपद के उप कृषि निदेशक / जिला कृषि आधिकारी एवं कृषि निदेशक,  को दी जा सकती है |

यह भी पढ़ें   सोयाबीन की खेती करने वाले किसान 20 अगस्त तक करें यह काम, वैज्ञानिकों ने जारी की सलाह

उर्वरक का नाम : यूरिया :

1 पहचान विधि :

क सफ़ेद चमकदार, लगभग समान आकार के गोल दाने |

ख पानी में पूर्णतया घुल जाना तथा घोल छूने पर शीतल अनुभूति |

गर्म तवे पर रखने से पिघल जाता है और आंच तेज करने पर कोई अवशेष नहीं बचता |

उर्वरक का नाम – डी.ए.पी. :

पहचान विधि :

  • सख्त, दानेदार, भूरा, कला, बादामी, रंग नाखूनों से आसानी से नहीं छूटता |
  • डी.ए.पी. के कुछ दानों को लेकर तम्बाकू की तरह उसमें चूना मिलाकर मलने पर तीक्ष्ण गन्ध निकलती है, जिसे सूंघना असहाय हो जाता है |
  • तवे पर धीमी आंच में गर्म करने पर दाने फुल जाते है |

उर्वरक का नाम – सुपर फास्फेट :

पहचान विधि :

यह सख्त दाने दर, भूरा काला बादामी रंगों से युक्त तथा नाखूनों से आसानी से न टूटने वाला उर्वरक है | यह चूर्ण के रूप में भी उपलब्ध होता है | इस दानेदार उर्वरक की मिलावट बहुधा डी.ए.पी. व येन.प.के. मिक्चर उर्वरकों के साथ की जाने की सम्भावना बनी रहती है |

परीक्षण :

इस दानेदार उर्वरक को यदि गरम किया जाये तो इसके दाने फूलते नहीं है  जबकि डी.ए.पी.. व अन्य कम्प्लेक्स के दाने फूल जाते है | इस प्रकार इसकी मिलावट की पहचान आसानी से कर सकते है |

यह भी पढ़ें   किसान अधिक पैदावार के लिए इस तरह करें बाजरे की बुआई

उर्वरक का नाम – जिंक सल्फेट :

पहचान विधि :

  • जिंक सल्फेट में मैग्नीशियम सल्फेट प्रमुख मिलावटी रसायन है | भौतिक रूप से समानता के कारण नकली असली की पहचान कठिन होती है |
  • डी.ए.पी. के घोल में जिंक सल्फेट के घोल को मिलाने पर थक्केदार घना अवक्षेप बन जाता है | मैग्नीशियम सल्फेट के साथ एसा नहीं होता है |
  • जिंक सल्फेट के घोल में पतला कास्टिक का घोल मिलाने पर सफ़ेद, मटमैला मांड जैसे अवक्षेप बनता है, जिसमें गाढ़ा कास्टिक का घोल मिलाने पर अवक्षेप पूर्णतया घुल जाता है | यदि जिंक सल्फेट की जगह पर मैग्नीशियम सल्फेट है तो अवक्षेप नहीं घुलेगा |

उर्वरक का नाम – पोटाश खाद :

पहचान विधि :

  1. सफ़ेद कणाकार, पिसे नमक तथा लाल मिर्च जैसा मिश्रण |
  2. ए कण नम करने पर आपस में चिपकते नहीं |
  3. पानी में घोलने पर खाद का लाल भाग पानी में ऊपर तैरता है |

3 टिप्पणी

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
यहाँ आपका नाम लिखें

ताजा खबरें

डाउनलोड एप